"डाकघर" एक ______ शब्द है।

This question was previously asked in
UPPCL ARO Official Paper 1 (Held On : 18 Feb 2018 Shift 1)
View all UPPCL ARO Papers >
  1. देशज
  2. विदेशी
  3. तद्भव
  4. संकर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : संकर

Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'संकरहै।
Key Points

  • 'डाकघर' एक संकर शब्द है।
  • 'डाकघर' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है - डाक + घर
  • हिंदी में वे शब्द जो अलग-अलग भाषाओं के शब्दों को मिलाकर बनाए गए हैं, संकर शब्द कहलाते हैं।

Additional Information

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

तत्सम शब्द

ऐसे शब्द जिन्हें बिना किसी परिवर्तन के संस्कृत से हिन्दी में शामिल कर लिया गए हैं।

जैसे - आम्र, उष्ट्र, ऐश्वर्य, षष्ठी आदि।

तद्भव शब्द

ऐसे शब्द जो संस्कृत से हिंदी में आने पर उनका रूप बदल गया।

जैसे - आग, खीर, छत आदि।

देशज शब्द

ऐसे शब्द जो देश की अन्य या क्षेत्रीय भाषा से हिंदी में सम्मिलित हुए ।

जैसे – थैला, लोटा, टाँग, पगड़ी आदि।

विदेशज/ आगत/ विदेशी शब्द

अन्य देश की भाषा से आये हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, उर्दू, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल हैं।

जैसे - अदालत, ऑफिसर, बुखार, हज़म आदि।

संकर शब्द

हिंदी में वे शब्द जो अलग-अलग भाषाओं के शब्दों को मिलाकर बनाए गए हैं, संकर शब्द कहलाते हैं।

जैसे - उप-बोली, भोजन-घर, छायादार, फलदार इत्यादि।

 

More देशज, विदेशज और संकर शब्द Questions

More शब्द-भेद Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti game - 3patti poker teen patti real cash teen patti neta teen patti club apk teen patti refer earn