प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్‌లోడ్ కరెన్

Last updated on Apr 4, 2025

పొందండి प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक సమాధానాలు మరియు వివరణాత్మక పరిష్కారాలతో బహుళ ఎంపిక ప్రశ్నలు (MCQ క్విజ్). వీటిని ఉచితంగా డౌన్‌లోడ్ చేసుకోండి प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ క్విజ్ Pdf మరియు బ్యాంకింగ్, SSC, రైల్వే, UPSC, స్టేట్ PSC వంటి మీ రాబోయే పరీక్షల కోసం సిద్ధం చేయండి.

Latest प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ Objective Questions

Top प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ Objective Questions

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 1:

'इस युग की वास्तविकता ने जैसा उग्र रूप धारण कर लिया है, इससे प्राचीन विश्वासों में प्रतिष्ठित हमारे भाव और कल्पना के मूल हिल गये हैं।" 'रूपाभ' के संपादकीय में यह किसने लिखा है?

  1. सुमित्रानंदन पंत
  2. महादेवी वर्मा
  3. सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
  4. रामधारी सिंह 'दिनकर'

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सुमित्रानंदन पंत

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 1 Detailed Solution

  • 'रूपाभ' के संपादकीय में 'सुमित्रानंदन पंत' ने यह वक्तव्य लिखा है
  • ये रूपाभ एक प्रगतिशील मासिक पत्रिका थी जिसका सम्पादन सुमित्रानंदन पंत द्वारा 1938 मे प्रारंभ किया गया

Important Pointsसुमित्रानंदन पंत -

  • सुमित्रानंदन पंत (1900 - 1977) हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं।
  •  शमशेर, रघुपति सहाय आदि के साथ वे प्रगतिशील लेखक संघ से भी जुडे रहे।

सुमित्रानन्दन पंत के काव्य को विद्वानों ने चार चरणों में बांटा है जो निम्न हैं - 

  • छायावादी -
    • उच्छवास (1920 )
    • ग्रंथि (1920)
    • वीणा (1927)
    • पल्‍लव(1928)
    • गुंजन (1932)
  • प्रगतिवादी -
    • युगान्त (1936)
    • युगवाणी (1939)
  • अन्तश्चेतनावादी -
    • स्वर्ण किरण (1947)
    • स्वर्ण धूलि (1947)
    • युग पथ (1949)
  • नवमानवतावादी -
    • उत्तरा (1949)
    • कला और बूढ़ा चाँद (1959)
    • अतिमा(1955)
    • लोकायतन (1964)
    • चिदम्बरा।

महादेवी वर्मा -

  • महादेवी वर्मा (26 मार्च 1907 - 11 सितम्बर 1987) हिन्दी भाषा की कवयित्री थी।
  • वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती हैं।

कविता संग्रह -

  • नीहार (1930)
  • रश्मि (1932)
  • नीरजा (1934)
  • सांध्यगीत (1936)
  • दीपशिखा (1942)
  • सप्तपर्णा (अनूदित-1959)
  • प्रथम आयाम (1974)
  • अग्निरेखा (1990)

सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' -

  • सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' (21 फरवरी, 1899 - 15 अक्टूबर, 1961) हिन्दी कविता के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक माने जाते हैं।
  • उन्होंने कई कहानियाँ, उपन्यास और निबंध भी लिखे हैं किन्तु उनकी ख्याति विशेषरुप से कविता के कारण ही है।

काव्यसंग्रह -

  • अनामिका (1923)
  • परिमल (1930)
  • गीतिका (1936)
  • अनामिका (द्वितीय) (1939)[11] (इसी संग्रह में सरोज स्मृति और राम की शक्तिपूजा जैसी प्रसिद्ध कविताओं का संकलन है।
  • तुलसीदास (1939)
  • कुकुरमुत्ता (1942)
  • अणिमा (1943)
  • रामधारी सिंह 'दिनकर' -
  • रामधारी सिंह 'दिनकर' ' (23 सितम्‍बर 1908- 24 अप्रैल 1974) हिन्दी के एक प्रमुख लेखक, कवि व निबन्धकार थे।
  • वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं।

