कर्म वाच्य MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for कर्म वाच्य - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें

Last updated on Apr 1, 2025

पाईये कर्म वाच्य उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें कर्म वाच्य MCQ क्विज़ Pdf और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

Latest कर्म वाच्य MCQ Objective Questions

Top कर्म वाच्य MCQ Objective Questions

कर्म वाच्य Question 1:

निम्नलिखित में से कर्मवाच्य वाला वाक्य चुनें।

  1. ऐसा कहते हैं कि
  2. तुम लिख नहीं सकते।
  3. बिल्ली के हाथों चूहा मारा गया। 
  4. उसे सब कुछ बता दें।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : बिल्ली के हाथों चूहा मारा गया। 

कर्म वाच्य Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर है "बिल्ली के हाथों से चूहा मर गया"। 

Key Points

  • जिस वाक्य में केंद्र कर्ता न होकर कर्म प्रधान होता है, वह कर्मवाच्य होता है।
  • कर्म की प्रधानता के कारण इन वाक्यों में या तो कर्ता का लोप हो जाता है या फिर 'से', 'अथवा', 'द्वारा' का प्रयोग होता है। 
  • बिल्ली के हाथों से चूहा मर गया में चूहे का मरना प्रधान कर्म है। 
  • अन्य तीनो विकल्प असंगत है, तीनो विकल्प कर्तृवाच्य के उदाहरण है। 

Additional Information

वाच्य  परिभाषा  उदाहरण 
कर्तृवाच्य जिस वाक्य में क्रिया कर्ता के अनुसार हो, उसे ’कर्तृवाच्य’ कहते है। सीता पुस्तक पढ़ती है।
कर्मवाच्य  जिस वाक्य में क्रिया कर्म  के अनुसार हो, उसे ’कर्मवाच्य’ कहते है।
  • राम ने चिट्ठी लिखी
 भाववाच्य  जिस वाक्य में क्रिया कर्ता और कर्म को छोङकर भाव के अनुसार हो, उसे ’भाववाच्य’ कहते हैं। राम से खाया नहीं जाता।


 

कर्म वाच्य Question 2:

‘सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ – में वाच्य बताएँ।

  1. कर्मवाच्य
  2. कर्तृवाच्य
  3. अपूर्ण कर्तृवाच्य
  4. भाववाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कर्मवाच्य

कर्म वाच्य Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर 'कर्मवाच्य' है 
‘सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ वाक्य में 'कर्मवाच्य' है क्योंकि इस वाक्य में ‘कार्रवाई’ शब्द पर बल दिया गया है। ‘कार्रवाई’ शब्द कर्म है। 

Key Points

वाच्य - क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं।

कर्तृवाच्य

जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्ता से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्ता के अनुसार ही उसे कर्तृ वाच्य कहते हैं।

रेखा मोहन को पढ़ाती है।

कर्मवाच्य

जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्म से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्म के अनुसार हो, उसे कर्म वाच्य कहते हैं।

सीता ने दूध पीया।

अपूर्ण कर्तृवाच्य

जहाँ क्रिया का संबंध प्रत्यक्ष रूप से कर्ता से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन दोनों से सम्बन्ध न होकर किसी एक से होता है। कर्ता के अनुसार ही उसे अपूर्ण कर्तृवाच्य कहते हैं।

रेखा पढ़ाती है।

भाववाच्य

जहाँ कर्ता और कर्म की नहीं बल्कि भाव की प्रधानता हो, उस वाक्य को भाव वाच्य कहते हैं।

नानीजी से चला नहीं जाता।

कर्म वाच्य Question 3:

इनमें से किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ है?

  1. चिट्ठी भेजी गई।
  2. लड़का पुस्तक पढ़ता है।
  3. श्याम चिट्ठी लिखेगा।
  4. लड़का दौड़ रहा था।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : चिट्ठी भेजी गई।

कर्म वाच्य Question 3 Detailed Solution

‘कर्मवाच्य’ है - चिट्ठी भेजी गई।

Key Points

  • 'कर्मवाच्य' तब होता है जब कर्म (object) कर्ता (subject) के रूप में उपयोग होता है और क्रिया कर्ता के द्वारा की जाने की जगह कर्म के ऊपर होने की जगह को दर्शाती है।
  • इस वाक्य में 'चिट्ठी' (object) 'भेजी गई' (क्रिया) है। 

Additional Informationअन्य विकल्पों के वाच्य हैं:

  • लड़का पुस्तक पढ़ता है। - कर्तृवाच्य: क्योंकि इस वाक्य में कर्ता, यहां पर 'लड़का', क्रिया 'पढ़ना' का कर्ता है।
  • श्याम चिट्ठी लिखेगा। - कर्तृवाच्य: क्योंकि इस वाक्य में कर्ता, यहां पर 'श्याम', क्रिया 'लिखना' का कर्ता है।
  • लड़का दौड़ रहा था। - कर्तृवाच्य: क्योंकि इस वाक्य में कर्ता, यहां पर 'लड़का', क्रिया 'दौड़ना' का कर्ता है।

कर्म वाच्य Question 4:

पत्र लिखा जाता है। में कौन सा वाच्य है?

