वैरिसेला विषाणु के कारण क्या होता है?

This question was previously asked in
Bihar STET TGT (Science) Official Paper-I (Held On: 08 Sept, 2023 Shift 1)
View all Bihar STET Papers >
  1. चिकन पॉक्स
  2. डेंगू
  3. मलेरिया
  4. रेबीज

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : चिकन पॉक्स
Free
Bihar STET Paper 1 Social Science Full Test 1
150 Qs. 150 Marks 150 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर चिकन पॉक्स है।

स्पष्टीकरण-

वैरीसेला-ज़ोस्टर विषाणु (VZV) दो अलग-अलग रोग उत्पन्न करने के लिए उत्तरदायी है:

  • वैरिसेला (चिकन पॉक्स): यह प्रारंभिक संक्रमण है जो आम तौर पर बच्चों में होता है। इसकी विशेषता फैले हुए खुजली वाले फफोले जैसे चकत्ते, ज्वर और थकान है। यह रोग अत्यधिक संक्रामक है और किसी संक्रमित व्यक्ति के खाँसने या छींकने पर वायु के माध्यम से या दाने के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। एक बार जब किसी व्यक्ति को चिकन पॉक्स हो जाता है, तो विषाणु शरीर के तंत्रिका ऊतकों में निष्क्रिय रहता है।
  • हरपीस ज़ोस्टर (शिंगिल): यह तब होता है जब निष्क्रिय VZV पुनःसक्रिय हो जाता है। यह पुनः सक्रियण अक्सर वयस्कों में, विशेषकर कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले लोगों में होता हैशिंगिल के परिणामस्वरूप अक्सर फफोले के साथ त्वचा पर दर्दनाक चकत्ते पड़ जाते हैं, जो आमतौर पर शरीर के एक तरफ एक छोटे से क्षेत्र में होते हैं।

 

डेंगू: यह डेंगू विषाणु के कारण होता है। यह एक मच्छर जनित विषाणु रोग है जो मुख्य रूप से मादा एडिस एजिप्टी मच्छर और कुछ हद तक एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर के कारण होता है।

मलेरिया: मलेरिया प्लाजमोडियम परजीवियों के कारण होता है। परजीवी संक्रमित मादा एनोफिलिस मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलते हैं। प्लाजमोडियम परजीवी कई अलग-अलग प्रकार के होते हैं, लेकिन मनुष्यों में केवल पाँच ही मलेरिया का कारण बनते हैं: पी. फैल्सीपेरम,पी. वाइवैक्स, पी. ओवेल, पी. मलेरी।

रेबीज: रेबीज, रेबीज विषाणु के कारण होता है, जो लीस्सावायरस वंश से संबंधित है। यह मुख्य रूप से एक प्राणिरुजीय (ज़ूनोटिक) रोग है (जंतुओं से मनुष्यों में पारित होने वाला) जिसमें कुत्ते, मानव रेबीज का सबसे आम स्रोत हैं। यह विषाणु संक्रमित जंतु की लार के माध्यम से, आमतौर पर काटने या खरोंच के माध्यम से फैलता है

निष्कर्ष- वैरिसेला विषाणु चिकन पॉक्स का कारण बनता है।

Latest Bihar STET Updates

Last updated on Jul 3, 2025

-> The Bihar STET 2025 Notification will be released soon.

->  The written exam will consist of  Paper-I and Paper-II  of 150 marks each. 

-> The candidates should go through the Bihar STET selection process to have an idea of the selection procedure in detail.

-> For revision and practice for the exam, solve Bihar STET Previous Year Papers.

More Health and Disease Questions

Hot Links: teen patti gold old version teen patti live teen patti all games teen patti list teen patti gold downloadable content