Question
Download Solution PDFप्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित कहानियों का सही क्रम है -
(A) दुलाई वाली
(B) ग्यारह वर्ष का समय
(C) एक टोकरी भर मिट्टी
(D) प्लेग की चुड़ैल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFप्रकाशन वर्ष के अनुसार कहानियों का सही क्रम है-(C)एक टोकरी भर मिट्टी,(D)प्लेग की चुड़ैल,(B)ग्यारह वर्ष का समय,(A)दुलाई वाली।
Key Points
कहानी | वर्ष(ई.में) | कहानीकार |
एक टोकरी भर मिट्टी | 1901 | माधव सप्रे |
प्लेग की चुड़ैल | 1902 | भगवानदास |
ग्यारह वर्ष का समय | 1903 | रामचन्द्र शुक्ल |
दुलाई वाली | 1907 | बंग महिला |
Additional Information
- 'एक टोकरी भर मिट्टी' कहानी को देवी प्रसाद वर्मा ने हिंदी की प्रथम कहानी माना है।
- 'ग्यारह वर्ष का समय' कहानी को लक्ष्मी नारायण लाल ने हिंदी की प्रथम कहानी स्वीकार किया है।
- 'दुलाईवाली' कहानी को रायकृष्ण दास ने हिंदी की प्रथम कहानी कहा है।
- प्लेग की चुड़ैल,ग्यारह वर्ष का समय,दुलाईवाली कहानियाँ सरस्वती पत्रिका में प्रकाशित हुई है।
- एक टोकरी भर मिट्टी कहानी छत्तीसगढ़ मित्र में प्रकाशित हुई थी।
Important Points
- राजेंद्र बाला घोष(बंग महिला) अन्य कहानियाँ-चन्द्रदेव से मेरी बातें(1904ई.),कुंभ में छोटी बहू(1906ई.),दालिया(1909ई.) आदि।
- रामचन्द्र शुक्ल ने अपनी कहानी ग्यारह वर्ष का समय को 'आख्यायिका' कहा है।
- प्रेमचन्द-"कहानी छोटे मुँह बड़ी बात करती है।"
Last updated on Jul 17, 2025
-> The UGC NET June Result 2025 will be released on the official website ugcnet.nta.ac.in on 22nd July 2025.
-> The UGC NET Answer Key 2025 June was released on the official website ugcnet.nta.ac.in on 06th July 2025.
-> The UGC NET June 2025 exam will be conducted from 25th to 29th June 2025.
-> The UGC-NET exam takes place for 85 subjects, to determine the eligibility for 'Junior Research Fellowship’ and ‘Assistant Professor’ posts, as well as for PhD. admissions.
-> The exam is conducted bi-annually - in June and December cycles.
-> The exam comprises two papers - Paper I and Paper II. Paper I consists of 50 questions and Paper II consists of 100 questions.
-> The candidates who are preparing for the exam can check the UGC NET Previous Year Papers and UGC NET Test Series to boost their preparations.