  1. संभाव्य कर्तृवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. अपूर्ण कर्तृवाच्य
  4. कर्म वाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कर्म वाच्य

कर्म वाच्य Question 4 Detailed Solution

दिये गए विकल्प में पत्र लिखा जाता है। में ‘कर्मवाच्य’ है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 4 ‘कर्म वाच्य है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

 Key Points

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

पुस्तक पढ़ी जाती है

 

Additional Information

वाच्य : जिससे वाक्य के अंतर्गत क्रिया के द्वारा परिवर्तन से कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे वाच्य कहते हैं।

ये तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य और 3. भाववाच्य।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

पत्र लिखा जाता है।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

दिन में कैसे सोया जाएगा।

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

आप खाना खाएं।

कर्म वाच्य Question 5:

निम्नलिखित वाक्य का वाच्य लिखिए

पर्यटकों द्वारा तीर्थ यात्रा की जाएगी।

  1. कर्तृवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्मवाच्य 
  4. करणवाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कर्मवाच्य 

कर्म वाच्य Question 5 Detailed Solution

पर्यटकों द्वारा तीर्थ यात्रा की जाएगी वाक्य मे वाच्य का सही विकल्प कर्मवाच्य होगा।

  • कर्मवाच्य - जिस वाक्य में क्रिया कर्म के अनुसार हो, उसे ’कर्मवाच्य’ कहते है।

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -

वाच्य  परिभाषा  उदाहरण 
कर्तृवाच्य जिस वाक्य में क्रिया कर्ता के अनुसार हो, उसे ’कर्तृवाच्य’ कहते है। हम खाना खाते हैं।
भाववाच्य

जिस वाक्य में क्रिया कर्ता और कर्म को छोङकर भाव के अनुसार हो, उसे ’भाववाच्य’ कहते है।

उससे बैठा नहीं जाता।
कर्मवाच्य 

जिस वाक्य में क्रिया कर्म के अनुसार हो, उसे ’कर्मवाच्य’ कहते है।

पर्यटकों द्वारा तीर्थ यात्रा की जाएगी।

Additional Informationवाच्य - वाच्य क्रिया के उस रूपान्तर को कहते हैं, जिससे कर्ता, कर्म और भाव के अनुसार क्रिया के परिवर्तन ज्ञात होते है।

कर्म वाच्य Question 6:

कर्मवाच्य वाला वाक्य पहचानिए:

  1. क्या तुमने व्यायाम किया
  2. मैने अपना सारा काम कर लिया
  3. उससे आज पढ़ा ही नहीं गया
  4. उससे सोया नहीं जा सका

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : उससे आज पढ़ा ही नहीं गया

कर्म वाच्य Question 6 Detailed Solution

'उससे आज पढ़ा ही नही गया' इस वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो रहा है

  • क्या तुमने व्यायाम किया - यह कर्तृवाच्य का उदाहरण है
  • उससे सोया नहीं जा सका - यह भाववाच्य का उदाहरण है
  • मैने अपना सारा काम कर लिया - यह कर्तृवाच्य का उदाहरण है
Key Points
  • वाच्य क्रिया का वह रूपांतरण है, जिसके द्वारा यह पता चलता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
  • कर्म वाच्य: क्रिया के उस रूपांतरण को कर्मवाच्य कहते है कि जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध होता है।

जैसे:

  • लेख लिखा गया।
  • पुस्तक पढी गई।

कर्म वाच्य Question 7:

आज हमें व्याकरण पढ़ाया गया' यह किस वाक्य का उदाहरण है?

  1. कर्तृवाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. भाववाच्य
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कर्मवाच्य

कर्म वाच्य Question 7 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 कर्म वाच्य है अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे  

Key Points

  • क्रिया के उस रूपांतर को कर्मवाच्य कहते हैं जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।
  • सरकारी कागजातों तथा कानूनी भाषा में प्रभुता का को जताने के की स्थिति में भी कर्म वाच्य का प्रयोग किया जाता है।
  • इस वाच्य मैं केवल सकर्मक क्रिया के वाक्य होते हैं।

Additional Information     

वाच्य-क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है। कि क्रिया का विधान कर्ता कर्म या भाव में से किससे या किस के विषय में किया गया है वाक्य  कहलाता है। हिंदी में वाक्य तीन प्रकार के होते हैं।

कर्तृवाच्य

कर्मवाच्य

भाववाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है

क्रिया के उस रूपांतर को कर्मवाच्य कहते हैं जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो

क्रिया के जिस रूप में ना तो कर्त्ता  की प्रधानता हो ना कर्म को बल्कि क्रिया का भाव प्रधान हो वहां भावाचे होता है

उदाहरण- बच्चा नहीं सोया

उदाहरण-बच्चों द्वारा रंग डाला गया

उदाहरण- बच्चे से सोया नहीं जाता

कर्म वाच्य Question 8:

किस वाक्य में कर्मवाच्य नहीं है?

