भाव वाच्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for भाव वाच्य - Download Free PDF

Last updated on Jun 13, 2025

Latest भाव वाच्य MCQ Objective Questions

भाव वाच्य Question 1:

निम्न में कौन सा विकल्प भाव वाच्य का उदाहरण है?

I. उससे बैठा नहीं जाता।

II. राम से खाया नहीं जाता।

III. राम पत्र लिखता है।

IV. सीता पुस्तक पढ़ती है।

  1. I, II एवं III
  2. I, II, III एवं IV
  3. I, II एवं IV
  4. I एवं II
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : I एवं II

भाव वाच्य Question 1 Detailed Solution

उपर्युक्त में भाव वाच्य का उदहारण 'I. उससे बैठा नहीं जाता। II. राम से खाया नहीं जाता।' है। अन्य विकल्प उचित नहीं हैं। अतः सही विकल्प 'I एवं II' है।

वाच्य - क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य

वाक्य

कर्तृ वाच्य - जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्ता से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्ता के अनुसार ही उसे कर्तृ वाच्य कहते हैं।

1. रोहित क्रिकेट खेलता है।

कर्म वाच्य - जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्म से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्म के अनुसार हो, उसे कर्म वाच्य कहते हैं।

2. रोहित द्वारा क्रिकेट खेला जाता है।

भाव वाच्य - जहाँ कर्ता और कर्म की नहीं बल्कि भाव की प्रधानता हो, उस वाक्य को भाव वाच्य कहते हैं।

3. रोहित से क्रिकेट खेला जाता है।

भाव वाच्य Question 2:

किस वाक्य में क्रिया रूप 'भाववाच्य' में है:-

  1. गला खराब होने के कारण उससे गाया नहीं जाता
  2. मैं व्यायाम करता हूँ
  3. बच्चों ने चित्र बनाए
  4. दादी कहानी सुनाएगी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : गला खराब होने के कारण उससे गाया नहीं जाता

भाव वाच्य Question 2 Detailed Solution

क्रिया रूप 'भाववाच्य' में है - गला खराब होने के कारण उससे गाया नहीं जाता

Important Points

वाच्य-वाच्य का शाब्दिक अर्थ है- बोलने का विषय। क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि क्रिया द्वारा किए गए विधान का विषय कर्ता है, कर्म है या भाव है, उसे वाच्य कहते है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्तृवाच्य

क्रिया के उस रूपान्तरण को कृर्तवाच्य कहते है, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है। कृर्तवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन आदि कर्ता के समान होते है

महेश पत्र लिखता है।

कर्मवाच्य

जहॉं पर क्रिया को मुख्य रूप से चलाने वाला कर्म होता है। उसे कर्मवाच्य कहते है।

मीरा ने पत्र लिखा।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता है कि कार्य का प्रमुख विषय भाव है, उसे भाववाच्य कहते हैं। यहाँ कर्ता या कर्म की नहीं, क्रिया के अर्थ की प्रधानता होती है। इसमें अकर्मक क्रिया ही प्रयुक्त होती है। लिंग, वचन न कर्ता के अनुसार होते हैं न कर्म के अनुसार, बल्कि सदैव एकवचन, पुल्लिंग एवं अन्य पुरूष में होते हैं।

बूढ़ी माँ से चला नहीं जाता

भाव वाच्य Question 3:

निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य, भाववाच्य का सही उदाहरण है?

  1. माँ नहीं रोती।
  2. हम नहीं हँस सकते।
  3. कोमल से देखा भी नहीं जाता।
  4. माँ बैठ नहीं सकती।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कोमल से देखा भी नहीं जाता।

भाव वाच्य Question 3 Detailed Solution

भाववाच्य का सही उदाहरण है - कोमल से देखा भी नहीं जाता।

Key Points

  • वाक्य - कोमल से देखा भी नहीं जाता।
  • वाक्य में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव मुख्य है, अतः इनकी क्रियाएँ भाववाच्य का उदाहरण हैं।

