वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]
Last updated on Mar 24, 2025
Latest वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति MCQ Objective Questions
Top वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति MCQ Objective Questions
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 1:
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
मित्रों ने अंकित का ______ किया पर उसने बुरा नहीं माना।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 1 Detailed Solution
- मित्रों ने अंकित का उपहास किया पर उसने बुरा नहीं माना।
Key Points
- उपहास का अर्थ:
- किसी को निंदित ठहराने या उसका अनादर, अवमान करना।
अन्य विकल्प:
- व्यंग्य का अर्थ : ताना मारने की क्रिया।
- हास का अर्थ : हँसने की क्रिया।
- परिहास का अर्थ : ज़ोरों से हँसना और मजाक उड़ाना।
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 2:
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षक को पुस्तक ______ की।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 2 Detailed Solution
- संपूर्ण वाक्य:- शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षक को पुस्तक भेंट की l
- 'भेंट' शब्द का अर्थ है - उपहार, सौगात स्वरूप दी गई वस्तु।
- हम अपने से बड़े या आदरणीय व्यक्तियों को भेट देते हैं l
- दान शब्द का अर्थ है:-
- किसी को कोई वस्तु अनुदान में देना या खैरात देना l
- दान शब्द को आमतौर पर अपने से निचले स्तर के व्यक्तियों को देने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है l
- किसी को कोई वस्तु अनुदान में देना या खैरात देना l
- प्रदान शब्द का अर्थ दान शब्द से मिलता-जुलता ही है l किसी व्यक्ति को कोई सौगात दे देने को प्रदान करना कहते हैं l
- हस्तगत शब्द का अर्थ है-
- जो किसी प्रकार अपने अधिकार में आया या लाया गया हो।
- ऊपर दिए गए सभी शब्द एक प्रकार से सूक्ष्म अर्थ भेदी शब्द है जिनका मूल अर्थ एक ही होता है, किंतु इन शब्दों को अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग वाक्यों में प्रयोग किया जाता है l
- सूक्ष्म अर्थ भेदी शब्दों के अन्य उदाहरण:-
- शस्त्र – हाथ में पकड़ कर चलाया जाने वाला हथियार।
- जैसे – छुरी, तलवार, चाकू l
- अस्त्र – ऐसा हथियार जो दूर से फेंककर चलाया जाता हो।
- जैसे:– बाण, हथगोला, भाला l
- खेद – अपनी गलती के लिए पछतावा या दुख प्रकट करना।
- शोक – किसी प्रिय जन की मृत्यु पर दुख प्रकट करना|
- श्रद्धा - बड़ों के प्रति विशेष आदर-भाव या प्रेम भावना रखना।
- भक्ति - किसी देवी देवता या भगवान के प्रति विश्वास होना।
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 3:
“हिंदी” भारत की _______ है। सही विकल्प का चयन कर वाक्य पूर्ण करें।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 3 Detailed Solution
राजभाषा, यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- हिंदी भारत की राजभाषा है।
- हिंदी सभी राजकीय प्रयोजनों में प्रयुक्त की जाती है तथा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।
- अत: सही विकल्प 3 राजभाषा है।
अन्य विशेष-
अंतर्राज्यीय भाषा |
दो राज्यों अथवा दो राष्ट्रों के बीच प्रयोग की जाने वाली भाषा |
मूल भाषा |
किसी राज्य या क्षेत्र विशेष की भाषा। जैसे- पंजाब में पंजाबी, गुजरात में गुजरती इत्यादि। |
राष्ट्रभाषा |
पूरे राष्ट्र की भाषा। भारत में किसी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा नही दिया है। |
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 4:
वर्षा की बूंदें .............. हैं।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 4 Detailed Solution
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 5:
‘परा’ विद्या अविनाशी _____ और _____ के दिव्य स्वरूप का ज्ञान देती है।
सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 5 Detailed Solution
दिये गए रिक्त स्थानों में ‘परमेश्वर, आत्मा’ सही हैं। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 2 ‘परमेश्वर, आत्मा’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
स्पष्टीकरण:
‘परा’ विद्या अविनाशी परमेश्वर और आत्मा के दिव्य स्वरूप का ज्ञान देती है। सही उत्तर हैं क्योंकि अन्य विकल्प असंगत एवं अनुचित हैं।
अन्य विकल्प:
तन और महात्मा, जीवन और प्रेतात्मा, संकाय और मरण अविनाशी नहीं हैं और रिक्त स्थानों के लिए पूर्णत: असंगत हैं।वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 6:
उसे मुझे गाली देने पर ________ हुई। रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 6 Detailed Solution
उसे मुझे गाली देने पर ________ हुई। रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द ग्लानि है।Key Points
- ग्लानि - यह मन की एक वृत्ति है जिसमे अपनी या किसी अपने की बुराई, दोष आदि को देखकर अरुचि,अनुत्साह, खिन्नता उत्पन्न होती है।
