अन्य नाटककार MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for अन्य नाटककार - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Apr 11, 2025

পাওয়া अन्य नाटककार उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন अन्य नाटककार MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest अन्य नाटककार MCQ Objective Questions

Top अन्य नाटककार MCQ Objective Questions

अन्य नाटककार Question 1:

हिंदी की लोकनाट्यशैलियों को प्रदेशो के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची - 1

सूची – 2

A. सांग

I. उत्तरप्रदेश 

B. नौटंकी

II. मालवा (मध्‍यप्रदेश)

C. माच

III.  छत्तीसगढ़ 

D. नाचा

IV. हरियाणा

 

नीचे दिए गए विकल्‍पों मे से सही उत्तर चुनिए: 

  1. A - IV, B - I, C - II, D - III
  2. A - II, B - I, C - III, D - IV
  3. A - IV, B - III, C - II, D - I
  4. A - III, B - I, C - IV, D - II

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : A - IV, B - I, C - II, D - III

अन्य नाटककार Question 1 Detailed Solution

हिंदी की लोकनाट्य शैलियां और उनके प्रदेश-1) A-IV,B-I,C-II,D-III

Key Points

सूची - 1

सूची – 2

A. सांग

IV. हरियाणा

B. नौटंकी

I. उत्तरप्रदेश 

C. माच

II. मालवा (मध्‍यप्रदेश)

D. नाचा

III.  छत्तीसगढ़

 Important Points

  • सांग नृत्य दस बारह व्यक्तियों द्वारा मंच पर एक साथ किया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य में रासलीला,रामलीला,ख्याल,नौटंकी,नकाल,स्वांग,दादरा और चरकुला नृत्य शामिल हैं।
  • लोक मानस के प्रभावी मंच माच को उज्जैन में जन्म मिला है। 
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर,धमतरी,महासमुंद,दुर्ग,राजनांदगाँव आदि जिलों में नाचा व्यापक रूप से प्रचलित है। 

Additional Information

  • सांग नृत्य करने के लिए पुरुष स्त्रियों का रूप धारण करते हैं।
  • उत्तरप्रदेश के लोक नृत्य में भगवान राम और कृष्ण जैसे दिव्य पात्रों की पौराणिक कहानियों का वर्णन किया गया है।
  • माच मालवा-राजस्थान के व्यापक जनसमुदाय को आन्दोलित करता आ रहा है। 
  • नाचा अपने आप में एक पूर्ण विद्या है नाचा का उद्भव खड़े साज़ की गम्मत से हुआ है जो मराठा छावनियों में सैनिकों के मनोरंजन का साधन थी। 
  • छत्तीसगढ़ के अन्य लोकनाटक-भतरा,माओपाटा,पंडवानी,रहस हैं।

अन्य नाटककार Question 2:

पं. गोविन्दवल्लभ पंत विरचित नाटक 'वरमाला' किस पुराण की कथा पर आधारित है ?

  1. विष्णु पुराण
  2. स्कन्द पुराण
  3. मार्कण्डेय पुराण
  4. शिव पुराण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मार्कण्डेय पुराण

अन्य नाटककार Question 2 Detailed Solution

पं. गोविन्दवल्लभ पंत विरचित नाटक 'वरमाला' मार्कण्डेय पुराण की कथा पर आधारित है। 

Important Pointsपं. गोविन्दवल्लभ पंत-

  • जन्म- 1887- 1961 ई. 
  • उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • मुख्य-
    • गोविंद वल्लभ पंत अच्छे नाटककार हैं।
    • उनका 'वरमाला' नाटक, जो मार्कण्डेय पुराण की एक कथा पर आधारित है, बड़ी निपुणता से लिखा गया है। 
    • मेवाड़ की पन्ना नामक धाय के अलौकिक त्याग का ऐतिहासिक वृत लेकर 'राजमुकुट' की रचना हुई है।
    • 'अंगूर की बेटी' (जो फ़ारसी शब्द का अनुवाद है) मद्य में दुष्परिणाम दिखाने वाला सामाजिक नाटक है।

अन्य नाटककार Question 3:

सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची - I

(रचनाकार)

सूची - II

(रचना)

(A)

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

(I)

जनमेजय का नागयज्ञ

(B)

जयशंकर प्रसाद

(II)

जय-पराजय

(C)

उपेन्द्रनाथ अश्क

(III)

