कर्तृ वाच्य MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for कर्तृ वाच्य - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Mar 26, 2025

পাওয়া कर्तृ वाच्य उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন कर्तृ वाच्य MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest कर्तृ वाच्य MCQ Objective Questions

Top कर्तृ वाच्य MCQ Objective Questions

कर्तृ वाच्य Question 1:

वाक्य "वह वजन नहीं उठाता।" से संबंधित वाच्य निम्न में से कौन-सा है?

  1. भाववाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. क्रियावाच्य
  4. कर्तृवाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कर्तृवाच्य

कर्तृ वाच्य Question 1 Detailed Solution

वाक्य "वह वजन नहीं उठाता।" से संबंधित वाच्य है - कर्तृवाच्य

Key Points

  • (उपरोक्त वाक्य में 'उठाताक्रिया कर्ता के अनुसार आया है, अत: यहाँ पर 'कर्तृवाच्यहोगा।)
  • जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।
    • जैसे - राधा नृत्य करती है। मैं पढ़ नहीं सकती।

Additional Information
  

वाच्य:-

  • क्रिया के जिस रूपान्तर से यह ज्ञात हो कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का प्रधान विषय कर्ता, कर्म अथवा भाव है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के तीन भेद हैं-

  1. कर्तृवाच्य 
  2. कर्मवाच्य 
  3. भाववाच्य
वाच्य परिभाषा उदाहरण
कर्मवाच्य जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। 

पुस्तक मोहन द्वारा पढ़ी गई है।

​भाववाच्य

जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं।

बुढ़िया से चला नहीं जाता।

कर्तृ वाच्य Question 2:

‘वे गीत गा सकते हैं।’ इसमें कौन-सा वाच्य होगा? 

  1. कर्तृवाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. भाववाच्य 
  4. इनमें से कोई नहीं  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कर्तृवाच्य

कर्तृ वाच्य Question 2 Detailed Solution

दिए गए विकल्प में सही उत्तर विकल्प 1 कर्तृवाच्यहै। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

‘वे गीत गा सकते हैं।’ यह ‘कर्तृवाच्य’ का उदाहरण है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

विशेष- कर्तृवाच्य के सकारात्मक वाक्यों में क्रिया के साथ 'सकना' का प्रयोग किया जाता है। 

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

इस वाच्य में कर्म के लिंग, वचन और क्रिया के अनुसार प्रयोग हुआ है।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। 

कर्तृ वाच्य Question 3:

इनमें से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य में है ?

  1. खाना बना दिया गया है।
  2. प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है।
  3. मुझसे चला नहीं जाता।
  4. मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।

कर्तृ वाच्य Question 3 Detailed Solution

"मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।"- वाक्य कर्तृवाच्य में है

  • क्योंकि क्रिया (पढ़ना) का कर्ता (मैं) प्रधान है।

Key Points

  • इस वाक्य में कर्ता की प्रधानता है। 
  • अतः यहाँ कर्तृवाच्य है। 
  • क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो और सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाए हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

Important Pointsअन्य विकल्प: 

  • खाना बना दिया गया है। - यह वाक्य कर्मवाच्य में है।
  • प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। - यह वाक्य भी कर्मवाच्य में है।
  • मुझसे चला नहीं जाता। - यह वाक्य भाववाच्य में है।

Additional Informationवाच्य क्या है?

  • क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। 
  • हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-
    • कर्तृवाच्य:
      • इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।
      • लड़का खाना खाता है।
    • कर्मवाच्य:
      • क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।
      • उसके द्वारा खाना खाया गया। 
    • भाववाच्य:
      • क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
      • मुझसे खाया नहीं जाता। 

कर्तृ वाच्य Question 4:

निम्नलिखित में से कौन-सा कर्तृवाच्य का उदाहरण है?

