अव्यय MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for अव्यय - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Apr 5, 2025

পাওয়া अव्यय उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন अव्यय MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest अव्यय MCQ Objective Questions

Top अव्यय MCQ Objective Questions

अव्यय Question 1:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो सही विकल्प है। उपसर्ग और प्रत्यय दोनों ही शब्द ________ नहीं होते हैं। 

  1. क्रिया
  2. अव्यय
  3. शब्दांश 
  4. सर्वनाम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अव्यय

अव्यय Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर 'अव्यय' है। 

Key Points
  • दिए गए विकल्पों में से 'अव्यय' सही उत्तर है। 
  • उपसर्ग और प्रत्यय दोनों ही शब्द 'अव्यय' नहीं होते हैं। 

Additional Information

  • क्रिया - जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं।
  • जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। उदाहरणस्वरूप अगर एक वाक्य 'मैंने खाना खाया' देखा जाये तो इसमें क्रिया 'खाया' शब्द है।
  • शब्दांश - शब्दांश शब्द के वह अंश होते हैं जिन्हें और ज़्यादा छोटा नहीं बनाया जा सकता वरना शब्द की ध्वनियाँ बदल जाती हैं।
  • सर्वनाम - संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, तुम, हम, वे, आप आदि शब्द सर्वनाम हैं।

अव्यय Question 2:

इनमें से संबंध सूचक अव्यय का उदाहरण कौन-सा है?

  1. धन के बिना किसी का काम नहीं चलता है 
  2. उसने परिश्रम किया इसलिए वह सफल हुआ
  3. मैं घर जा रहा हूं ताकि वहाँ आराम कर सकूं
  4. उपरोक्त सभी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : धन के बिना किसी का काम नहीं चलता है 

अव्यय Question 2 Detailed Solution

धन के बिना किसी का काम नहीं चलता है यह वाक्य संबंध सूचक अव्यय का उदाहरण है। 

  • इस वाक्य में 'बिना' शब्द संबंध सूचक हैं।
  • जिसमें कि बिना पद ‘धन‘ संज्ञा का संबंध क्रिया से मिलता है।
  • ऐसे अव्यय शब्द जो किसी संज्ञा शब्द के आगे आकर उस शब्द का संबंध वाक्य के किसी दूसरे शब्द के साथ स्थापित करते हैं, इस तरह के शब्द को हम संबंध सूचक कहते हैं।
    • उदाहरण - दिन भर बाहर घूमना अच्छा नहीं हैं।

Key Points

 संबंध सूचक के भेद उपभेद 
प्रयोग के आधार पर
  1. संबद्ध संबंध सूचक
  2. अनुबद्ध संबंध सूचक
अर्थ के आधार पर
  1. काल वाचक
  2. स्थान वाचक
  3. दिशावाचक 
  4. साधन वाचक
  5. हेतु वाचक
  6. विषय वाचक
  7. व्यतिरेक वाचक
  8. विनिमय वाचक
  9. सादृश्य वाचक
  10. विरोध वाचक
  11. सहचारण वाचक
  12. संग्रह वाचक
  13. तुलना वाचक
व्युत्पत्ति के आधार पर
  1. मूल संबंध सूचक
  2. योगिक संबंध सूचक

अव्यय Question 3:

‘कृष्ण के बाद कोई अवतार नहीं हुआ।’ में कौन-सा अव्यय है?

  1. क्रिया-विशेषण
  2. संबंधबोधक
  3. समुच्चयबोधक
  4. विस्मयादिबोधक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संबंधबोधक

अव्यय Question 3 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘संबंधबोधक’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

स्पष्टीकरण:

‘कृष्ण के बाद कोई अवतार नहीं हुआ।’ यह वाक्य कालवाचक संबंधबोधक अव्यय का उदाहरण है। अत: विकल्प 2 ‘संबंधबोधक’ सही उत्तर है।

संबंधबोधक

वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों का अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध का बोध कराते हैं।


विशेषण:

क्रिया-विशेषण

जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले।

वह धीरे-धीरे खाना खाता है।

समुच्चयबोधक

दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं।

वह दफ्तर से आया और सो गया।

विस्मयादिबोधक

जिन वाक्यों में घृणा, हर्ष, शोक, आश्चर्य के भाव प्रकट और विस्मयादि बोधक (!) चिह्न का प्रयोग हो।

वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।

अव्यय Question 4:

‘वह धीमे-धीमे हँस रही थी।' वाक्य का रेखांकित अंश है :

  1. स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
  2. रीतिवाचक क्रिया-विशेषण
  3. समयवाचक क्रिया-विशेषण
  4. परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : रीतिवाचक क्रिया-विशेषण

