अन्य उपन्यास तथ्य MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for अन्य उपन्यास तथ्य - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക
Last updated on Apr 4, 2025
Latest अन्य उपन्यास तथ्य MCQ Objective Questions
Top अन्य उपन्यास तथ्य MCQ Objective Questions
अन्य उपन्यास तथ्य Question 1:
निम्नलिखित पात्रों को उनसे संबद्ध उपन्यासों से सुमेलित कीजिए:
सूची - 1 |
सूची – 2 |
A. महंत रामदास |
I. तमस |
B. मुराद अली |
II. झूठा सच |
C. कंचन |
III. मानस का हंस |
D. कैलासनाथ् |
IV. मैला आंचल |
नीचे दिए गए विकल्पों मे से सही उतर चुनिए:
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 1 Detailed Solution
पात्र और उनके उपन्यास-1) A-IV,B-I,C-II,D-III
Key Points
सूची - 1 |
सूची – 2 |
A. महंत रामदास |
IV. मैला आंचल |
B. मुराद अली |
I. तमस |
C. कंचन |
II. झूठा सच |
D. कैलासनाथ |
III. मानस का हंस |
Important Points
- फणीश्वरनाथ रेणु का मैला आंचल प्रतिनिधि उपन्यास है।
- तमस को 1975 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
- झूठा सच भारत विभाजन(1947)की पृष्ठभूमि पर केंद्रित वृहत्तर एवं बहुआयामी फलक वाला उपन्यास है।
- 1972 में प्रकाशित मानस का हंस उपन्यास रामचरितमानस के रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर लिखा गया है।
Additional Information
- मैला आंचल उपन्यास में अन्य प्रमुख पात्र हैं–डॉक्टर प्रशांत,तहसीलदार विश्वनाथ,कालीचरण और बालदेव।
- 'तमस' कुल पांच दिनों की कहानी को लेकर बुना गया उपन्यास है।
- तमस उपन्यास के अन्य प्रमुख पात्र-नत्थू,मेहता,अजीतसिंह,जरनैल,देवदत्त,सरदार जी,हकीम जी।
- झूठा सच उपन्यास के अन्य प्रमुख पात्र-जयदेव पुरी,तारा,कनक,पंडित गिरधारीलाल,नैयर।
- झूठा सच उपन्यास दो भागों में विभाजित है-
- वतन और देश(1958)
- देश और भविष्य(1960)
- मानस का हंस 'अमृत लाल नागर' द्वारा रचित प्रसिद्ध उपन्यास है।
- मानस का हंस उपन्यास के अन्य प्रमुख पात्र-रतना,बतासो,भेरोसिंह,पण्डाइन,हुलसिया,शिवदीन दुबे।
अन्य उपन्यास तथ्य Question 2:
अज्ञेय कृत 'शेखर : एक जीवनी' उपन्यास का दूसरा भाग कब प्रकाशित हुआ था ?
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 2 Detailed Solution
अज्ञेय कृत 'शेखर : एक जीवनी' उपन्यास का दूसरा भाग 1944 ई. में प्रकाशित हुआ था।
Key Pointsशेखर : एक जीवनी-
- रचनाकार-अज्ञेय
- विधा-उपन्यास
- प्रकाशन वर्ष-
- पहला भाग-1940 ई.
- दूसरा भाग-1944 ई.
- विषय-
- इसमें नायक शेखर के व्यक्तित्व को रेखांकित किया गया है।
- शेखर के बाल,वय: संधि और किशोर मन का मनोवैज्ञानिक अंकन किया गया है।
- पूर्व दीप्ति शैली में लिखित उपन्यास है।
- 'प्रकाशमान पुच्छल तारा' कहकर इसकी आलोचना की गई है।
Important Pointsअज्ञेय-
- जन्म-1911-1987 ई.
- प्रमुख मनोविश्लेषणवादी उपन्यासकार है।
- उपन्यास-
- नदी के द्वीप(1951 ई.)
- अपने-अपने अजनबी(1961 ई.) आदि।
अन्य उपन्यास तथ्य Question 3:
प्रेमचंद का हिंदी में लिखित और प्रकाशित पहला कौन-सा उपन्यास है ?
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 3 Detailed Solution
प्रेमचंद का हिंदी में लिखित और प्रकाशित पहला उपन्यास कायाकल्प है।
Key Pointsप्रेमचंद-
- जन्म-1880-1936 ई.
- अन्य नाम- धनपत राय, नवाबराय
- उपन्यास-
- देवस्थान रहस्य(1905 ई.)
- प्रेमा(1907 ई.)
- सेवासदन(1918 ई.)
- रंगभूमि(1925 ई.)