काव्य संग्रह -

  • 1. बारदोली-विजय संदेश (1928)
  • 2. प्रणभंग (1929)
  • 3. रेणुका (1935)
  • 4. हुंकार (1938)
  • 5. रसवन्ती (1939)
  • 6.द्वंद्वगीत (1940)
  • 7. कुरूक्षेत्र (1946)
  • 8. धूप-छाँह (1947)
  • 9. सामधेनी (1947)
  • 10. बापू (1947)
  • 11. इतिहास के आँसू (1951)
  • 12. धूप और धुआँ (1951)
  • 13. मिर्च का मज़ा (1951)
  • 14. रश्मिरथी (1952)

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 2:

'समकालीन भारतीय साहित्य' पत्रिका के प्रकाशक कौन हैं? 

  1. केंद्रीय हिंदी निदेशालय
  2. हिंदी अकादमी
  3. प्रकाशन विभाग
  4. साहित्य अकादमी 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : साहित्य अकादमी 

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर है - ‘साहित्य अकादमी’।
  • समकालीन भारतीय साहित्य’ पत्रिका के प्रकाशक ‘साहित्य अकादमी’ हैं।

Key Points

  • समकालीन भारतीय साहित्य, साहित्य अकादमी, (रवींद्र भवन, नई दिल्ली) की प्रतिष्ठित द्वैमासिक हिन्दी पत्रिका है।
  • इसका प्रकाशन सन् 1980 से हो रहा है। यह पत्रिका विभिन्न भारतीय भाषाओं में रचित श्रेष्ठ समकालीन साहित्य को प्रस्तुत करती रही हैं।
  • इसके सम्पादक श्री ब्रजेन्द्र कुमार त्रिपाठी हैं।

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 3:

'अभ्युदय' के संपादक कौन थे? 

  1. गुलाबराय 
  2. माखनलाल चतुर्वेदी
  3. बालकृष्ण भट्ट  
  4. मदनमोहन मालवीय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मदनमोहन मालवीय

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 3 Detailed Solution

'अभ्युदय' के संपादक थे - 'मदनमोहन मालवीय'

  • 'अभ्युदय' हिन्दी का ऐतिहासिक साप्ताहिक पत्र है जिसका आरम्भ मदन मोहन मालवीय जी ने की थी।
  • सन् 1907 में बसंत पंचमी के दिन इसका प्रकाशन आरम्भ हुआ।
  • मालवीय जी ने ‘अभ्युदय‘ के लिए लिए जो संपादकीय नीति तैयार की थी उसका मूल तत्व था - स्वराज

Key Points

  • मदनमोहन मालवीय से सम्बंधित अन्य पत्रिका:-
    • 1885 तथा 1907 ई. के बीच तीन पत्रों- हिन्दुस्तान, इंडियन यूनियन तथा अभ्युदय का सम्पादन किया।

Additional Informationगुलाबराय का संपादन ग्रंथ:-

  • सत्य हरिश्चंद्र
  • भाषा-भूषण
  • कादंबरी कथा-सार 

माखनलाल चतुर्वेदी का पत्रिका:-

  • प्रभा पत्रिका (1913)
  • कर्मवीर पत्रिका (1919)

बालकृष्ण भट्ट का पत्रिका:-

  • हिन्दी प्रदीप (1877)

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 4:

'सरस्वती' पत्रिका के संपादक कौन थे ?

  1. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
  2. महावीर प्रसाद द्विवेदी
  3. भारतेन्दु हरिश्र्चंद्र
  4. बालमुकुन्द गुप्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : महावीर प्रसाद द्विवेदी

