"सीय--वदन सम हिमकर नाही ।" पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?

This question was previously asked in
UKSSSC VDO Official Paper (Held On: 09 Jul, 2023)
View all UKSSSC VDO Papers >
  1. उपमा
  2. व्यतिरेक
  3. प्रतीप 
  4. संदेह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : प्रतीप 

Detailed Solution

Download Solution PDF

"सीय--वदन सम हिमकर नाही ।" पंक्ति में अलंकार है- प्रतीप 

Key Points

  • जहाँ पर प्रसिद्ध उपमान को उपमेय और उपमेय को उपमान सिद्ध करके चमत्कारपूर्वक उपमेय या उपमान की उत्कृष्टता दिखायी जाती है, वहाँ पर प्रतीप अलंकार होता है।
  • उदाहरण- सिय मुख समता पाव किमी, चन्द्र बापुरो रंक।
    • सीता के मुख (उपमेय) की तुलना बेचारा चन्द्रमा (उपमान) नहीं कर सकता। यहाँ सीता के मुख (उपमेय) को श्रेष्ठ बताया गया है।

Additional Information

उपमा:-

  • जब किन्ही दो वस्तुओं के गुण, आकृति, स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाए, तब वहां उपमा अलंकर होता है।

उदाहरण-

  • ​हरि पद कोमल कमल।
  • (यहाँ पर हरि के चरणों को कमल के फूल के सामान कोमल बताया गया है।)

व्यतिरेक:-

  • जहाँ उपमान की अपेक्षा अधिक गुण होने के कारण उपमेय का उत्कर्ष हो, वहाँ 'व्यतिरेक अलंकार' होता है।

​​​उदाहरण-

 

  • का सरवरि तेहिं देउं मयंकू।
  • चांद कलंकी वह निकलंकू॥
  • (यहां पर कहा गया की उसके मुख को चन्द्रमा की उपमा क्या दी जाए? चन्द्रमा में कंलक है और मुख निष्कलंक है अतः यहां मुख चन्दमा से बढ़कर है।)

सन्देह:-

  • जब सादृश्य के कारण एक वस्तु में अनेक वस्तु के होने की संभावना दिखायी पड़े और निश्चय न हो पाये, तब संदेह अलंकार माना जाता है।

उदाहरण-

  • कहहिं सप्रेम एक एक पाहीं।
  • राम-लखन सखि। होहिं कि नाहीं।।
  • (यहाँ भरत-शत्रुघ्न को देखकर ग्रामों की स्त्रियों को, सादृश्य के कारण, उनके राम-लक्ष्मण होने का संदेह होता है।)
Latest UKSSSC VDO Updates

Last updated on Apr 15, 2025

->UKSSSC Village Development Officer New Notification has been released on the official website for 2025 cycle.

->205 Job Openings have been announced under the new recruitment notification.

-> The tentative exam date for the UKSSSC VDO is 27th July 2025.

->Candidates will be selected on the basis of written test and document verification.

->Those who get selected will get a UKSSSC VDO Salary range in 7th CPC Pay Matrix Level - 4 (Rs. 25,500-Rs. 81,100)

More अर्थालंकार Questions

More अलंकार Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti diya teen patti master apk best teen patti master 2023