- गोदान(1936 ई.) आदि।
अन्य उपन्यास तथ्य Question 4:
‘लाला ब्रजकिशोर और मुंशी चुन्नीलाल निम्नलिखित में से किस उपन्यास के पात्र हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 4 Detailed Solution
लाला ब्रजकिशोर और मुंशी चुन्नीलाल परीक्षा गुरु उपन्यास के पात्र हैं।Key Points
परीक्षा गुरु
लेखक :- लाला श्रीनिवास दास
रचना वर्ष :- 25 नवम्बर,1882
परीक्षा गुरू हिन्दी का प्रथम उपन्यास था।
कहानी के प्रमुख पात्र
लाला मदन मोहन, लाला ब्रजकिशोर, मुंशी चुन्नीलाल और मास्टर शंभुदयाल सौदागर की दुकान में मिलते हैं।
उपन्यास यथाक्रम यानी सिलसिलेवार नहीं लिखा गया है।
Additional Informationभाग्यवती
रचना वर्ष :- 1877
लेखक :- श्रद्धा राम फिल्लौरी
इस उपन्यास की मुख्य पात्र एक स्त्री है।
इसमें स्त्रियों के प्रगतिशील रूप का चित्रण है एवं उनके अधिकारों एवं स्थिति की बात की गयी है।
उस जमाने में इस उपन्यास में विधवा विवाह का पक्ष लिया गया है; बालविवाह की निन्दा की गयी है ; बच्चा और बच्ची के समानता की बात की गयी है।
बालकृष्ण भट्ट
नूतन ब्रह्मचारी (1886)
उपन्यास का प्रमुख पात्र या नायक विनायक है।
इसके अलावा भी विट्ठलराव, राधाबाई, ठाकुर और सरदार भी महत्त्वपूर्ण पात्र हैं।
रहस्य कथा (1879)
लेखक :- बालकृष्ण भट्ट
अन्य उपन्यास तथ्य Question 5:
बालकृष्ण भट्ट का उपन्यास 'सौ अजान एक सुजान' कैसा उपन्यास है?
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 5 Detailed Solution
बालकृष्ण भट्ट का उपन्यास 'सौ अजान एक सुजान' उपदेशात्मक उपन्यास है।
सौ अजान एक सुजान-
- रचनाकार-बालकृष्ण भट्ट
- विधा-उपन्यास
- प्रकाशन वर्ष-1892 ई.
- विषय-
- यह हिन्दी का पहला उपन्यास है जिसमें चरित्र-चित्रण को कथा या उद्देश्य की तुलना में प्राथमिकता दी गई है।
- इस कथा में 'ऋषिनाथ' तथा 'निधिनाथ' दो अजानों(अज्ञानियों) को गुरु चंद्रशेखर(सुजान) द्वारा बचाने एवं उचित मार्ग पर लाने की कथा वर्णित है।
Key Pointsबालकृष्ण भट्ट-
- जन्म-1844-1914 ई.
- उपन्यास-
- रहस्य कथा(1879 ई.)
- नूतन ब्रह्मचारी(1886 ई.)
- सद्भाव का अभाव(अधूरा) आदि।
Important Pointsतिलिस्मी उपन्यास-
- तिलिस्मी उपन्यासों के लिए हिन्दी साहित्य में देवकीनंदन खत्री को जाना जाता है।
- देवकीनंदन खत्री उपन्यास-
- चंद्रकांता(1888 ई.)
- चंद्रकांता संतति(1896 ई.)
- नरेंद्र मोहिनी(1893 ई.)
- कुसुम कुमारी(1899 ई.)
- काजर की कोठरी(1902 ई.) आदि।
ऐतिहासिक उपन्यास-
- ऐतिहासिक उपन्यासों के लिए हिन्दी साहित्य में किशोरीलाल गोस्वामी प्रसिद्ध है।
- किशोरीलाल गोस्वामी के उपन्यास-
- हृदयहारिणी वा आदर्शरमणी(1890 ई.)
- लवंगलता वा आदर्शबाला(1890 ई.)
- राजकुमारी(1902 ई.)
