किस शब्द का संधि - विच्छेद त्रुटिपूर्ण है?

  1. अभीष्ट - अभि + इष्ट
  2. वाङ्मय - वाक् + मय 
  3. अब्ज - अप् + ज
  4. महैश्वर्य - महा + एश्वर्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : महैश्वर्य - महा + एश्वर्य

Detailed Solution

Download Solution PDF

महैश्वर्य - महा + एश्वर्य, संधि - विच्छेद त्रुटिपूर्ण है।

Key Points

  • महैश्वर्य में वृद्धि स्वर संधि है।
  • महैश्वर्य का सही संधि विच्छेद है - महा + ऐश्वर्य (आ + ऐ = ऐ)
  • स्वर संधि- दो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं।
  • इसके पाँच भेद हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि
  • उदाहरण- महाशय = महा + आशय।
  • अन्य विकल्पों में सही संधि विच्छेद दिए गए है।

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तनहोता है, उसे संधि कहते हैं।

संधि के तीन प्रकार हैं 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग

संधि

परिभाषा

उदाहरण

स्वर संधि

दो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं। इसके इसके पाँच भेद हैंदीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि।

महाशय महा आशय।

व्यंजन संधि

व्यंजन के बाद किसी स्वर या व्यंजन के आने से उस व्यंजन में जो परिवर्तन होता है, वह व्यंजन संधि कहलाता है।

दिग्गज दिक् गज।

विसर्ग संधि

विसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मिलने से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं।

शिरोमणि शिर: + मणि।

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti go teen patti master gold apk teen patti master real cash teen patti plus rummy teen patti