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 4 Detailed Solution

'सरस्वती' पत्रिका के संपादक-2) महावीर प्रसाद द्विवेदी थे।

Key Points

 पत्रिका

      संपादक

प्रकाशन वर्ष

समन्वय

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

1922-23 ई॰

सरस्वती

महावीर प्रसाद द्विवेदी

1903 ई॰

कवि वचन सुधा

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

1868 ई॰

बंगवासी

बालमुकुन्द गुप्त

1893 ई॰

Important Points

  • आधुनिक हिंदी साहित्य का दूसरा युग  द्विवेदी युग (1900–1920) के नाम से जाना जाता है।
  • इनकी पहली आलोचना पुस्तक नैेषधचरित्र चर्चा(1899) है। 
  • इनके मौलिक ग्रंथों में तरुणोपदेश,नैषधचरित्र चर्चा,हिंदी कालिदास की समालोचना,नाटय शास्त्र,हिंदी भाषा की उत्पत्ति,कालीदास की निरंकुशता आदि हैं।
  • अनुवाद ग्रंथों में वेकन विचार,रत्नावली,हिंदी महाभारत,वेणी संसार आदि प्रमुख हैं। 

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 5:

 ‘चकमक’ पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती है?

  1. जबलपुर
  2. सताना
  3. शहडोल
  4. भोपाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : भोपाल

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 5 Detailed Solution

 ‘चकमक’ पत्रिका भोपाल से प्रकाशित होती है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4) भोपाल होगा ।

Key Points

  • चकमक बच्चों पर केन्द्रित हिन्दी की एक बाल पत्रिका है। है तो यह बच्चों के लिये, लेकिन बड़ों को भी पसंद आती है।
  • कई वर्ष तक 'होशंगाबाद विज्ञान शिक्षण कार्यक्रम चलाकर देशभर में विज्ञान शिक्षण व नवाचार के क्षेत्र में प्रसिद्ध हुई संस्था 'एकलव्य' मासिक 'चकमक ' पत्रिका प्रकाशित कर रही है।
  • अब तक 'चकमक ' के 343 अंक प्रकाशित हो चुके हैं। कहने को तो यह आठवीं कक्षा तक के बच्चों की पत्रिका है पर इसकी रोचकता के कारण बड़े भी इसे चाव से पढ़ते हैं।
  • इसमें कहानियाँ, कविताएँ, लेख, चित्र पहेली, बच्चों की रचनाएँ खास अंदाज में होती हैं।

 

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 6:

'बहुवचन' पत्रिका के प्रकाशक कौन हैं?

  1. केंद्रीय हिंदी संस्थान 
  2. केंद्रीय हिंदी निदेशालय
  3. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
  4. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 6 Detailed Solution

'बहुवचन' पत्रिका के प्रकाशक महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय हैं।

पत्रिका - बहुवचन

  • यह एक त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका है।
  • प्रकाशक - महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
  • सम्पादक - अशोक मिश्र 
  • प्रकाशन स्थल - वर्धा, महाराष्ट्र

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की अन्य पत्रिकाएं -

  1. पुस्तक-वार्ता
  2. बहुवचन
  3. हिंदी-विश्‍व विश्‍वविद्यालय की द्विमासिक समाचार पत्रिका

Key Pointsअन्य विकल्प -

  • केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा प्रकाशित पत्रिका 
    • गवेषणा
    • समन्वय पूर्वोत्तर
    • समन्वय दक्षिण
    • समन्वय पश्चिम
    • संवाद पथ
    • प्रवासी जगत
    • शैक्षिक उन्मेष
    • भावक
  • केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका
    • 'भाषा' द्विमासिक पत्रिका
  • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा प्रकाशित पत्रिका 
    • गगनांचल

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 7:

रामविलास शर्मा ने किस पत्रिका का सम्पादन किया?

  1. नया साहित्य 
  2. स्वदेश 
  3. भारत 
  4. वीणा 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : नया साहित्य 