कलंकी

(D)

लक्ष्मीनारायण लाल

(IV)

मुद्राराक्षस


नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. (A) - (IV), (B) - (I), (C) - (II), (D) - (III) 
  2. (A) - (I), (B) - (II), (C) - (III), (D) - (IV)
  3. (A) - (IV), (B) - (III), (C) - (II), (D) - (I)
  4. (A) - (III), (B) - (II), (C) - (IV), (D) - (I)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : (A) - (IV), (B) - (I), (C) - (II), (D) - (III) 

अन्य नाटककार Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर है- (A) - (IV), (B) - (I), (C) - (II), (D) - (III)

Key Pointsसही मिलान है-

रचनाकार   रचना(नाटक)
भारतेन्दु हरिश्चंद्र   मुद्राराक्षस 
जयशंकर प्रसाद  जनमेजय का नागयज्ञ
उपेन्द्रनाथ अश्क जय पराजय 
लक्ष्मीनारायण लाल कलंकी 

Important Pointsभारतेन्दु हरिश्चंद्र-

  • जन्म-1850-1885ई. 
  • हिन्दी के प्रमुख नाटककार के रूप में विख्यात है। 
  • मौलिक नाटक-
    • वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति(1873ई.)
    • चंद्रावली(1876ई.)
    • नील देवी(1881ई.)
    • सती प्रताप(1883ई.) आदि। 
  • अनूदित नाटक-
    • रत्नावली(1868ई.)
    • विद्यासुंदर(1868ई.)
    • पाखंड विडंबन(1872ई.)
    • धनंजय विजय(1873ई.)
    • मुद्रा राक्षस(1878ई.) आदि। 

जयशंकर प्रसाद-

  • जन्म-1889-1937ई. 
  • हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार है। 
  • मुख्य नाटक-
    • सज्जन(1910ई.)
    • कल्याणी परिणय(1912ई.)
    • करुणालय(1912ई.)
    • विशाख(1921ई.)
    • कामना(1927ई.) आदि। 

उपेन्द्रनाथ अश्क-

  • ​नाटक-
    • लक्ष्मी का स्वागत(1935 ई.)
    • स्वर्ग की झलक(1940 ई.)
    • छठा बेटा(1940 ई.)
    • जय पराजय(1937 ई.) आदि। 

लक्ष्मीनारायण लाल-

  • जन्म-1927-1987ई.
  • हिन्दी नाटककार,एकांकीकार एवं समीक्षक होने के साथ-साथ कहानीकार एवं उपन्यासकार भी थे।
  • मुख्य नाटक-
    • अंधा कुआँ(1955ई.)
    • मादा कैक्टस(1959ई.)
    • सूखा सरोवर(1960ई.)
    • मिस्टर अभिमन्यु(1971ई.)
    • कर्फ्यू(1972ई.)
    • दूसरा दरवाजा(1972ई.) आदि।

अन्य नाटककार Question 4:

निम्न में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?

  1. विशाख – जयशंकर प्रसाद
  2. आलमगीर – भीष्म साहनी
  3. आधी रात – लक्ष्मी नारायण लाल
  4. कैद-ए-हयात – सुरेन्द्र वर्मा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : आधी रात – लक्ष्मी नारायण लाल

अन्य नाटककार Question 4 Detailed Solution

सुमेलित नहीं हैं-आधी रात – लक्ष्मी नारायण लाल

आधी रात-

  • रचनाकार - लक्ष्मीनारायण मिश्र 
  • विधा - नाटक 
  • प्रकाशन वर्ष - 1934 ई. 
  • विषय -
    • यह समस्या आधारित नाटक है। 

Key Pointsलक्ष्मी नारायण लाल-

  • नाटक-
    • अंधा कुआँ(1955 ई.)
    • मादा कैक्टस(1959 ई.)
    • तीन आँखों वाली मछली(1960 ई.)
    • सूखा सरोवर(1960 ई.)
    • सूर्यमुख(1968 ई.)
    • मिस्टर अभिमन्यु(1971 ई.) आदि। 

Important Pointsविशाख-

  • रचनाकार-जयशंकर प्रसाद
  • विधा-नाटक
  • प्रकाशन वर्ष-1921 ई. 
  • विषय-
    • कल्हण की कृति 'राजतरंगिणी' को आधार बनाकर लिखा गया है। 