अन्य सभी विकल्प (कर्तृवाच्य) -

कर्तृवाच्य भाववाच्य
माँ नहीं रोती। माँ से रोया नहीं जाता।
हम नहीं हँस सकते। हमसे हँसा नहीं जाता।
माँ बैठ नहीं सकती। माँ से बैठा नहीं जाता।

Important Pointsकर्तृवाच्य से भाववाच्य में परिवर्तित कुछ उदाहरण -

कर्तृवाच्य भाववाच्य
राधा नहीं हंसती। राधा से हँसा नहीं जाता।
मैं पढ़ नहीं सकती। मुझसे पढ़ा नहीं जाता।
अब घूमें। अब घूमा जाए।
मजदूरों ने ईंट नहीं उठाई। मजदूरों से ईंट उठाई नहीं जाती।
बूढ़ी माँ चल नहीं सकती। बूढ़ी माँ से चला नहीं जाता।

Additional Information 

वाच्य:-

  • क्रिया के जिस रूपान्तर से यह ज्ञात हो कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का प्रधान विषय कर्ता, कर्म अथवा भाव है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के तीन भेद हैं-

  • कर्तृवाच्य
  • कर्मवाच्य
  • भाववाच्य
वाच्य परिभाषा उदाहरण
​कर्तृवाच्य जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। निशा ने अच्छी कविता लिखी है।
कर्मवाच्य जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। पुलिस द्वारा अपराधी को पकड़ा गया।
भाववाच्य जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। मोहन से टहला भी नहीं जाता।

भाव वाच्य Question 4:

निम्नलिखित में से वाच्य के प्रकार का चयन कीजिए-

हमसे इतनी गरमी में नहीं रहा जाता ।

  1. कर्मवाच्य
  2. कर्तृवाच्य
  3. भाववाच्य
  4. क्रियावाच्य
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर 'भाववाच्य' है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • हमसे इतनी गरमी में नहीं रहा जाता। यह भाववाच्‍य है। 
  • क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

Additional Information वाच्य : जिससे वाक्य के अंतर्गत क्रिया के द्वारा परिवर्तन से कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे वाच्य कहते हैं।

ये तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य और 3. भाववाच्य।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

बीमार आदमी से खाना नहीं खाया जाता।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

दिन में कैसे सोया जाएगा।

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

आप खाना खाएं।

भाव वाच्य Question 5:

"रोगी चल नहीं सकता" का भाववाच्य में रूपांतरण क्या होगा? 

  1. रोगी से चला नहीं जाता
  2. रोगी चल नहीं पाएगा
  3. रोगी चल नहीं पा रहा है 
  4. रोगी नहीं चलेगा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : रोगी से चला नहीं जाता

भाव वाच्य Question 5 Detailed Solution

"रोगी चल नहीं सकता" का भाववाच्य में रूपांतरण होगा- रोगी से चला नहीं जाता

Key Points

  • यहाँ "रोगी चल नहीं सकता" (कर्तावाच्य) का अर्थ है कि कर्ता (रोगी) चलने में असमर्थ है।
    • जबकि "रोगी से चला नहीं जाता" (भाववाच्य) से यह दृश्य उत्पन्न होता है कि चलने का कार्य रोगी द्वारा नहीं हो पाता। । 
  • जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं।
    • उदाहरण - रमा से पढ़ा नहीं जाता।

Additional Information  

वाच्य:-

  • क्रिया के जिस रूपान्तर से यह ज्ञात हो कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का प्रधान विषय कर्ता, कर्म अथवा भाव है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के तीन भेद हैं-

  • कर्तृवाच्य
  • कर्मवाच्य
  • भाववाच्य
वाच्य परिभाषा उदाहरण
​कर्तृवाच्य जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। सोनू ने गाना गाया।
कर्मवाच्य जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। नौकर द्वारा चाय लाई जाएगी।

Top भाव वाच्य MCQ Objective Questions

'सुनैना खाना खा रही है'