  1. कुछ लोगों द्वारा पेड़ काटे जा रहे हैं।
  2. चोर को मौके पर ही पुलिस ने पकड़ लिया।
  3. नीले आसमान में पक्षियों से उड़ा जाता है।
  4. चलो, अब चला जाए।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : चोर को मौके पर ही पुलिस ने पकड़ लिया।

कर्तृ वाच्य Question 4 Detailed Solution

चोर को मौके पर ही पुलिस ने पकड़ लिया। वाक्य कर्तृवाच्य का उदाहरण का सही विकल्प होगा। 

  • कर्तृवाच्य - जब वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का सीधा व प्रत्यक्ष सम्बन्ध कर्ता से होता है। क्रिया के लिंग, वचन एवं पुरुष कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरुष के अनुसार प्रयुक्त होते हैं, उसे कर्तृवाच्य कहते है।

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • कुछ लोगों द्वारा पेड़ काटे जा रहे हैं। - कर्मवाच्य। 
  • नीले आसमान में पक्षियों से उड़ा जाता है - भाव वाच्य। 
  • चलो, अब चला जाए - भाव वाच्य। 

Additional Information वाच्य - वाच्य क्रिया के उस रूपान्तर को कहते हैं, जिससे कर्ता , कर्म और भाव के अनुसार क्रिया के परिवर्तन ज्ञात होते है।

वाच्य  परिभाषा  उदाहरण 
भाव वाच्य  जिस वाक्य में क्रिया कर्ता और कर्म को छोङकर भाव के अनुसार हो, उसे ’भाववाच्य’ कहते है। सीता से गाया नहीं जाता है।
कर्तृ वाच्य  जब वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का सीधा व प्रत्यक्ष  सम्बन्ध कर्ता से होता है, कर्तृ वाच्य कहलाता है। बच्चा रोता है। 
कर्म वाच्य 

जिस वाक्य में क्रिया कर्म के अनुसार हो, उसे ’कर्मवाच्य’ कहते है।

पत्र लिखा जाता है।

कर्तृ वाच्य Question 5:

निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य का उदाहरण है|

  1. रमन पुस्तक पढ़ेगा।
  2. सीता से खूब सोया गया।
  3. गीता से रात में नहाया नहीं जाता।  
  4. सीता से खाना खाया जाएगा।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : रमन पुस्तक पढ़ेगा।

कर्तृ वाच्य Question 5 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 रमन पुस्तक पढ़ेगा। वाक्य कर्तृवाच्य का उदाहरण है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

  • क्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो।
  • इस वाच्य में अकर्मक क्रिया तथा सकर्मक क्रिया दोनों के वाक्य होते हैं।    

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। 

 

कर्तृ वाच्य Question 6:

"कुमकुम खाना खाकर सो गई।" यह किस वाच्य का उदाहरण है?

  1. भाववाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. ​इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कर्तृवाच्य

कर्तृ वाच्य Question 6 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 'कर्तृवाच्य' है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर है।

Key Points

  • क्रिया के जिस रुप से वाक्य के उद्देश्य क्रिया के कर्त्ता का बोध हो वह कर्तृवाच्य कहलाता है।
  • इसमें लिंग एवं वचन प्रायः कर्ता के अनुसार होते हैं।

Additional Information 

वाच्य : जिससे वाक्य के अंतर्गत क्रिया के द्वारा परिवर्तन से कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे वाच्य कहते हैं।

ये तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य और 3. भाववाच्य।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

बीमार आदमी से खाना नहीं खाया जाता।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

दिन में कैसे सोया जाएगा।

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

आप खाना खाएं।

 

Important Points

  • टिप्पणी-  कर्तृवाच्य में क्रिया सकर्मक और अकर्मक दोनों हो सकती है, किन्तु कर्मवाच्य में केवल सकर्मक और भाववाच्य में अकर्मक होती हैं। 

 

कर्तृ वाच्य Question 7:

"राधा नहीं हँसती ।" यह किस वाच्य का उदाहरण है?

  1. भाववाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कर्तृवाच्य

कर्तृ वाच्य Question 7 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 'कर्तृवाच्य' है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर है।

Key Points

  • क्रिया के जिस रुप से वाक्य के उद्देश्य क्रिया के कर्त्ता का बोध हो वह कर्तृवाच्य कहलाता है।
  • इसमें लिंग एवं वचन प्रायः कर्ता के अनुसार होते हैं।

Additional Information 

वाच्य : जिससे वाक्य के अंतर्गत क्रिया के द्वारा परिवर्तन से कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे वाच्य कहते हैं।

ये तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य और 3. भाववाच्य।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

बीमार आदमी से खाना नहीं खाया जाता।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

दिन में कैसे सोया जाएगा।

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

आप खाना खाएं।

 

Important Points

  • टिप्पणी-  कर्तृवाच्य में क्रिया सकर्मक और अकर्मक दोनों हो सकती है, किन्तु कर्मवाच्य में केवल सकर्मक और भाववाच्य में अकर्मक होती हैं। 

कर्तृ वाच्य Question 8:

‘भारतवासी महात्मा गाँधी को नहीं भूल सकते है।’ यह किस वाच्य का उदाहरण है? 