आलमगीर-

  • रचनाकार-भीष्म साहनी
  • विधा-नाटक
  • प्रकाशन वर्ष-1999 ई. 
  • विषय-
    • ऐतिहासिक पात्र औरंगजेब और दारा दोनों को सामने रखकर उदार मानवीय दृष्टि और कट्टर मजहबी जोश का द्वन्द्व दिखाया गया है। 

कैद-ए-हयात-

  • रचनाकार-सुरेन्द्र वर्मा
  • विधा-नाटक
  • प्रकाशन वर्ष-1993 ई. 
  • विषय-
    • यह नाटक मशहूर शायर मिर्जा गालिब के जीवन पर आधारित है। 

Additional Informationलक्ष्मी नारायण मिश्र-

  • नाटक-
    • संन्यासी(1930 ई.)
    • राक्षस का मंदिर(1931 ई.)
    • मुक्ति रहस्य(1932 ई.)
    • सिंदूर की होली(1934 ई.) आदि। 

जयशंकर प्रसाद-

  • नाटक-
    • सज्जन(1910 ई.)
    • कल्याणी परिणय(1912 ई.)
    • करुणालय(1912 ई.)
    • अजातशत्रु(1922 ई.)
    • स्कंदगुप्त(1928 ई.)
    • चन्द्रगुप्त(1931 ई.) आदि। 

भीष्म साहनी-

  • नाटक-
    • हानुश(1977 ई.)
    • कबीरा खड़ा बजार में(1981 ई.)
    • माधवी(1985 ई.) आदि। 

सुरेन्द्र वर्मा-

  • नाटक-
    • द्रौपदी(1972 ई.)
    • सेतुबंध(1972 ई.)
    • सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक(1975 ई.)
    • आठवाँ सर्ग(1976 ई.) आदि। 

अन्य नाटककार Question 5:

हिंदी के निम्नलिखित लोकमंचीय रूपों को प्रचलन की प्रमुखता के आधार पर प्रांतों से सुमेलित कीजिए :

सूची - I

(लोकमंचीय रूप)

सूची - II

(प्रान्त)

(a) सांग  (i) मध्यप्रदेश
(b) विदेसिया  (ii) राजस्थान
(c) माच  (iii) हरियाणा
(d) खयाल  (iv) बिहार
  (v) गुजरात

निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :

  1. (a) - (ii), (b) -(iv), (c) - (iii), (d) - (v)
  2. (a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (ii)
  3. (a) - (i), (b) - (ii), (c) - (iii), (d) - (iv)
  4. (a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (v), (d) - (i)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : (a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (ii)

अन्य नाटककार Question 5 Detailed Solution

सही विकल्प-2) (a)-(iii),(b)-(iv),(c)-(i),(d)-(ii) है।

Key Points 

लोकमंचीय रूप

प्रान्त

(a) सांग 

(iii) हरियाणा

(b) विदेसिया

(iv) बिहार

(c) माच

(i) मध्यप्रदेश

(d) खयाल 

(ii) राजस्थान

अन्य नाटककार Question 6:

'ठोठ्यो' या 'ठोठ्या' लोकनाट्य के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?

  1. इसे नकटोरा के नाम से भी जाना जाता है। 
  2. यह स्त्रियों के मनोरंजनार्थ स्त्रियों का लोकनाट्य है।
  3. यह बघेलखण्ड का लोकनाट्य है।
  4. इसमें स्त्रियों द्वारा पुरुषों की मानसिकता पर व्यंग्य किया जाता है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : यह बघेलखण्ड का लोकनाट्य है।

अन्य नाटककार Question 6 Detailed Solution

'ठोठ्यो' या 'ठोठ्या' लोकनाट्य के सन्दर्भ में कथन सत्य नहीं है- यह बघेलखण्ड का लोकनाट्य है।

 

अन्य नाटककार Question 7:

नाटक और रंगमंच के संबंध में सही तथ्य हैं-

A. भरतमुनि ने दो प्रकार की रंगशाला का उल्लेख किया है। 

B. रंगशीर्ष रंगमंच का अगला भाग होता है। 

C. 'तमाशा' महाराष्ट्र का लोकनाट्य है। 

D. 'भारत जननी' और 'रणधीर प्रेममोहिनी' एक ही वर्ष में प्रकाशित हुए है। 

E. भीष्म साहनी प्रगतिशील चेतना के नाटककार है। 

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

  1. केवल (A), (B), (E)
  2. केवल (B), (C), (D)
  3. केवल (A), (C), (D)
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : उपर्युक्त में से एक से अधिक