अव्यय Question 4 Detailed Solution

‘वह धीमे-धीमे हँस रही थी।' वाक्य का रेखांकित अंश है - 'रीतिवाचक क्रिया-विशेषण'

  • (यहाँ 'धीमे-धीमे' शब्द हमें हँसने की गति के बारे में बता रहे हैं। अतः ये शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेंगे।)
  • ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के होने के तरीके या विधि के बारे में बताते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • इसमें प्रयोग होने वाले प्रमुख शब्द यथा, तथा, ध्यानपूर्वक, झटपट, एकाएक, अचानक, धीरे-धीरे, जल्दी, रोज,  निसंदेह, वास्तव में, किस लिए, क्योंकि, कदाचित आदि हैं।
  • जैसे - 
    • वह तेज भागता है।
    • अमित ध्यान पूर्वक पढ़ रहा है।

Key Points

स्थानवाचक क्रिया-विशेषण:-

  • जो क्रिया के होने वाली जगह का बोध कराते है। यानी जहां क्रिया हो रही है उस जगह का बोध कराने वाले शब्द ही स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • इसमें प्रयोग होने वाले प्रमुख शब्द यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, तहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर, दूर, पास, अंदर, किधर, इस ओर, उस ओर, इधर, उधर, जिधर आदि सभी शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण शब्द है।

जैसे - 

  • सीमा कहाँ घूम रही है ?
  • बच्चे ऊपर खेलते हैं।

समयवाचक क्रिया-विशेषण:-

  • जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के होने का समय बतलाते हैं, उन्हें कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
  • इसमें प्रयोग होने वाले प्रमुख शब्द परसों, पहले, पीछे, कभी, अब तक, अभी-अभी, बार-बार आदि

जैसे - 

  • परसों बरसात होगी।
  • श्यामू कल मेरे घर आया था।

परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण:-

  • ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के क्रिया के परिमाण या उसकी मात्र, संख्या के बारे में बताते हैं वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • इसमें प्रयोग होने वाले प्रमुख शब्द थोड़ा-थोड़ा, अत्यंत, अधिक, अल्प, बहुत, कुछ, पर्याप्त, प्रभूत, कम, न्यून, बूँद-बूँद, स्वल्प, केवल, प्रायः अनुमानतः, सर्वथा आदि

जैसे - 

  • थोड़ा कम बोलो।
  • सुभाष बहुत पढ़ता है।

अव्यय Question 5:

किस वाक्य में परिमाणवाचक क्रिया विशेषण है?

  1. खेल का मैदान लम्बा है।
  2. पंकज अच्छा गायक है।
  3. मैं सफ़ेद कमीज़ नहीं पहनता।
  4. इस बार बारिश में बहुत ओले पड़े।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : इस बार बारिश में बहुत ओले पड़े।

अव्यय Question 5 Detailed Solution

सही विकल्प ‘इस बार बारिश में बहुत ओले पड़े’ है।

Key Points

  • यहाँ 'बहुत' शब्द 'ओले' की संख्या के बारे में बता रहा है।  
  • जिन शब्दों से क्रिया की परिमाण सम्बन्धी विशेषता प्रकट होती है, उन्हें परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।
  • जैसे- बहुत, अधिक,अधिकाधिक पूर्णतया, सर्वथा, कुछ, थोड़ा, काफ़ी, केवल, यथेष्ट, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, लगभग, तिल-तिल, एक-एक करके, पर्याप्त;आदि।

Additional Information

क्रिया विशेषण - वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे - वह धीरे - धीरे बोलता है। क्रिया विशेषण के भेद -

क्रिया – विशेषण

परिभाषा

उदाहरण

कालवाचक

ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

राघव कल मेरे घर आया था।, परसों बारिश हुई थी।

रीतिवाचक

ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

सरला ध्यान से पढ़ती है।, अनिता फटाफट खाती है।

स्थानवाचक

ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं  स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

तुम बाहर जाकर बैठो।, मैं अंदर पढता हूँ।, वे जमीन पर सोते हैं।

परिमाणवाचक

ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

तुम थोड़ा कम खाओ।, वह बहुत ज्यादा दौड़ता है।

अव्यय Question 6:

राजीव परसों चला जायेगा I रेखांकित शब्द को पहचानिएI

  1. उपसर्ग
  2. सर्वनाम 
  3. कारक 
  4. अव्यय 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अव्यय 

