भाव वाच्य MCQ Quiz in मराठी - Objective Question with Answer for भाव वाच्य - मोफत PDF डाउनलोड करा

Last updated on Mar 27, 2025

पाईये भाव वाच्य उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). हे मोफत डाउनलोड करा भाव वाच्य एमसीक्यू क्विझ पीडीएफ आणि बँकिंग, एसएससी, रेल्वे, यूपीएससी, स्टेट पीएससी यासारख्या तुमच्या आगामी परीक्षांची तयारी करा.

Latest भाव वाच्य MCQ Objective Questions

Top भाव वाच्य MCQ Objective Questions

भाव वाच्य Question 1:

बच्चों से नदी पार न की जा सकीं-वाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

  1. कर्तृवाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. भाववाच्य
  4. कर्मधारय
  5. इनमे से कोई नही

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 1 Detailed Solution

इसका सही उत्तर विकल्प 'भाववाच्य' है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

  • उपरोक्त वाक्य भाववाच्य का है।
  • क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

Additional Information

वाच्य - क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता।

मुझसे उठा नहीं जाता।

भाव वाच्य Question 2:

रमा से रोया नहीं जाता। वाक्य में कौन सा वाच्य है?

  1. कर्तृवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्मवाच्य
  4. इनमें से कोई नहीं।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 2 Detailed Solution

रमा से रोया नहीं जाता। वाक्य में वाच्य है- भाववाच्य

Key Points

  • इस वाक्य "रमा से रोया नहीं जाता।" में भाववाच्य है, क्योंकि यहाँ कर्ता अप्रत्यक्ष रूप से है और भाव की प्रधानता है।
  • जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं।
    • उदाहरण - रमा से पढ़ा नहीं जाता।, धूप में चला नहीं जाता।

Additional Information 

वाच्य:-

  • क्रिया के जिस रूपान्तर से यह ज्ञात हो कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का प्रधान विषय कर्ता, कर्म अथवा भाव है, उसे वाच्य कहते हैं।
  • वाच्य के तीन भेद हैं-
    • कर्तृवाच्य
    • कर्मवाच्य
    • भाववाच्य
वाच्य परिभाषा उदाहरण
​कर्तृवाच्य जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। ​सीता पत्र लिखती है।
कर्मवाच्य जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
​कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गईं। 

भाव वाच्य Question 3:

‘मदन से तेज दौड़ा जाता है।’ यह किस वाच्य का उदाहरण है? 

  1. कर्मवाच्य
  2. कर्तृवाच्य  
  3. भाववाच्य
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 3 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 भाववाच्यहै। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

  • क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में भाव की प्रधानता का बोध हो।
  • इस वाच्य में केवल अकर्मक क्रिया के वाक्य होते हैं।  

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। 

भाव वाच्य Question 4:

निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य भाववाच्य का उदाहरण नहीं है| 

  1. सोहन से फूल तोड़े जाएँगे।
  2. मुझसे हँसा जाता है।  
  3. गीता से गर्मियों में दौड़ा नहीं जाता।  
  4. रोहन से खूब खेला नहीं जाता।  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सोहन से फूल तोड़े जाएँगे।

भाव वाच्य Question 4 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 सोहन से फूल तोड़े जाएँगे। वाक्य भाववाच्य का उदाहरण नहीं है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

  • क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में भाव की प्रधानता का बोध हो।
  • इस वाच्य में केवल अकर्मक क्रिया के वाक्य होते हैं।   

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। 

भाव वाच्य Question 5:

निम्नलिखित में से वाच्य के प्रकार का चयन कीजिए-

हमसे इतनी गरमी में नहीं रहा जाता ।

  1. कर्मवाच्य
  2. कर्तृवाच्य
  3. भाववाच्य
  4. क्रियावाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर 'भाववाच्य' है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • हमसे इतनी गरमी में नहीं रहा जाता। यह भाववाच्‍य है। 
  • क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

Additional Information वाच्य : जिससे वाक्य के अंतर्गत क्रिया के द्वारा परिवर्तन से कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे वाच्य कहते हैं।

ये तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य और 3. भाववाच्य।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

बीमार आदमी से खाना नहीं खाया जाता।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

दिन में कैसे सोया जाएगा।

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

आप खाना खाएं।

भाव वाच्य Question 6:

'चलो अब सोया जाए' में वाच्य का कौन-सा भेद है?

  1. कर्तृवाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. भाववाच्य
  4. इनमें से कोई नहीं I

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 6 Detailed Solution

'चलो अब सोया जाय' वाक्य में भाववाच्य होगा। अन्य विकल्प असंगत हैं I

Key Points

  • क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो। 

अन्य विकल्प

वाच्य के भेद

उदाहरण

कर्तृवाच्य

रमेश केला खाता है।

कर्मवाच्य

कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई।

 

Additional Information

कर्तृवाच्य

कर्मवाच्य

 (1) सचिन मैच खेलने चेन्नई जाएँगे।

 सचिन के द्वारा मैच खेलने   चेन्नई जाया जाएगा।

 (2) राकेश पुस्तक पढ़ रहा है।

 राकेश के द्वारा पुस्तक पढ़ी   जा रही है।

 (3) मित्र विपत्ति में मदद करते हैं।

 मित्रों के द्वारा विपत्ति में मदद   की जाती है।

 (4) महेश पत्र लिखता है।

 महेश के द्वारा पत्र लिखा जाता  है।

भाव वाच्य Question 7:

‘पक्षियों से उड़ा नहीं जाता' यह किस वाच्य का उदाहरण है?