उपरोक्त वाक्य का भाववाच्य में रूपांतरण होगा- 

  1. सुनैना खाना खा रही थी। 
  2. सुनैना से खाना नहीं खाया जाता। 
  3. सुनैना खाना खा रही होगी। 
  4. सुनैना खाना नहीं खा रही है। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : सुनैना से खाना नहीं खाया जाता। 

भाव वाच्य Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

"सुनैना से खाना नहीं खाया जाता।" सही भाववाच्‍य का रूपांतरण है। 

Key Points

  • 'सुनैना खाना खा रही है'। यह वाक्‍य कर्तृवाच्‍य का है। 
  • भाववाच्‍य- सुनैना से खाना नहीं खाया जाता। 

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

वाक्‍य  प्रकार 
सुनैना खाना खा रही थी।  कर्तृवाच्‍य
सुनैना खाना खा रही होगी।  कर्तृवाच्‍य
सुनैना खाना नहीं खा रही है।  कर्तृवाच्‍य

Additional Information

वाच्‍य- क्रिया के जिस रूप से यह पात चलता है कि उसमें कर्ता, कर्म या भाव में किसकी प्रधानता है, तो उसे वाच्‍य कहते हैं। 

हिन्‍दी में वाच्‍य के तीन प्रकार है- 

परिभाषा  उदाहरण
कर्तृवाच्‍य-  क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि वाक्‍य में कर्ता की प्रधानता है, तो उसे कर्तृवाच्‍य कहा जाता है।  राधा पुस्‍तक पढ़ती है। 
कर्मवाच्‍य- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि वाक्‍य में कर्म की प्रधानता है, तो उसे कर्मवाच्‍य कहा जाता है।    रवि द्वारा कार चलाई जाती है। 
भाववाच्‍य- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि वाक्‍य में कर्ता या कर्म के बजाय भाव की प्रधानता है, तो उसे भाववाच्‍य कहा जाता है।  मेरे द्वारा दौड़ा जा रहा है। 

अकर्मक धातुओं से बनने वाला और सदैव एकवचन पुल्लिंग और अन्य पुरुष की क्रिया वाला वाच्य कौन सा संभव है ?

  1. कर्तृवाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. भाववाच्य
  4. कर्मवाच्य और भाववाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर व‍िकल्‍प (3) भाववाच्‍य है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • अकर्मक धातुओं से बनने वाला और सदैव एकवचन पुल्लिंग और अन्य पुरुष की क्रिया वाला वाच्य "भाववाच्य संभव" है। 

Additional Information

  • वाच्य- जिससे वाक्य के अंतर्गत क्रिया के द्वारा परिवर्तन से कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे वाच्य कहते हैं।
  • ये तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य और 3. भाववाच्य।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

बीमार आदमी से खाना नहीं खाया जाता।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

मोहन से टहला भी नहीं जाता।

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

आप खाना खाएं।

“उमा से पढ़ा नहीं जाता' वाक्य में कौन सा वाच्य है ?

  1. भाववाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. इनमें से कोई नहीं
  4. कर्तृवाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

"उमा से पढ़ा नहीं जाता" वाक्य में भाव वाच्य है।

Key Points

  • उपर्युक्त वाक्य में भाव वाच्य है।

भाववाच्य

  • क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो। दूसरे शब्दों में- क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। मोहन से टहला भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता।
Additional Information  

कर्तृवाच्य

  • क्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो। सरल शब्दों में, क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो और सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाए हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

उदाहरण

  • रमेश केला खाता है।
  • दिनेश पुस्तक नहीं पढता है।

कर्मवाच्य

  • क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। सरल शब्दों में- क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, जिसमें केवल सकर्मक क्रिया के वाक्य होते है।उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

उदाहरण

  • कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई।
  • पतंग उड रही है।
  • गाडी चल रही है।

‘भाववाच्य’ वाला विकल्प चुनिए:

  1. नानी द्वारा कहानी सुनाई गई।
  2. गर्मियों में रोज नहाया जाता है।
  3. भारत द्वारा नया उपग्रह छोड़ा गया।
  4. कोहली ने शतक लगाया।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : गर्मियों में रोज नहाया जाता है।

