Question
Download Solution PDFकहती हुई यों उत्तरा के, नेत्र जल से भर गए। हिस के कणों से पूर्ण मानो, हो गए पंकज नए।'
इन पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFउपरोक्त पंक्तियो में 'उत्प्रेक्षा' अलंकार का प्रयोग हुआ है। अन्य विकल्प असंगत है, अत: विकल्प 1 'उत्प्रेक्षा' सही उत्तर होगा।
Key Points
कहती हुई यों उत्तरा के, नेत्र जल से भर गए। हिस के कणों से पूर्ण मानो, हो गए पंकज नए।। पंक्ति में उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।
इन पंक्तियों में उतरा के अश्रुपूर्ण नेत्रों (उपमेय) में ओस जल-कण युक्त पंकज (उपमान) की सम्भावना की गयी है। 'मानो' वाचक शब्द प्रयुक्त हुआ है।
अलंकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
उत्प्रेक्षा अलंकार |
जहाँ उपमेय में उपमान की सम्भावना की जाती हैं, वहां उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। |
चित्रकूट जनु अचल अहेरी।। लता भवन ते प्रगट भे, तेहि अवसर दोउ भाइ। |
Additional Information
अलंकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
रूपक अलंकार |
जब गुण की अत्यंत समानता के कारण उपमेय को ही उपमान बता दिया जाए यानी उपमेय ओर उपमान में अभिन्नता दर्शायी जाए तब वह रूपक अलंकार कहलाता है। |
मुनि पद कमल बंदि दोउ भ्राता। |
यमक अलंकार |
जिस प्रकार अनुप्रास अलंकार में किसी एक वर्ण की आवृति होती है उसी प्रकार यमक अलंकार में किसी काव्य का सौन्दर्य बढ़ाने के लिए एक शब्द की बार-बार आवृति होती है। |
माला फेरत जग गया, फिरा न मन का फेर। कर का मनका डारि दे, मन का मनका फेर। |
उपमा अलंकार |
किसी प्रस्तुत वस्तु की उसके किसी विशेष गुण, क्रिया, स्वभाव आदि की समानता के आधार पर अन्य अप्रस्तुत से समानता स्थापित की जाए तो उपमा अलंकार होगा। |
चारु चन्द्र की चंचल किरणें, खेल रही थी जल-थल में। |
Last updated on May 6, 2025
-> The UP TGT Exam for Advt. No. 01/2022 will be held on 21st & 22nd July 2025.
-> The UP TGT Notification (2022) was released for 3539 vacancies.
-> The UP TGT 2025 Notification is expected to be released soon. Over 38000 vacancies are expected to be announced for the recruitment of Teachers in Uttar Pradesh.
-> Prepare for the exam using UP TGT Previous Year Papers.