Question
Download Solution PDFComprehension
हॉबहाउस के शब्दों में, संपत्ति को वस्तुओं पर मनुष्य के नियंत्रण के रूप में समझा जा सकता है, ऐसा नियंत्रण जिसे समाज द्वारा मान्यता प्राप्त होती है, जो ज़्यादातर स्थायी और विशिष्ट है। संपत्ति निजी (व्यक्तिगत या सामूहिक) या सामूहिक हो सकती है। संपत्ति के विकास के वर्णन में हॉबहाउस ने अवलोक किया कि सभी समाज में कुछ व्यक्तिगत निजी संपत्ति होती है लेकिन अनेक आदिम समाज में प्रमुख आर्थिक संसाधनों का सामुदायिक स्वामित्व होता है (उदाहरण के लिए शिकार के लिए भूमि, चराने के लिये भूमि, चरागाह)। अधिक विकसित कृषि समाज में निजी स्वामित्व की प्रथानता होती है। परन्तु हॉबहाउस ने बताया कि यद्यपि जनजातिगत साझा स्वामित्व लुप्त हो गया है, संयुक्त परिवार के लिए सामूहिक स्वामित्व बनाए रखा जा सकता है। आर.एच. लौवी ने भी, सम्पत्ति के बारे में अपने एक उत्कृष्ट लघु वर्णन, जिसमें आदिम और सभ्य समाज की तुलनात्मक आलोचना की गई है, यही विचार प्रस्तुत किया है। सभी आदिम मानव की व्यक्तिगत निजी संपत्ति है जिसमें नाम, नृत्य, गाने, मिथक, उत्सव संबंधी राजसी वस्तुएं, उपहार, हथियार, घरेलू उपकरण शामिल हैं। जहाँ तक उत्पादन के उपकरणों' का संबंध है, शिकारियों और भोजन एकत्र करने वालों में, जहाँ भूमि जनजातीय संपत्ति (हमेशा परिभाषित नहीं) है, और कृषकों और पशुपालनकर्ताओं में अंतर है। कृषकों में बहुधा भूमि व्यक्तिगत निजी संपत्ति होती है, यद्यपि वंश या जनजाति का नियंत्रण भूमि के उपयोग या स्वत्व - अंतरण पर हो सकता है। पशु पालन करने वालों में भूमि पर समुदाय का अधिकार हो सकता है, लेकिन पशुधन पर नहीं; पशुधन का स्वामित्व व्यक्तिगत संपत्ति का भाव दृढ़तापूर्वक विकसित करता है।
अधिक विकसित कृषि समाज में-
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFअधिक विकसित कृषि समाजों में निजी स्वामित्त्व की प्रधानता होती है।
Important Points
- कृषि समाज कोई भी समुदाय है जिसकी अर्थव्यवस्था फसलों और कृषि भूमि के उत्पादन और रखरखाव पर आधारित है।
- एक कृषि प्रधान समाज में, भूमि पर कृषि करना धन का प्राथमिक स्रोत है।
Additional Information
- निजी स्वामित्व गैर-सरकारी कानूनी संस्थाओं द्वारा संपत्ति के स्वामित्व के लिए एक कानूनी पदनाम है।
- निजी संपत्ति पूंजीवाद के लिए मूलभूत है, उत्पादन के साधनों के निजी स्वामित्व और लाभ के लिए उनके संचालन पर आधारित एक आर्थिक प्रणाली है।
Last updated on Jul 7, 2025
-> The UGC NET Answer Key 2025 June was released on the official website ugcnet.nta.ac.in on 06th July 2025.
-> The UGC NET June 2025 exam will be conducted from 25th to 29th June 2025.
-> The UGC-NET exam takes place for 85 subjects, to determine the eligibility for 'Junior Research Fellowship’ and ‘Assistant Professor’ posts, as well as for PhD. admissions.
-> The exam is conducted bi-annually - in June and December cycles.
-> The exam comprises two papers - Paper I and Paper II. Paper I consists of 50 questions and Paper II consists of 100 questions.
-> The candidates who are preparing for the exam can check the UGC NET Previous Year Papers and UGC NET Test Series to boost their preparations.