Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा शब्द छाँटिए:
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFभाववाचक संज्ञा होगा - वार्धक्य
Key Points
- "वार्धक्य" भाववाचक संज्ञा है। इसका अर्थ है बुढ़ापा या वृद्धावस्था की स्थिति।
- यह एक भाव या अवस्था को दर्शाता है, जिसे देखा नहीं जा सकता, केवल महसूस किया जा सकता है।
- जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
- जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई, थकावट, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, भूख, आदि।
- फूलों की सुंदरता देखने लायक है।
अन्य विकल्प -
- विशेषण शब्द है - 'तन्मय, लघु, विश्वसनीय'
- तन्मय - यह एक विशेषण है, जो किसी की ध्यान या मग्नता की स्थिति को दर्शाता है।
- लघु - यह भी एक विशेषण है, जिसका अर्थ है छोटा या कम।
- विश्वसनीय - यह भी विशेषण है, जिसका अर्थ है भरोसेमंद या जिस पर विश्वास किया जा सके।
Important Points
- किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
- जैसे - मनुष्य (जाति), भारत (स्थान), बचपन (भाव), टेबल (वस्तु) आदि।
- संज्ञा के भेद -
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जातिवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
- समुदाय या समूहवाचक संज्ञा
- द्रव्यवाचक संज्ञा
Additional Informationविशेषण -
- जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण, रंग, आकार, दशा आदि) बतलाए, उसे विशेषण कहते हैं।
- जैसे - सुंदर, कुरूप, लंबा, नाटा, अच्छा, बुरा, स्वच्छ, भारी, चतुर, मूर्ख, लाल, पीला, कुछ, थोड़ा, दो, चार, गोल, चौड़ा, दुबला, पतला आदि।
- जयपुर स्वच्छ शहर है।
Last updated on Jul 15, 2025
-> The DSSSB PGT Application Form 2025 has been released. Apply online till 7 August.
-> The DSSSB PGT Notification 2025 has been released for 131 vacancies.
-> Candidates can apply for these vacancies between 8th Juy 2025 o 7th August 2025.
-> The DSSSB PGT Exam for posts under Advt. No. 05/2024 and 07/2023 will be scheduled between 7th to 25th July 2025.
-> The DSSSB PGT Recruitment is also ongoing for 432 vacancies of Advt. No. 10/2024.
-> The selection process consists of a written examination and document verification..
-> Selected Candidates must refer to the DSSSB PGT Previous Year Papers and DSSSB PGT Mock Test to understand the trend of the questions.