निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा शब्द छाँटिए:

This question was previously asked in
DSSSB PGT Chemistry (Female) Official Paper (Held On: 06 Jul, 2018 Shift 1)
View all DSSSB PGT Papers >
  1. वार्धक्य
  2. तन्मय
  3. लघु
  4. विश्वसनीय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : वार्धक्य
Free
DSSSB PGT Hindi Full Test 1
300 Qs. 300 Marks 180 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

भाववाचक संज्ञा होगा - वार्धक्य

Key Points

  • "वार्धक्य" भाववाचक संज्ञा है। इसका अर्थ है बुढ़ापा या वृद्धावस्था की स्थिति।
    • यह एक भाव या अवस्था को दर्शाता है, जिसे देखा नहीं जा सकता, केवल महसूस किया जा सकता है। 
  • जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। 
  • जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई, थकावट, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, भूख, आदि।
    • फूलों की सुंदरता देखने लायक है।

अन्य विकल्प -

  • विशेषण शब्द है - 'तन्मय, लघु, विश्वसनीय'
    • तन्मय - यह एक विशेषण है, जो किसी की ध्यान या मग्नता की स्थिति को दर्शाता है।
    • लघु - यह भी एक विशेषण है, जिसका अर्थ है छोटा या कम।
    • विश्वसनीय - यह भी विशेषण है, जिसका अर्थ है भरोसेमंद या जिस पर विश्वास किया जा सके।

Important Points

  • किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
  • जैसे - मनुष्य (जाति), भारत (स्थान), बचपन (भाव), टेबल (वस्तु) आदि।
  • संज्ञा के भेद -
    • व्यक्तिवाचक संज्ञा
    • जातिवाचक संज्ञा
    • भाववाचक संज्ञा
    • समुदाय या समूहवाचक संज्ञा
    • द्रव्यवाचक संज्ञा

Additional Informationविशेषण -

  • जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण, रंग, आकार, दशा आदि) बतलाए, उसे विशेषण कहते हैं।
  • जैसे - सुंदर, कुरूप, लंबा, नाटा, अच्छा, बुरा, स्वच्छ, भारी, चतुर, मूर्ख, लाल, पीला, कुछ, थोड़ा, दो, चार, गोल, चौड़ा, दुबला, पतला आदि।
    • जयपुर स्वच्छ शहर है।

Latest DSSSB PGT Updates

Last updated on Jul 21, 2025

-> DSSSB PGT Answer Key 2025 has been released on 21st July 2025 on the official website.

-> The DSSSB PGT Notification 2025 has been released for 131 vacancies.

-> Candidates can apply for these vacancies between 8th Juy 2025 o 7th August 2025.

-> The DSSSB PGT Exam for posts under Advt. No. 05/2024 and 07/2023 will be scheduled between 7th to 25th July 2025.

-> The DSSSB PGT Recruitment is also ongoing for 432 vacancies of  Advt. No. 10/2024.

-> The selection process consists of a written examination and document verification..

-> Selected Candidates must refer to the DSSSB PGT Previous Year Papers and DSSSB PGT Mock Test to understand the trend of the questions.

More संज्ञा Questions

Hot Links: teen patti fun lotus teen patti teen patti real money app teen patti apk download