अव्यय Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर 'अव्यय' है I 

Key Points

  • राजीव परसों चला जायेगा I वाक्य में रेखांकित शब्द विकारी या अव्यय शब्द हैI
  • राजीव परसों चला जायेगा I वाक्य में कालवाचक क्रिया विशेषण अव्यय है।
  • जिन शब्दों से क्रिया के होने के समय का पता चलता है, उन्हें कालवाचक क्रिया विशेषण अव्यय कहते हैं। जैसे- शाम, सुबह, दोपहर आदि। रमेश कल आएगा। अजय कल जयपुर जायेगा।

अन्य विकल्प-

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

उपसर्ग

ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।

प्रति + क्षण = प्रतिक्षण

सम् + गम = संगम

सर्वनाम

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।

जैसे - मैं, वह, वे, उन्हें, अपने तुम, हम, मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या’

कारक

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका (संज्ञा या सर्वनाम का) सम्बन्ध सूचित हो, उसे (उस रूप को) ';कारक' कहते हैं।

जैसे – श्रीराम ने रावण को तीर से मारा; रमेश महेश के लिए मिठाई लाया।

 

Additional Information

अव्यय शब्द- अव्यय शब्दों को अविकारी शब्द भी कहते हैं क्योंकि इनमें लिंग, कारक, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई विकार/ परिवर्तन उत्पन्न नहीं होता है। जैसे– आज, कब, इधर, किन्तु आदि। अव्यय के पांच भेद हैं, जो निम्न हैं –

अव्यय

परिभाषा

उदाहरण

क्रिया-विशेषण

जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले।

वह धीरे-धीरे खाना खाता है।

सम्बन्धबोधक

वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध का बोध कराते हैं।

मंदिर के पास नदी है।

समुच्चयबोधक

दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं।

वह दफ्तर से आया और सो गया।

विस्मयादिबोधक

जिन वाक्यों में घृणा, हर्ष, शोक, आश्चर्य के भाव प्रकट हों। इसमें विस्मयादिबोधक (!) चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।

निपात

किसी भी बात पर अधिक भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है निपात कहलाता है।

आज रात तुम्हे पार्टी में रुकना ही पड़ेगा। 'ही' निपात शब्द है। निपात शब्द - भी , तो , तक , केवल , ही , मात्र आदि।

अव्यय Question 7:

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?  

  1. घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है। 
  2. सोहन सोता है। 
  3. बच्चा रोता है। 
  4. मोहन हँसता है। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है। 

अव्यय Question 7 Detailed Solution

"घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है।" यह वाक्‍य क्रिया-व‍िशेषण का है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • क्रिया-व‍िशेषण वाक्‍य- घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है।
  • इस वाक्य में दौड़ना क्रिया है। तेज़ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह कितनी तेज़ भाग रहा है।
विशेषण  परिभाषा  उदाहरण 
क्रिया-व‍िशेषण वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।  घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है।

Important Pointsअन्‍य व‍िकल्‍प- 

वाक्‍य  प्रकार 
सोहन सोता है।  अकर्मक क्रिया
बच्चा रोता है।  अकर्मक क्रिया
मोहन हँसता है।  अकर्मक क्रिया

Additional Information

  • अकर्मक क्रिया- वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा नहीं होती, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।
  • जैसे− शीला हँसती है।
  • बच्चा रो रहा है।

अव्यय Question 8:

भीड़ में भी अकेले रहते हैं-  वाक्य में निपात है?

  1. भीड़ में
  2. भी
  3. अकेले
  4. रहते हैं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : भी

अव्यय Question 8 Detailed Solution

इसका सही उत्तर विकल्प 2 है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

quesImage934

  • भीड़ में भी अकेले रहते हैं-  वाक्य में 'भी' निपात है।
  • 'भी' शब्द बल प्रदायकबोधक निपात है।

quesImage5887

निपात - किसी भी बात पर अधिक भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है निपात कहलाता है। जैसे- आज तुम्हे जाना ही पड़ेगा- वाक्य में 'ही' निपात शब्द है। निपात शब्द - भी , तो , तक , केवल , ही , मात्र आदि। निपात के नौ प्रकार हैं-

(1) स्वीकृतिबोधक निपात – हाँ, जी, जी हाँ

(2) नकारात्मक निपात – जी नहीं, नहीं

(3) निषेधात्मक निपात – मत

(4) प्रश्नबोधक निपात – क्या

(5) विस्मयादिबोधक निपात – क्या, काश

(6) तुलनाबोधक निपात – सा

(7) अवधारणाबोधक निपात – ठीक, करीब, लगभग, तकरीबन

(8) आदरबोधक निपात – जी

(9) बल प्रदायकबोधक निपात –तो, ही, भी, तक, भर, सिर्फ, केवल

अव्यय Question 9:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों के सही अव्यय के भेद हो-