- सुल्तान रजिया बेगम वा रंगमहल में हलाहल(1905 ई.) आदि।
- अन्य ऐतिहासिक उपन्यासकार हैं-
- वृंदावनलाल वर्मा
- हजारीप्रसाद द्विवेदी
- राजीव सक्सेना
- बच्चन सिंह आदि।
सांस्कृतिक उपन्यास-
- हिन्दी के कुछ सांस्कृतिक उपन्यास हैं-
- रावी लिखता है-
- यह अब्दुल बिस्मिल्लाह कृत सांस्कृतिक उपन्यास है।
- अल्मा कबूतरी-
- मैत्रेयी पुष्पा कृत सांस्कृतिक उपन्यास है।
- बारह घंटे-
- यशपाल कृत सांस्कृतिक उपन्यास है। आदि।
अन्य उपन्यास तथ्य Question 6:
निम्नलिखित में स्त्री विमर्श पर आधारित उपन्यास है-
A. समय सरगम
B. एक जमीन अपनी
C. एक चिथड़ा सुख
D. मुझे चांद चाहिए
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 6 Detailed Solution
"मुझे चांद चाहिए"और "एक जमीन अपनी" स्त्री विमर्श पर आधारित उपन्यास हैं।अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (1) A और B सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- मुझे चांद चाहिए -1993, सुरेन्द्र वर्मा
- एक जमीन अपनी :- 1990, चित्रा मुद्गल
Important Points
- सुरेन्द्र वर्मा (जन्म : 1941)
- इनके द्वारा रचित एक उपन्यास "मुझे चाँद चाहिए" के लिये उन्हें सन् 1996 में "साहित्य अकादमी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
- उपन्यास :-
- अंधेरे से परे (1980)
- बम्बई भित्त लेख
- मुझे चाँद चाहिए (1993)
- दो मुर्दों के लिए गुलदस्ता (2000)
- काटना शमी का वृक्ष पद्य पंखुरी की धार से (2010)
- चित्रा मुद्गल:-
- 10 दिसम्बर 1944 को जनमी
- चित्रा मुद्गल सन 2018 का हिन्दी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- उनके उपन्यास ‘आवां’ पर उन्हें वर्ष 2003 में "व्यास सम्मान" मिला था।
Additional Information
कृष्णा सोबती व चित्रा मुद्गल के अन्य उपन्यास निम्नलिखित हैं:-
कृष्णा सोबती |
चित्रा मुद्गल |
||
उपन्यास |
रचना वर्ष |
उपन्यास |
रचना वर्ष |
सूरजमुखी अँधेरे के |
1972 |
एक जमीन अपनी |
1990 |
ज़िन्दगी़नामा |
1979 |
आवा |
2000 |
दिलोदानिश |
1993 |
गिली गडु |
2002 |
गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान |
2017 |
अन्य विकल्प:-
उपन्यास |
रचनाकार |
एक चिथड़ा सुख |
निर्मल वर्मा |
समय सरगम |
कृष्णा सोबती |
अन्य उपन्यास तथ्य Question 7:
विश्वविद्यालयी परिसर के जीवन पर आधारित उपन्यास है-
A. परिशिष्ट
B. चक्रव्यूह
C. अपने अपने चेहरे
D. धूपछांंही रंग
नीचे दिए गए विकल्पों मे से सही उतर चुनिये:
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 7 Detailed Solution
"विश्वविद्यालय परिसर" के जीवन पर आधारित उपन्यास परिशिष्ट और चक्रव्यूह हैं। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (1) केवल A और C सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।
Key Points
- "परिशिष्ट" उपन्यास के रचनाकार "गिरिराज किशोर शर्मा" है।
- परिशिष्ट में उन्होंने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में हरिजन विरोधी वातावरण का चित्रण किया है।
- "अनुसूचित कोई जाति नहीं मान सकता है। जिसे अभिजात वर्ग परे ढकेल देता है वह अनुसूचित हो जाता है।" अतः परिशिष्ट ऐसी भयानक मानसिकता को उद्घाटित करने वाला एक महाभियोग है।
- "चक्रव्यूह" उपन्यास की रचना "श्रवण कुमार गोस्वामी" ने की है।
Important Points
- गिरिराज किशोर (8 जुलाई 1937 - 9 फरवरी 2020)
- इनका उपन्यास ढाई घर (वर्ष 1991) अत्यन्त लोकप्रिय हुआ था। 1992 में ही "साहित्य अकादमी पुरस्कार" से सम्मानित कर दिया गया था।
- राष्ट्रपति द्वारा 23 मार्च 2007 में साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री से विभूषित
- डॉ॰ प्रभा खेतान (1 नवंबर 1942 - 20 सितंबर 2008)
- कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स की एकमात्र महिला अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त था। वे केन्द्रीय हिन्दी संस्थान की सदस्या थीं।
- उन्हें 'प्रतिभाशाली महिला पुरस्कार' और 'टॉप पर्सनैलिटी अवार्ड' भी प्रदान किया गया।
- साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिये केन्द्रीय हिन्दी संस्थान का 'महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार' राष्ट्रपति ने द्वारा प्रदान किया गया।