  1. उससे खाना नहीं खाया गया 
  2. छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
  3. बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।
  4. दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।

कर्म वाच्य Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर बालक खिलखिलाकर हँस रहा था। है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।  

  • बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।:--इसमें कर्तृवाच्य है।

Key Points

  • उससे खाना नहीं खाया गया।  : कर्मवाच्य
  • उससे खाना नहीं खाया जाता।  : भावाच्य
  • बालक खिलखिलाकर हँस रहा था। - वाक्य में कर्मवाच्य नहीं है। 
  • बालक खिलखिलाकर हँस रहा था। कर्तृवाच्य का उदाहरण है।

अन्य विकल्प-

  • उससे खाना नहीं खाया जाता।- इसमें खाना खाने की क्रिया का सम्बन्ध 'खाना' (भोजन) कर्म से है 
  • छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।- पढ़ने क्रिया का सम्बन्ध कर्म पुस्तक से है। 
  • दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।- क्षमा कर्म है

Additional Information 

वाच्य - क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य

वाक्य

कर्तृ वाच्य - जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्ता से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्ता के अनुसार ही उसे कर्तृ वाच्य कहते हैं।

1. रोहित क्रिकेट खेलता है।

कर्म वाच्य - जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्म से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्म के अनुसार हो, उसे कर्म वाच्य कहते हैं।

2. रोहित द्वारा क्रिकेट खेला जाता है।

भाव वाच्य - जहाँ कर्ता और कर्म की नहीं बल्कि भाव की प्रधानता हो, उस वाक्य को भाव वाच्य कहते हैं।

3. रोहित से क्रिकेट खेला जाता है।

कर्म वाच्य Question 9:

श्‍याम को पुस्‍तक पढ़नी है। यह किस वाच्‍य में है?

  1. भाव वाच्‍य
  2. कर्तृ वाच्‍य 
  3. कर्तृ और कर्म वाच्‍य
  4. कर्म वाच्‍य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कर्म वाच्‍य

कर्म वाच्य Question 9 Detailed Solution

'श्‍याम को पुस्‍तक पढ़नी है' यह कर्म वाच्‍य में है। अत: सही उत्तर विकल्प 4 ‘कर्मवाच्य’ है। यह विकल्प अनुचित उत्तर है।

603357269b2055eb373643d1 16352675261881

  • श्‍याम को पुस्‍तक पढ़नी है -  वाक्य कर्मवाच्य है। 
  • इसमें क्रिया कर्म के रूपनुसार है।​

Additional Information

वाच्य - लिंग, वचन, पुरुष के कारण क्रिया के रूप में जो परिवर्तन आता है, उसे वाच्य कहते हैं, वाच्य के तीन प्रकार हैं -

वाच्य का नाम

परिभाषा 

उदाहरण 

कर्तृवाच्य 

जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।

लड़किया बाजार जा रही है।

कर्मवाच्य 

जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। 

लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।

भाववाच्य 

जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं |

हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता।

कर्म वाच्य Question 10:

कर्मवाच्य की पहचान किस शब्द से होती है?

  1. के लिए
  2. को
  3. ने
  4. द्वारा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : द्वारा

कर्म वाच्य Question 10 Detailed Solution

कर्मवाच्य की पहचान शब्द से होती है- द्वारा

Key Points

  • जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। ​कर्मवाच्य की पहचान "द्वारा", "से" (जैसे - 'से' के साथ क्रिया का प्रयोग) या "जा" धातु (जैसे - 'जाता है', 'जाएगी', 'जा रहा है') से होती है
  • जैसे - 
    • मां द्वारा मिठाई बनाई जाती है।
    • निकिता द्वारा भोजन बनाया गया।

Important Points 

वाच्य:-

  • क्रिया के जिस रूपान्तर से यह ज्ञात हो कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का प्रधान विषय कर्ता, कर्म अथवा भाव है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के तीन भेद हैं-

  1. कर्तृवाच्य 
  2. कर्मवाच्य 
  3. भाववाच्य
वाच्य परिभाषा उदाहरण
कर्तृवाच्य जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। राम तेज दौड़ता है।
​भाववाच्य

जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं।

आशा से नहीं हँसा जाता।

Additional Informationहिन्दी में आठ कारक’ हैं -

कारक विभक्तियाँ
कर्ता   ने
कर्म   को
करण   से, द्वारा
सम्प्रदान   को, के लिये, हेतु
अपादान   से (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्ध    का, की, के, रा, री, रे
अधिकरण   में, पर
सम्बोधन   हे! अरे! ऐ! ओ! हाय!
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master teen patti vip teen patti