Question
Download Solution PDF‘यद्यपि’ का संधि विच्छेद है:
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF'यद्यपि' का सही संधि विच्छेद है - यदि + अपि। शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं। अतः विकल्प 1 ‘यदि + अपि’ सही है।
Key Points
- 'यद्यपि' में यण संधि है।
- यदि + अपि = यद्यपि (इ + अ = य् ), यहाँ 'इ' और 'अ' के मेल से 'य' बना है।
- यण संधि में संधि करते समय इ, ई के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ' य ' बन जाता है,
- जब उ, ऊ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ' व् ' बन जाता है ,
- जब ऋ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ' र ' बन जाता है।
Additional Information
संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग, |
||
संधि |
परिभाषा |
उदाहरण |
स्वर |
स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है। |
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी महा + ईश = महेश |
व्यंजन |
एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है। |
अहम् + कार = अहंकार उत् + लास = उल्लास |
विसर्ग |
विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है। |
दुः + आत्मा =दुरात्मा निः + कपट =निष्कपट |
Last updated on Feb 6, 2025
-> MP Police SI 2025 Notification to be out soon. A total of 500+ vacancies are expected to be announced.
-> The candidates must be at least 18 years old to be able to apply for the post.
-> The candidates can go through the MP Police SI Syllabus and Exam Pattern to have a better understanding of the marking scheme and subjects to be studied.
-> Boost your preparation with the MP Police SI Previous Year Paper