अन्य नाटककार Question 7 Detailed Solution

नाटक और रंगमंच के संबंध में सही तथ्य हैं-

  • C. 'तमाशा' महाराष्ट्र का लोकनाट्य है। 
  • D. 'भारत जननी' और 'रणधीर प्रेममोहिनी' एक ही वर्ष में प्रकाशित हुए है। 
  • E. भीष्म साहनी प्रगतिशील चेतना के नाटककार है। 

Key Pointsसही है-

A. भरतमुनि ने तीन प्रकार की रंगशाला का उल्लेख किया है- विकृष्ट, चतुरस्त और त्र्यस्त्र 

B. रंगशीर्ष रंगमंच का पिछला हिस्सा होता है, जहाँ नेपथ्य और दो प्रवेश द्वार होते है। 

अन्य नाटककार Question 8:

निम्न में कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

  1. भारतेन्दु हरिश्चंद्र - ब्रजरत्न दास
  2. प्रेमचन्द घर में - शिवरानी देवी
  3. आवारा मसीहा - रामवृक्ष बेनीपुरी
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : आवारा मसीहा - रामवृक्ष बेनीपुरी

अन्य नाटककार Question 8 Detailed Solution

सही सुमेलित नहीं है- आवारा मसीहा - रामवृक्ष बेनीपुरी

Key Points

  • आवारा मसीहा विष्णु प्रभाकर द्वारा रचित प्रसिद्ध बांग्ला लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की जीवनी है। 'आवारा मसीहा' का प्रथम संस्करण मार्च 1974 में प्रकाशित हुआ था। विष्णुजी की चौदह वर्ष की साधना का सफल है 'आवारा मसीहा'। 
  • आवारा मसीहा में लेखक ने यह संकेत दिया कि आवारा मनुष्य में सब गुण होते हैं पर उसके सामने दिशा नहीं होती। जिस दिन उसे दिशा मिल जाती है उसी दिन वह मसीहा बन जाता है। 

Additional Information

  • विष्णु प्रभाकर हिन्दी के सुप्रसिद्ध लेखक थे जिन्होने अनेकों लघु कथाएँ, उपन्यास, नाटक तथा यात्रा संस्मरण लिखे।
  • उनकी कृतियों में देशप्रेम, राष्ट्रवाद, तथा सामाजिक विकास मुख्य भाव हैं।
  • विष्णु प्रभाकर ने अपनी लेखनी से हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया। 
  • सम्मान-
    • पद्मभूषण, अर्धनारीश्वर उपन्यास के लिये भारतीय ज्ञानपीठ का मूर्तिदेवी सम्मान तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार, सोवियत लैंड नेहरु पुरस्कार इत्यादि
  • उपन्यास- ढलती रात
  • नाटक- हत्या के बाद
  • कहानी संग्रह- संघर्ष के बाद
  • जीवनी- आवारा मसीहा 

अन्य नाटककार Question 9:

निम्न में से कौन-सा सुमेलित है ?

  1. एक कंठ विषपायी – भारत भूषण अग्रवाल
  2. पृथ्वीराज की आँखें – राकुमार वर्मा
  3. अग्निलीक – दुष्यंत कुमार
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पृथ्वीराज की आँखें – राकुमार वर्मा

अन्य नाटककार Question 9 Detailed Solution

सुमेलित है -पृथ्वीराज की आँखें – राकुमार वर्मा

पृथ्वीराज की आँखें-

  • रचनाकार-राकुमार वर्मा
  • विधा-एकांकी 
  • प्रकाशन वर्ष-1938 ई. 
  • विषय-
    • ऐतिहासिक पात्र पृथ्वीराज चौहान के बारे में लिखा गया है। 

Key Pointsराकुमार वर्मा-

  • जन्म-1905-1990 ई. 
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध कवि, एकांकीकार और आलोचक हैं।
  • एकांकी-
    • रेशमी टाई 
    • विभूति 
    • कौमुदी महोत्सव 
    • दीपदान 
    • काम कंदला 
    • बापू 
    • इन्द्रधनुष 
    • औरंगजेब की आखिरी रात आदि। 
  • 'बादल की मृत्यु' एकांकी की रचना 1930 ई. में पश्चिमी नाट्य विधान के अनुरूप की गयी है। 

