नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण R के रूप में लिखा गया है:

अभिकथन A : सर्दी में लंबे समय तक व्यायाम के दौरान, ऊर्जा की आपूर्ति कम होने और व्यायाम की तीव्रता कम होने के कारण, एक व्यक्ति हाइपोथर्मिया (अल्पताप) के प्रति अतिसंवेदनशील हो जाता है।

कारण R : व्यायाम से कैटेकोलामाइंस का स्राव होता है, जो ईंधन के लिए मुक्त वसा अम्ल के संघटन और उपयोग को बढ़ाता हैं। लेकिन सर्दी में वाहिकासंकीर्णन होता है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

This question was previously asked in
UGC NET Paper 2: Physcial Education 21 Nov 2021 Shift 2
View all UGC NET Papers >
  1. A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण हैं।
  2. A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
  3. A सही है लेकिन R गलत हैं।
  4. A गलत है लेकिन R सही हैं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
Free
UGC NET Paper 1: Held on 21st August 2024 Shift 1
50 Qs. 100 Marks 60 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF
Key Points

अभिकथन A: सर्दी में लंबे समय तक व्यायाम के दौरान, ऊर्जा की आपूर्ति कम होने और व्यायाम की तीव्रता कम होने के कारण, एक व्यक्ति हाइपोथर्मिया (अल्पताप) के प्रति अतिसंवेदनशील हो जाता है।

स्पष्टीकरण:

  • हाइपोथर्मिया लंबे समय तक बहुत ठंडे तापमान के संपर्क में रहने के कारण होता है।
  • ठंडे तापमान के संपर्क में आने पर, आपका शरीर जितनी तीव्रता से गर्मी उत्पन्न करता है, उससे कहीं अधिक तीव्रता से गर्मी की खपत करने लगता है।
  • लंबे समय तक अनाश्रयता अंततः आपके शरीर की संग्रहित ऊर्जा का उपयोग करेगा, जिससे शरीर का तापमान कम हो जाता है।
  • सर्दी के मौसम में व्यायाम करने से शरीर को हाइपोथर्मिया का खतरा हो सकता है, जो तब होता है जब शरीर का तापमान 95°F से कम हो जाता है।

इसलिए अभिकथन A सही है।

कारण R : व्यायाम से कैटेकोलामाइंस का स्राव होता है, जो ईंधन के लिए मुक्त वसा अम्ल के संघटन और उपयोग को बढ़ाता हैं। लेकिन सर्दी में वाहिकासंकीर्णन होता है।​

स्पष्टीकरण:

  • व्यायाम एथलीटों में कैटेकोलामाइन सांद्रता को बढ़ाता है।
  • कैटेकोलामाइन उत्पादन में यह वृद्धि व्यायाम करने के लिए हृद्‌वाहिका और चयापचय प्रतिक्रियाओं की मध्यस्थता में एक प्रमुख भूमिका निभाती है जो कार्य करने वाली मांसपेशियों को ऑक्सीजन और ईंधन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए उत्तरदायी हैं।
  • व्यायाम हृदय संबंधी सबस्ट्रेट्स और कैटेकोलामाइंस के प्रसार के स्तर को बढ़ाता है, जो कार्डियोमायोसाइट चयापचय में परिवर्तन को व्यवस्थित करता है।
  • कैटेकोलामाइंस संवहनी प्रतिरोध को बदलकर रक्तचाप में परिवर्तन करता है।
  • वाहिकासंकीर्णन और वाहिकाप्रसरण के माध्यम से संवहनी प्रतिरोध का नियंत्रण प्राप्त किया जाता है।
  • सामान्यतः, ठंडे तापमान की प्रतिक्रिया में त्वचा को रक्त की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिकाएं संकुचित या संकीर्ण हो जाती हैं।
  • यह अनुक्रिया, जिसे "वाहिकासंकीर्णन" कहा जाता है, त्वचा में रक्त के प्रवाह को कम करती है, जो गर्म रक्त से गर्मी की क्षति को कम करने में सहायता करती है और इसलिए एक सामान्य आंतरिक या "मूल" तापमान को बनाए रखती है।

अतः, कारण R सही है लेकिन A का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।

इसलिए हम कह सकते हैं कि A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।

Latest UGC NET Updates

Last updated on Jul 21, 2025

-> The UGC NET Final Answer Key 2025 June has been released by NTA on its official website.

-> The UGC NET June 2025 Result has been released on the official website ugcnet.nta.ac.in on 22nd July 2025.

-> The UGC NET June 2025 exam will be conducted from 25th to 29th June 2025.

-> The UGC NET exam takes place for 85 subjects, to determine the eligibility for 'Junior Research Fellowship’ and ‘Assistant Professor’ posts, as well as for PhD. admissions.

-> The exam is conducted bi-annually - in June and December cycles.

-> The exam comprises two papers - Paper I and Paper II. Paper I consists of 50 questions and Paper II consists of 100 questions. 

-> The candidates who are preparing for the exam can check the UGC NET Previous Year Papers and UGC NET Test Series to boost their preparations.

More Exercise Questions

More Anatomy & Exercise Questions

Hot Links: teen patti all teen patti yes teen patti wink teen patti gold apk download