- ग्लानि को अफ़सोस,खेद,पछतावा अदि नाम से भी जानते है।
- उदाहरण - अपने भाई की शिकायत सुनकर उसको मन ही मन अत्यंत ग्लानि हुई।
Additional Information
शब्द | परिभाषा | उदाहरण |
संकोच | कोई कार्य या बात कहने से पहले मन में होने वाली हल्की रुकावट। | आजकल लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करने में भी संकोच करने लगे है |
लज्जा | किसी व्यक्ति की वह भावना जिसके कारण उसे दूसरे व्यक्तियों के साथ बैठने,बातचीत आदि करने में परेशानी होती है। | उसे नए लोगो से बात करने में लज्जा लगती है |
पीड़ा | व्यक्ति को दुखित या व्यथित करने वाली वह अप्रिय अनुभूति जो किसी प्रकार का मानसिक या शारीरिक आघात लगने,कष्ट पहुचने या हानि होने पर उत्पन्न होती है और उसे बहुत ही चिंतित व खिन्न रखती है। | जिसके साथ ऐसा नही हुआ वो दूसरों की पीड़ा नहीं समझ सकते। |
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 7:
उचित तत्सम शब्द का चयन कर निम्नलिखित वाक्य को पूर्ण करें।
यहाँ का राजा भिखारी के ________ में घूमकर अपनी प्रजा का हाल जानता है।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 7 Detailed Solution
- वाक्य - यहाँ का राजा भिखारी के वेष में घूमकर अपनी प्रजा का हाल जानता है।
- 'वेष' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'भेस' होगा।
- तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- जैसे- अस्थि, धैर्य, पक्ष आदि।
- तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं।
- जैसे- हड्डी, धीरज, पंख आदि।
अन्य विकल्प-
तत्सम | तद्भव |
भेद | - |
लिवास | - |
Additional Information कुछ महत्वपूर्ण तत्सम और तद्भव शब्द -
तत्सम | तद्भव |
किसलय | कोंपल |
अमूल्य | अमोल |
वज्रांग | बजरंग |
उलूक | उल्लू |
कृषक | किसान |
श्रंखला | साँकल |
चंद्रिका | चाँदनी |
तड़ाग | तालाब |
धरित्री | धरती |
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 8:
'इस गीत की दो-चार _________ सुना दो' - इस वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द चुनिए।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 8 Detailed Solution
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द कड़ियाँ है।
Key Points
- 'इस गीत की दो-चार कड़ियाँ सुना दो।'
- अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द का प्रयोग करने पर सार्थक अर्थ प्राप्त नहीं होता है।
Additional Information
- देश में बढ़ता भ्रष्टाचार घोर चिन्ता का विषय है।
- हमने दर्शक दीर्घा में बैठकर संसद की कार्यवाही देखी।
- ईश्वर तुम्हारा कल्याण करें।
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 9:
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
ताजमहल______ का एक अद्भुत नमूना है।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 9 Detailed Solution
सही उत्तर है - 'स्थापत्यकला।'
- दिए गये विकल्पों में से 'स्थापत्यकला।' रिक्त स्थान के लिए सर्वश्रेष्ठ शब्द है।
संपूर्ण वाक्य - "ताजमहल स्थापत्यकला एक अदभूत नमूना है।"
Key Points
स्थापत्यकला का अर्थ है - भवन बनाने की कला
अन्य विकल्प -
- शिल्पकला - दस्तकारी का कौशल।
- चित्रकला - चित्र बनाने की कला।
- मूर्तिकला - मूर्ति बनाने की कला।
Additional Information विकल्पों में दिए गये अन्य शब्दों का वाक्य प्रयोग:-
- भारत की शिल्पकला प्राचीन काल से ही उत्कृष्ट है।
- भवन में उत्कृष्ट चित्रकला के नमूने है।
- मंदिर की मूर्तिकला अतुल्य है।
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 10:
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
शिशु _____ और अबोध होता है
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति Question 10 Detailed Solution
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प है - ''अज्ञ'' lKey Points
- संपूर्ण वाक्य: शिशु 'अज्ञ' और अबोध होता है l
- अज्ञ शब्द का अर्थ है - ऐसा व्यक्ति जिसे कोई ज्ञान ना हो, अज्ञानी, या वह जिसे कोई समझ ना हो l
दिए गए अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- भिज्ञ शब्द का अर्थ है - ऐसा व्यक्ति जिसे जानकारी हो l किसी विषय में विशेष जानकारी रखने वाले व्यक्ति को भिज्ञ कहते हैं l
- बहुज्ञ शब्द का अर्थ है - ऐसा व्यक्ति जिसे बहुत सी बातों का ज्ञान हो या फिर अनेक विषयों का ज्ञाता l
- अल्पज्ञ -ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जिसे बहुत थोड़ा ज्ञान हो l 'अल्प' का अर्थ है बहुत थोड़ा l
Additional Information
- 'अज्ञ तथा अबोध' पर्यायवाची शब्द है l
- इन शब्दों के अन्य पर्यायवाची:-
- मूर्ख, नादान,बेसमझ, नासमझ, आदि l
- 'ज्ञ' प्रत्यय का अर्थ है - जानने वाला l
- 'ज्ञ' प्रत्यय से बने कुछ अन्य शब्द:-
- विशेषज्ञ - अपने क्षेत्र में विशेष ज्ञान रखने वाला विद्वान l
- प्रज्ञ - चतुर, बुद्धिमान l
- मर्मज्ञ - रहस्य को जानने वाला l
- 'ज्ञ' प्रत्यय से बने कुछ अन्य शब्द:-