- चक्रव्यूह नाम से एक अन्य काव्य रचना भी है जो कि कुंवर नारायण जी की है।
Additional Information
गिरिराज किशोर |
प्रभा खेतान |
||||
उपन्यास |
वर्ष |
उपन्यास |
वर्ष |
उपन्यास |
वर्ष |
लोग |
1966 |
तीसरी सत्ता |
1982 |
आओ पेपे घर चलें |
1990 |
चिड़ियाघर |
1968 |
परिशिष्ट |
1984 |
तालाबंदी |
1991 |
यात्राएं |
1971 |
असलहा |
1987 |
छिन्नमस्ता |
1993 |
जुगलबंदी |
1973 |
अंतर्ध्वंस |
1990 |
अपने अपने चेहरे |
1994 |
दो |
1974 |
ढाई घर |
1991 |
पीली आंधी |
1996 |
इंद्र सुने |
1978 |
पहला गिरमिटिया |
1999 |
||
दावेदार |
1979 |
एक आग दरिया है |
2007 |
||
यथा प्रस्तावित |
1982 |
अन्य उपन्यास तथ्य Question 8:
तलाकशुदा माता-पिता की संतान की मानसिकता पर आधारित उपन्यास है:
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 8 Detailed Solution
- सही उत्तर विकल्प 3 है।
- तलाकशुदा माता पिता की संतान की मानसिकता पर आधारित उपन्यास आपका बंटी है।
- लेखक - मन्नू भंडारी
- प्रकाशन वर्ष - 1971
- विषय - तलाकशुदा माता पिता के टकराव से बच्चे की मनोस्थिति पर पड़ता प्रभाव
- बाल मनोविज्ञान पर आधारित
- मन्नू भंडारी के अन्य उपन्यास - महाभोज - 1979
- आपका बंटी का प्रकाशन धर्मयुग पत्रिका में धारावाहिक की तरह होता था।
- पात्र - बंटी, शकुन, अजय, डॉ जोशी आदि
- शेखर एक जीवनी - अज्ञेय का जीवनीपरक उपन्यास
- अंधेरे बंद कमरे - मोहन राकेश द्वारा रचित उपन्यास
Key Points
Important Points
Additional Information
अन्य उपन्यास तथ्य Question 9:
इनमें से किस रचना को 2017 ई. का भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है?
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 9 Detailed Solution
- जिंदगीनामा रचना को 2017 ई. का भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- जिंदगीनामा सुप्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती जी की द्वारा रचित उपन्यास है।
- इसका प्रकाशन वर्ष 1979 है।
- कृष्णा सोबती (18 फ़रवरी 1925- 25 जनवरी 2019 )
- उन्हें 1980 में "साहित्य अकादमी पुरस्कार" तथा 1996 में "साहित्य अकादमी अध्येतावृत्ति" से सम्मानित किया गया था।
- हम हसमत एक विचार संवाद संस्मरण हैं।
- अन्य विचार-संवाद-संस्मरण-
- सोबती एक सोहबत
- शब्दों के आलोक में
- सोबती वैद संवाद
- मुक्तिबोध : एक व्यक्तित्व सही की तलाश में -2017
- लेखक का जनतंत्र -2018
- मार्फ़त दिल्ली -2018
Key Points
उपन्यास |
रचना वर्ष |
सूरजमुखी अँधेरे के |
1972 |
ज़िन्दगी़नामा |
1979 |
दिलोदानिश |
1993 |
समय सरगम |
2000 |
गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान |
2017 |
अन्य उपन्यास तथ्य Question 10:
रेकव (रेक्व) आख्यान नाम से जाना जाने वाला उपन्यास है:-
Answer (Detailed Solution Below)
अन्य उपन्यास तथ्य Question 10 Detailed Solution
"अनामदास का पोथा "उपन्यास को "रेक्व" के नाम से जाना जाता है। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (2) अनामदास का पोथा सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।
Key Points
- अनामदास का पोथा ,आचार्य हज़ारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा लिखित एक उपन्यास है।
- इस उपन्यास में उपनिषदों की पृष्ठभूमि में चलती एक बहुत ही मासूम सी प्रेमकथा का वर्णन है।
- हजारीप्रसाद द्विवेदी (19 अगस्त 1907 - 19 मई 1979) हिन्दी निबन्धकार, आलोचक और उपन्यासकार थे।
- 1957 में राष्ट्रपति द्वारा 'पद्मभूषण' की उपाधि से सम्मानित किये गये।
- 1973 में 'आलोक पर्व' निबन्ध संग्रह के लिए उन्हें 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
- इनके निबंध संग्रह निम्नलिखित हैं:-
- अशोक के फूल (1948)
- कल्पलता (1951)
- विचार और वितर्क (1954)
- विचार-प्रवाह (1959)
- कुटज (1964)
- विश के दन्त
- कल्पतरु
- गतिशील चिंतन
- साहित्य सहचर
Additional Information
उपन्यास:-
उपन्यास |
रचना वर्ष |
बाणभट्ट की आत्मकथा |
1946 |
चारु चंद्रलेख |
1963 |
पुनर्नवा |
1973 |
अनामदास का पोथा |
1976 |