  1. कर्मवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. इनमें से कोई नहीं 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कर्तृवाच्य

कर्तृ वाच्य Question 8 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘कर्तृवाच्य’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

  • वाक्य में कर्ता प्रधान होता है, तथा उन्हीं के अनुसार क्रियाओं का विधान होता है।
  • कर्तृवाच्य में अकर्मक और सकर्मक दोनों प्रकार की क्रिया का प्रयोग किया जाता है।
  • कर्त्ता यदि एकवचन का होता है, तो क्रिया भी एक वचन की होती है और यदि कर्त्ता बहुवचन का होता है, तो क्रिया भी बहुवचन की प्रयुक्त होती है।

 Additional Information

वाच्य-क्रिया के जिस रूपांतर से यह ज्ञात/बोध हो कि क्रिया द्वारा किये गये विधान का मुख्य बिंदु/विषय कर्ता है, या कर्म उसे वाच्य कहते है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। इसमें लिंग एवं वचन प्रायः कर्ता के अनुसार होते हैं।

माला ने खाना खाया।

कर्मवाच्य

कर्मवाच्य सदैव सकर्मक क्रियाओं का ही होता है क्योंकि इसमें कर्म की प्रधानता रहती है। कर्मवाच्य के कर्त्ता में  करण कारक का प्रयोग होता है।

रोजी ने दूध पीया।

भाववाच्य

जिन वाक्यों में कर्ता और कर्म दोनों ही अप्रधान होते है। वे भाववाच्य कहलाते है।

मुझसे अब चला नहीं जाता।

कर्तृ वाच्य Question 9:

निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य का उदाहरण कौन सा है?

  1. फैक्टरी बंद हुई। 
  2. फैक्टरी बंद है। 
  3. फैक्टरी बंद कर दी।
  4. फैक्टरी बंद करा दी गई।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : फैक्टरी बंद कर दी।

कर्तृ वाच्य Question 9 Detailed Solution

दिए गए सभी विकल्पों में इसका सही उत्तर विकल्प 3 ‘फैक्टरी बंद करा दी गई।’ होगा। अन्य विकल्प इसके असंगत उत्तर हैं।  

Key Points

  • फैक्टरी बंद करा दी गई। यह कर्म वाच्य है।
  • इसका कर्तृवाच्य रूप ‘फैक्टरी बंद कर दी।’ होगा।
  • कर्तृवाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

जैसे- रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

कर्तृवाच्य

फैक्टरी बंद करा दी गई।

फैक्टरी बंद कर दी।

 

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

इस वाच्य में कर्म के लिंग, वचन और क्रिया के अनुसार प्रयोग हुआ है।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। 

कर्तृ वाच्य Question 10:

कर्तृवाच्य वाला वाक्य छाँटिए।

  1. सारा सामान लाया जा चुका है।
  2. भोजन कर लिया जाए।
  3. प्रश्नपत्र बनाया गया।
  4. आज हम यहीं रुकेंगे।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : आज हम यहीं रुकेंगे।

कर्तृ वाच्य Question 10 Detailed Solution

  • 'आज हम यही रुकेगे' इस वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है। अतः विकल्प 4 सही विकल्प है।

Key Points

  • वाच्य: क्रिया का वह रूपांतरण है जिसके द्वारा यह पता चलता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
  • वाच्य के तीन भेद है।
  • कर्तु वाच्य 
  • कर्म वाच्य 
  • भाव वाच्य 

 
    कर्तु वाच्य:

  •    क्रिया के उस रूपांतरण को कर्तु वाच्य कहते है, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है। यह वाच्य सकर्मक और अकर्मक दोनो से बनता है।
  •     जैसे: आज हम यही रुकेगे।
  •    प्रश्नपत्र बनाया गया यह वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है।
Get Free Access Now
Hot Links: online teen patti teen patti classic teen patti king