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 7 Detailed Solution

रामविलास शर्मा ने नया साहित्य पत्रिका का संपादन किया।
Key Pointsनया साहित्य पत्रिका -
  • संपादक - रामविलास शर्मा और शमशेर बहादुर सिंह।
  • समय - 1936 ई.
  • प्रकाशन स्थान - बंबई
Important Pointsरामविलास शर्मा -
  • जन्म - 10 अक्टूबर 1912 ई.
  • जन्म स्थान - ऊंचा गांव सानी, जिला उन्नाव,उत्तर प्रदेश।
  • मृत्यु - 30 मई 2000 ई.
  • मुख्य - इन्होंने 50 से अधिक पुस्तक लिखी।
    • निराला की साहित्य साधना (1970 ई.) तीन खंड पर इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
    • भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी में उन्हे के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित पहला व्यास सम्मान (1991 ई.) में दिलाया। 
Additional Informationस्वदेशी पत्रिका -
  • संपादक-  दशरथ प्रसाद द्विवेदी
  • समय -1919 ई.
  • प्रकार - साप्ताहिक
  • स्थान - गोरखपुर
भारत पत्रिका-
  • संपादक - नंद दुलारे वाजपेई
  • समय - 1933 ई.
  • प्रकार - अर्द्ध साप्ताहिक
  • स्थान  - इलाहाबाद
वीणा पत्रिका -
  • संपादक- अंबिका प्रसाद त्रिपाठी ,शांतिप्रिय द्विवेदी
  • समय - 1927 ई.
  • प्रकार - मासिक पत्रिका
  • स्थान - इंदौर

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 8:

"पहल"  पत्रिका मध्य प्रदेश के किस भाग से प्रकाशित होती है ? 

  1. भोपाल 
  2. जबलपुर 
  3. इंदौर 
  4. ग्वालियर 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : जबलपुर 

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 8 Detailed Solution

उपरोक्त विकल्पों में विकल्प 2 "जबलपुर" सही उत्तर है ,अन्य विकल्प असंगत है |

Key Points

  • पहल हिन्दी की एक अनियतकालिक पत्रिका थी। यह पत्रिका 1973 में शुरू हुई और 2021 में अपने 125वें अंक के साथ समाप्त हो गयी।
  • प्रगतिशील वामाग्रह रखते हुए वह सर्वसंग्रहवाद और संतुलनवाद के सिद्धांत का विस्तार करने वाली यह पत्रिका ४७ बरस तक छपती रही।
  • यह जबलपुर से अपने संस्थापक ज्ञानरंजन के सम्पादन में प्रकाशित होती थी।

Additional Information

अन्य विकल्प:- 

स्थान

प्रकाशित होने वाली पत्रिकाए

भोपाल

समीरा, शब्द शिल्पियों के आस, शिखर वार्ता, प्रेरणा,शाति ध्वज, शिखर वार्ता, साक्षात्कार (साहित्य अकादमी) आदि |

इंदौर

स्पूतनिक, सहकार दुनिया,कालसूत्र, सर्व मंगला, क्रान्तिकारीसहारा आदि

ग्वालियर

जगलीला, जनप्रवाह, लोकमंगल आदि

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 9:

'संस्कृति' पत्रिका का प्रकाशक कौन है?

  1. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास - भारत
  2. संस्कृति मंत्रालय
  3. प्रकाशन विभाग 
  4. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संस्कृति मंत्रालय

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर है - संस्कृति मंत्रालय

'संस्कृति' पत्रिका, संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की जाती है

Key Points 

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 10:

दिए गए विकल्पों में प्रारम्भ में 'मतवाला' पत्रिका के संपादक कौन थे? 

  1. दुलारेलाल भार्गव 
  2. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला 
  3. गणेशशंकर विद्यार्थी 
  4. देवकीनन्दन खत्री 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : सूर्यकांत त्रिपाठी निराला 

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 10 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 'सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'मतवाला' के संपादक 'सूर्यकांत त्रिपाठी निराला' थे। 
  • इसका प्रकाशन कलकत्ता से 1923 में प्रकाशन हुआ था। 
  • सूर्यकांत त्रिपाठी निराला हिंदी साहित्य और साहित्यिक पत्रकारिता में अमिट हस्ताक्षर के समान हैं।
  • अपने नाम के अनुरूप वे निराले ही थे।


Additional Information

  • दुलारेलाल भार्गव - माधुरी 
  • गणेशशंकर विद्यार्थी - प्रताप 
  • देवकीनन्दन खत्री - सुदर्शन 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti wealth teen patti gold download apk teen patti refer earn