Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से कौन आचार्य भरत मुनि के अनुसार काव्य - गुण होते है?
This question was previously asked in
Bihar STET TGT (Hindi) Official Paper-I (Held On: 10 Sept, 2023 Shift 1)
Answer (Detailed Solution Below)
Option 4 : इनमें से कोई नहीं।
Free Tests
View all Free tests >
Bihar STET Paper 1 Mathematics Full Test 1
14.2 K Users
150 Questions
150 Marks
150 Mins
Detailed Solution
Download Solution PDFआचार्य भरत मुनि के अनुसार काव्य - गुण होते है- इनमें से कोई नहीं।
Confusion Points
- दिए गए विकल्पों के सभी गुण आचार्य भरतमुनि द्वारा बताए गए है, अतः विकल्प 4 इनमें से कोई नहीं का चयन किया गया है।
- यदि प्रश्न में उपर्युक्त सभी लिखा होता तो हम उसका चयन करते।
- आचार्य भरत ने गुणों की संख्या दस मानी हैं-
- माधुर्य
- ओज
- प्रसाद
- श्लेष
- समता
- सुकुमारता
- अर्थव्याप्ति
- उदारता
- क्रांति
- समाधि
Key Pointsविभिन्न आचार्यों द्वारा मानी गयी गुणों की संख्या हैं-
आचार्य | गुण संख्या |
दंडी | 10 |
भामह | 03 |
वामन | 20 |
आनंदवर्धन | 03 |
मम्मट | 03 |
भोजराज | 24 |
विश्वनाथ | 03 |
जगन्नाथ | 03 |
Important Pointsकाव्य गुण-
- यह माना गया है की काव्य का मूल रस है और रस का धर्म गुण है।
- गुण के बगैर रस संभव नहीं है।
- सामान्यतः तीन गुण स्वीकार किए गए हैं-
- माधुर्य
- ओज
- प्रसाद
आचार्य मम्मट के अनुसार-
- जिस प्रकार शूरता,वीरता आदि हमारी आत्मा के धर्म है हमारे शरीर के नही;उसी प्रकार शब्द-अर्थ काव्य के शरीर रूप माने गए है और रस को सभी काव्यज्ञों के द्वारा आत्मा कहा गया है।
- रस काव्य में अंगी माना गया है जबकि गुण अलंकार आदि इसके अंग है।
- अत: काव्य गुण काव्य की आत्मारूप रस को बढाने वाले हेतु (कारण) है।
- ये रसो के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होते है।
- अर्थात् सभी रसो में कोई-न-कोई गुण निश्चित रूप से होता ही है
Additional Informationगुण इस प्रकार हैं-
गुण | माधुर्य गुण | ओज गुण | प्रसाद गुण |
अर्थ | काव्य से हृदय मे मधुरता का संचार। | काव्य से हृदय मे उत्साह,उमंग,स्फूर्ति का संचार। | काव्य से हृदय मे शांति व प्रसन्नता का संचार। |
संबद्ध रस | शृंगार,करुण और शांत। | वीर,रौद्र,भयानक और वीभत्स। | समस्त रस। |
उदाहरण | बसौ मोरे नैनन मा नंदलाल। | हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती। | नर हो न निराश क्रो मन को। |
Last updated on Jan 29, 2025
-> The Bihar STET 2025 Notification will be released soon.
-> The written exam will consist of Paper-I and Paper-II of 150 marks each.
-> The candidates should go through the Bihar STET selection process to have an idea of the selection procedure in detail.
-> For revision and practice for the exam, solve Bihar STET Previous Year Papers.