Important Pointsसही है-

रचना  विधा  लेखक 
एक कंठ विषपायी  काव्य नाटक   दुष्यंत कुमार 
अग्निलीक उपन्यास  हृषीकेश सुलभ
बादल की मृत्यु एकाँकी  रामकुमार वर्मा 

Additional Informationदुष्यंत कुमार-

  • जन्म-1931-1975 ई.
  • हिन्दी कवि , कथाकार और ग़ज़लकार थे।
  • 'एक कंठ विषपायी' काव्य नाटक 1963 ई. में लिखा गया था। 
  • काव्य संग्रह-
    • सूर्य का स्वागत
    • आवाज़ों के घेरे
    • जलते हुए वन का बसंत आदि। 
  • गजल संग्रह-
    • साये में धूप। 
  • उपन्यास-
    • छोटे-छोटे सवाल(1964 ई.)
    • आँगन में एक वृक्ष(1969 ई.) आदि। 

हृषीकेश सुलभ-

  • जन्म-1955 ई. 
  • कहानी और नाट्य लेखन के लिए प्रसिद्ध है। 
  • 'अग्निलीक' उपन्यास भोजपुरी समाज के सामाजिक, राजनीतिक बदलावों को लेकर लिखा गया है। 
  • नाटक-
    • धरती आबा
    • अमली प्राप्त करें
    • अमली सारांश
    • बटोही आदि। 
  • कहानी संग्रह-
    • पथरकट
    • वधस्थल से छ्लाँग
    • बँधा है काल
    • तूती की आवाज़ आदि। 

भुवनेश्वर प्रसाद-

  • जन्म-1910-1957 ई. 
  • हिन्दी के प्रसिद्ध एकांकीकार, लेखक एवं कवि थे।
  • नाटक-
    • ताम्बे के कीड़े
    • एक साम्यहीन साम्यवादी
    • श्यामा : एक वैवाहिक विडंबना
    • कारवां (एकांकी संग्रह)
    • स्ट्राइक (एकांकी)
    • 'ऊसर' के नामहीन चरित्र (एकांकी) आदि। 

भारत भूषण अग्रवाल-

  • जन्म-1919-1975 ई. 
  • तार सप्तक(1943 ई.) के मुख्य कवि है। 
  • काव्य संग्रह-
    • छवि के बंधन(1941 ई.)
    • जागते रहो(1942 ई.)
    • मुक्ति मार्ग(1947 ई.)
    • ओ अप्रस्तुत मन(1958 ई.)
    • कागज के फूल(1963 ई.) आदि। 

अन्य नाटककार Question 10:

'कौमुदी महोत्सव' किसके द्वारा रचित नाटक है?

  1. उपेन्द्र नाथ अश्क
  2. रामकुमार वर्मा
  3. भीष्म साहनी
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : रामकुमार वर्मा

अन्य नाटककार Question 10 Detailed Solution

'कौमुदी महोत्सव' रामकुमार वर्मा द्वारा रचित नाटक है। 

कौमुदी महोत्सव-

  • रचनाकार-रामकुमार वर्मा 
  • प्रकाशन वर्ष-1954 ई. 
  • विधा-नाटक 

Key Pointsरामकुमार वर्मा-

  • जन्म-1905-1990ई.
  • मुख्य नाटक-
    • विजय पर्व(1954ई.) आदि। 

Important Pointsउपेन्द्र नाथ अश्क-

  • जन्म-1910-1996 ई. 
  • नाटक-
    • राधा(1941 ई.)
    • मुक्तिपथ(1944 ई.)
    • शक-विजय(1949 ई.)
    • अशोक वन वंदिनी(1959 ई.)
    • अश्वत्थामा(1959 ई.) आदि। 

भीष्म साहनी-

  • जन्म-1915-2003ई.
  • नाटक-
    • ​कबीरा खड़ा बाजार में(1981ई.) 
    • माधवी(1985ई.) 
    • रंग दे बसंती चोला(1998ई.) 
    • आलमगीर(1999ई.) आदि। 

राहुल सांकृत्यायन-

  • जन्म-1893-1963 ई. 
  • कहानी-
    • सतमी के बच्चे(1935 ई.)
    • वोल्गा से गंगा(1944 ई.) आदि। 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master gold download teen patti - 3patti cards game downloadable content teen patti club apk teen patti live