भाव वाच्य Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में गर्मियों में रोज़ नहाया जाता है में भाववाच्य है। अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प गर्मियों में रोज़ नहाया जाता है है।

स्पष्टीकरण

भाववाच्य की परिभाषा

पहचान

उदाहरण

जहाँ क्रिया कर्म या कर्ता के अनुसार ना होकर भाव का अनुसार होती है वहाँ भाववाच्य होता है।

- कर्ता के साथ ‘से’ या ‘के’ द्वारा विभक्ति होगी।

- क्रिया हमेशा अकर्मक होती है।

- क्रिया सदैव एकवचन, पुल्लिंग तथा अन्य पुरुष में होती है।

- राम से खाया नहीं जाता।

- मोहन से खेला नहीं जाता है।

 

 

अन्य विकल्प

वाक्य

वाच्य

नानी द्वारा कहानी सुनाई गई।

कृत्यवाच्य

भारत द्वारा नया उपग्रह छोड़ा गया।

 

कृत्यवाच्य

कोहली ने शतक लगाया।

कर्मवाच्य

इनमें से किस वाक्य में भाववाच्य का प्रयोग हुआ है ?

  1. उससे धूप में चला नहीं जाता ।
  2. मोहन के द्वारा कपड़ा सिया जाता है ।
  3. बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
  4. सीता ने खाना बनाया ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उससे धूप में चला नहीं जाता ।

भाव वाच्य Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

भाववाच्य का प्रयोग हुआ है- उससे धूप में चला नहीं जाता।

Key Points

वाच्य

क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।

प्रयोगों के अनुसार वाच्य के तीन भेद हैं-
(1) कर्तृवाच्य (Active Voice)
(2) कर्मवाच्य (Passive Voice)
(3) भाववाच्य (Impersonal Voice)

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

रमेश केला खाता है।
दिनेश पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई।
रोगी को दवा दी गई।
उससे पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

मोहन से टहला भी नहीं जाता।
मुझसे उठा नहीं जाता।
धूप में चला नहीं जाता

भाववाच्य छाँटिए।

  1. दादाजी के द्वारा अनिल को डाँटा गया।
  2. तोते से उड़ा नहीं गया।
  3. अशोक ने आइसक्रीम खाई।
  4. चोर पकड़ा गया।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : तोते से उड़ा नहीं गया।

भाव वाच्य Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

इसका सही उत्तर विकल्प 2 तोते से उडा नहीं गया है। यह विकल्प अनुचित उत्तर है।

quesImage4585

  • तोते से उड़ा नहीं गया -  वाक्य भाववाच्य है। 
  • इसमें अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य है।

 

अन्य विकल्प

  • अशोक ने आइसक्रीम खाई। - कर्तृवाच्य 
  • चोर पकड़ा गया। - कर्तृवाच्य  
  • दादाजी के द्वारा अनिल को डाँटा गया। - कर्मवाच्य 

Additional Information

वाच्य - लिंग, वचन, पुरुष के कारण क्रिया के रूप में जो परिवर्तन आता है, उसे वाच्य कहते हैं, वाच्य के तीन प्रकार हैं -

वाच्य का नाम

परिभाषा 

उदाहरण 

कर्तृवाच्य 

जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।

लड़किया बाजार जा रही है

कर्मवाच्य 

जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। 

लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।

भाववाच्य 

जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं |

हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता।

निम्न में कौन सा विकल्प भाव वाच्य का उदाहरण है?