  1. भाववाच्य
  2. कृतवाच्य
  3. कर्मवाच्य
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 7 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 भाववाच्य है। अन्य विकल्प किसके अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

  • क्रिया के जिस रुप से वाच्य का उद्देश्य केवल भाव क्रिया का अर्थ ही जाना जाए वहां भाववाच्य होता है।
  • इसमें कर्ता या कर्म की प्रधानता नहीं होती है इसमें क्रिया सदैव पुल्लिंग अन्य पुरुष की एक वचन ही होती है।

Additional Information

वाच्य-क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है। कि क्रिया का विधान कर्ता कर्म या भाव में से किससे या किस के विषय में किया गया है। बातचीत कहलाता है हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं।

कर्तृ वाच्य

कर्मवाच्य

भाववाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग वचन और पुरुष के अनुसार के क्रिया का प्रयोग होता है

क्रिया के उस रूपांतर को कर्म वाच्य कहते हैं। जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता  का बोध हो।

क्रिया के जिस रुप में ना तो कर्त्ता की प्रधानता हो ना कर्म की बल्कि क्रिया का भाव प्रधान हो वहां भाववाच्य होता है।

उदाहरण-लड़का पुस्तक पढ़ता है।

उदाहरण-उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

उदाहरण-राम से रेत में दोडा नहीं जाता।

भाव वाच्य Question 8:

निम्‍नलिखित प्रश्‍न में, चार विकल्‍पों में से, उस विकल्‍प का चयन करें जो दिए गए वाक्य का सही वाच्य वाला विकल्‍प है।

‘आज निश्चिंत होकर बैठेंगे’ 

  1. कर्तृवाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. भाववाच्य 
  4. सर्वनाम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भाववाच्य 

भाव वाच्य Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर विकल्प 3 भाववाच्यहै। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • ‘आज निश्चिंत होकर बैठेंगे’, ‘भाववाच्य’ का उदाहरण है। 
  • भाववाच्य- क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।  

जैसे- राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता।

मुझसे उठा नहीं जाता।

  • कर्तृवाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

जैसे- रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

  • कर्मवाच्य-  इस वाच्य में कर्म के लिंग, वचन और क्रिया के अनुसार प्रयोग हुआ है।      

जैसे- रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

इस वाच्य में कर्म के लिंग, वचन और क्रिया के अनुसार प्रयोग हुआ है।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। 

भाव वाच्य Question 9:

इनमें से किस वाक्य में भाववाच्य का प्रयोग हुआ है ?

  1. उससे धूप में चला नहीं जाता ।
  2. मोहन के द्वारा कपड़ा सिया जाता है ।
  3. बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
  4. सीता ने खाना बनाया ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उससे धूप में चला नहीं जाता ।

भाव वाच्य Question 9 Detailed Solution

भाववाच्य का प्रयोग हुआ है- उससे धूप में चला नहीं जाता।

Key Points

वाच्य

क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।

प्रयोगों के अनुसार वाच्य के तीन भेद हैं-
(1) कर्तृवाच्य (Active Voice)
(2) कर्मवाच्य (Passive Voice)
(3) भाववाच्य (Impersonal Voice)

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

रमेश केला खाता है।
दिनेश पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई।
रोगी को दवा दी गई।
उससे पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

मोहन से टहला भी नहीं जाता।
मुझसे उठा नहीं जाता।
धूप में चला नहीं जाता

भाव वाच्य Question 10:

वाक्य "उनसे यह दुर्दशा नहीं देखी जा सकती।” से संबंधित वाच्य कौन-सा है ? 

  1. कर्मवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. क्रियावाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 10 Detailed Solution

उनसे यह दुर्दशा नहीं देखी जा सकती। इस वाक्‍य में ''भाववाच्‍य'' है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्य- "उनसे यह दुर्दशा नहीं देखी जा सकती।” 
  • इस वाक्‍य में भाववाच्‍य है। 
  • क्रियावाच्य वाच्‍य का कोई प्रकार नहीं होता है। 

Additional Information

  • वाच्य- जिससे वाक्य के अंतर्गत क्रिया के द्वारा परिवर्तन से कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे वाच्य कहते हैं।
  • ये तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य और 3. भाववाच्य।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

बीमार आदमी से खाना नहीं खाया जाता।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

मोहन से टहला भी नहीं जाता।

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

आप खाना खाएं।

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti real cash teen patti bliss teen patti download apk teen patti - 3patti cards game downloadable content teen patti jodi