सीता के आगे रमा खड़ी है।

  1. क्रिया विशेषण अव्यय
  2. संबंधबोधक अव्यय 
  3. समुच्चय बोधक अव्यय
  4. विस्मयादिबोधक अवयय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संबंधबोधक अव्यय 

अव्यय Question 9 Detailed Solution

सीता के आगे रमा खड़ी है।  रेखांकित शब्द में संबंधबोधक अव्यय है । अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प संबंधबोधक अव्यय होगा ।

Key Points

  • सीता के आगे रमा खड़ी है| इस वाक्य में के आगे 'कालवाचक संबंधबोधक अव्यय' है

अव्यय

अव्यय' ऐसे शब्द को कहते हैं, जिसके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पत्र नही होता। ऐसे शब्द हर स्थिति में अपने मूलरूप में बने रहते है। चूँकि अव्यय का रूपान्तर नहीं होता, इसलिए ऐसे शब्द अविकारी होते हैं। 

जैसे- जब, तब, अभी, उधर, वहाँ, इधर, कब, क्यों, वाह, आह, ठीक, अरे

अव्यय निम्नलिखित चार प्रकार के होते है -
(1) क्रियाविशेषण (Adverb)
(2) संबंधबोधक (Preposition)
(3) समुच्चयबोधक (Conjunction)
(4) विस्मयादिबोधक (Interjection)

अव्यय

परिभाषा

उदाहरण

क्रियाविशेषण

जो शब्द क्रिया की विशेषता बतलाते है, उन्हें क्रिया विशेषण कहा जाता है।

राम धीरे-धीरे टहलता है

राम अभी टहलता है।

राम वहाँ टहलता है

संबंधबोधक

जो अव्यय किसी संज्ञा के बाद आकर उस संज्ञा का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्द से दिखाते है, उसे 'सम्बन्धबोधक अव्यय' कहते हैं।

वृक्ष के 'ऊपर' पक्षी बैठे है।

मकान के 'पीछे' गली है।

धन के 'बिना' कोई काम नही होता।

समुच्चयबोधक

ऐसा पद (अव्यय) जो क्रिया या संज्ञा की विशेषता न बताकर एक वाक्य या पद का सम्बन्ध दूसरे वाक्य या पद से जोड़ता है, 'समुच्चयबोधक' कहलाता है।

आँधी आयी और पानी बरसा।

मोहन ने बहुत परिश्रम किया परन्तु 'सफल' न सका।

विस्मयादिबोधक

जो शब्द आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा, आशीर्वाद, क्रोध, उल्लास, भय आदि भावों को प्रकट करें, उन्हें 'विस्मयादिबोधक' कहते है।

हाय! अब मैं क्या करूँ ?

अरे! पीछे हो जाओ, गिर जाओगे।

अव्यय Question 10:

‘रमेश खूब पढ़ता है।’ रेखांकित शब्द किस क्रिया विशेषण का उदाहरण है? 

  1. रीतिवाचक क्रिया-विशेषण  
  2. कालवाचक क्रिया-विशेषण 
  3. परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण 
  4. स्थानवाचक क्रिया-विशेषण 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण 

अव्यय Question 10 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

  • ‘रमेश खूब पढ़ता है।’ इस वाक्य में ‘खूब’ शब्द परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय का उदाहरण है।
  • जिन अव्यय शब्दों से कार्य के व्यापार के परिणाम (नाप-तोल) का पता चलता है उसे परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं। 

अन्य विकल्प:

  1. कालवाचक क्रिया-विशेषण- जिन अव्यय शब्दों से कार्य के व्यापार के होने का पता चले उसे कालवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं।
  2. स्थानवाचक क्रिया-विशेषण- जिन अव्यय शब्दों से कार्य के व्यापार के होने के स्थान का पता चले उन्हें स्थानवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं।
  3. रीतिवाचक क्रिया-विशेषण- जिन अव्यय शब्दों से कार्य के व्यापार की रीति या विधि का पता चलता है उन्हें रीतिवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं।

Additional Information

  • जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, क्रिया-विशेषण अव्यय होते हैं।
  • इसके चार भेद हैं-

1. कालवाचक क्रियाविशेषण अव्यय

2. स्थानवाचक क्रियाविशेषण अव्यय

3. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण अव्यय

4. रीतिवाचक क्रियाविशेषण अव्यय

  • जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक, काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता, उन्हें अव्यय शब्द कहते हैं।
  • जैसे- तेज , कल , धीरे , लेकिन , चूँकि , क्योंकि आदि।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti all game happy teen patti teen patti - 3patti cards game all teen patti game teen patti glory