I. उससे बैठा नहीं जाता।

II. राम से खाया नहीं जाता।

III. राम पत्र लिखता है।

IV. सीता पुस्तक पढ़ती है।

  1. I, II एवं III
  2. I, II, III एवं IV
  3. I, II एवं IV
  4. I एवं II

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : I एवं II

भाव वाच्य Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त में भाव वाच्य का उदहारण 'I. उससे बैठा नहीं जाता। II. राम से खाया नहीं जाता।' है। अन्य विकल्प उचित नहीं हैं। अतः सही विकल्प 'I एवं II' है।

वाच्य - क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य

वाक्य

कर्तृ वाच्य - जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्ता से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्ता के अनुसार ही उसे कर्तृ वाच्य कहते हैं।

1. रोहित क्रिकेट खेलता है।

कर्म वाच्य - जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्म से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्म के अनुसार हो, उसे कर्म वाच्य कहते हैं।

2. रोहित द्वारा क्रिकेट खेला जाता है।

भाव वाच्य - जहाँ कर्ता और कर्म की नहीं बल्कि भाव की प्रधानता हो, उस वाक्य को भाव वाच्य कहते हैं।

3. रोहित से क्रिकेट खेला जाता है।

निम्नलिखित में से वाच्य के प्रकार का चयन कीजिए-

हमसे इतनी गरमी में नहीं रहा जाता ।

  1. कर्मवाच्य
  2. कर्तृवाच्य
  3. भाववाच्य
  4. क्रियावाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'भाववाच्य' है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • हमसे इतनी गरमी में नहीं रहा जाता। यह भाववाच्‍य है। 
  • क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

Additional Information वाच्य : जिससे वाक्य के अंतर्गत क्रिया के द्वारा परिवर्तन से कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे वाच्य कहते हैं।

ये तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य और 3. भाववाच्य।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

बीमार आदमी से खाना नहीं खाया जाता।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

दिन में कैसे सोया जाएगा।

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

आप खाना खाएं।

निम्नलिखित में से 'भाववाच्य' का उदाहरण कौन-सा है?

  1. अब चला जाए I
  2. रवि आम चूसता है I
  3. मोहिनी पत्र लिखती है I
  4. शीला से खाया नहीं जाता I

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : शीला से खाया नहीं जाता I

भाव वाच्य Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

'भाववाच्य' का उदाहरण है - शीला से खाया नहीं जाता I अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • उदाहरण - शीला से खाया नहीं जाता I 
  • वाक्य में ‘न कर सकने' का भाव अर्थात असमर्थता का भाव प्रकट हो रहा है, अत: यहाँ पर 'भाववाच्य' होगा। 

अन्य विकल्प-

  • अब चला जाए I (कर्मवाच्य)
  • रवि आम चूसता है I (कर्तृवाच्य)
  • मोहिनी पत्र लिखती है I (कर्तृवाच्य)

Important Pointsभाववाच्य:-

  • जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं।

जैसे -

  • आशा से नहीं हँसा जाता।
  • मुझसे शोर में नहीं सोया जाता।

Additional Information 

वाच्य:-

  • क्रिया के जिस रूपान्तर से यह ज्ञात हो कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का प्रधान विषय कर्ता, कर्म अथवा भाव है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के तीन भेद हैं-

  • कर्तृवाच्य 
  • कर्मवाच्य 
  • भाववाच्य
वाच्य परिभाषा उदाहरण
कर्तृवाच्य जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। लड़कियां बाजार जा रही है।
कर्मवाच्य जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।  मां द्वारा मिठाई बनाई जाती है।

 

"मुझसे खड़ा भी हुआ नहीं जाता" वाक्य का वाच्य क्या है?

  1. भाववाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. अन्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भाववाच्य

भाव वाच्य Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

"मुझसे खड़ा भी हुआ नहीं जाता" वाक्य में 'भाववाच्य' है। अन्य विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'भाववाच्यहै।

स्पष्टीकरण

  • क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
  • उपर्युक्त वाक्य में 'खड़ा भी नहीं हुआ जाता' में क्रिया के भाव का बोध होता है इसीलिए यह भाववाच्य है

विशेष

वाच्य - क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव

में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं। किसी वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता होगी।

वाक्य

वाच्य

1. रोहित क्रिकेट खेलता है।

कर्तृ वाच्य

2. रोहित द्वारा क्रिकेट खेला जाता है।

कर्म वाच्य

3. रोहित से क्रिकेट खेला जाता है।

भाव वाच्य

Get Free Access Now
Hot Links: real teen patti teen patti list teen patti apk download teen patti casino apk