लोकोक्ति MCQ Quiz - Objective Question with Answer for लोकोक्ति - Download Free PDF

Last updated on Jun 19, 2025

Latest लोकोक्ति MCQ Objective Questions

लोकोक्ति Question 1:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है।

कभी घी घना तो कभी मुठ्ठी चना -

  1. परिस्थितियाँ कभी एक सी नहीं रहती 
  2. अधिक परिश्रम कम लाभ 
  3. थोड़े में बहुत कुछ कहना 
  4. एक निष्ठ होकर काम करना 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : परिस्थितियाँ कभी एक सी नहीं रहती 

लोकोक्ति Question 1 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'परिस्थितियाँ कभी एक सी नहीं रहती है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points 

  • लोकोक्ति - कभी घी घना तो कभी मुठ्ठी चना। 
  • अर्थ - परिस्थितियाँ कभी एक सी नहीं रहती। 
  • वाक्य - वह सच्चा साधु है; जो कुछ पाता है वही खाकर संतुष्ट हो जाता है – कभी घी घना, कभी मुट्ठी चना।

अन्य विकल्प - 

  • गागर में सागर भरना - थोड़े में बहुत कुछ कहना 
  • अधिक परिश्रम कम फल - ऊंची दुकान फीके पकवान 
  • करले सो काम भाजले सो राम - एक निष्ठ होकर काम करना

Additional Information 

  • किसी विशेष स्थान पर प्रसिद्ध हो जाने वाले कथन को 'लोकोक्तिकहते हैं।
  • दूसरे शब्दों में जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
  • इसी को कहावत भी कहते हैं। 

लोकोक्ति Question 2:

दिए गए शब्दों के समूह के लिए उचित लोकोक्ति का चयन कीजिए

बिना हानि काम हो जाए

  1. हाथी के दाँँत खाने के और दिखाने के और
  2. होनहार वीरवान के होत चीकने पात
  3. साँप भी मर जाए लाठी भी न टूटे
  4. हाथ कंगन को आरसी क्या
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : साँप भी मर जाए लाठी भी न टूटे

लोकोक्ति Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर है - "साँप भी मर जाए लाठी भी न टूटे" l Key Points

  • साँप भी मर जाए लाठी भी न टूटे लोकोक्ति का अर्थ है - "बिना हानि काम हो जाए" l
  • इस लोकोक्ति का वाक्य में प्रयोग -
    • ठेकेदार पर जमींदार की लड़ाई में पंचों ने ऐसा फैसला सुनाया जिससे कोई दिक्कत ना हो, इसे कहते हैं सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे l
  • अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
होनहार वीरवान के होत चीकने पात होनहार होते है उनकी प्रतिभा बचपन मे ही दिखाई देना
हाथ कंगन को आरसी क्या प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है
हाथी के दाँँत खाने के और दिखाने के और एक व्यक्ति के दो रूप 

Additional Information

  • बहुत अधिक प्रचलित और लोगों के मुँहचढ़े वाक्य लोकोक्ति के तौर पर जाने जाते हैं।
  • लोकोक्ति को कहावतें भी कहते हैं।
  • प्रत्येक लोकोक्ति के पीछे कोई न कोई घटना व कहानी होती है।
  • कुछ अन्य प्रचलित लोकोक्तियां और उनके अर्थ :-
    • अंधों में काना राजा -  गुणहीन व्यक्तियों में कम गुण वाला व्यक्ति माना जाता है 
    • अधजल गगरी छलकत जाए - अयोग्य व्यक्ति ही अधिक इतराता है
    • एक पंथ दो काज - एक कार्य से दोहरा लाभ

लोकोक्ति Question 3:

वाक्य के रेखांकित अंश को किस लोकोक्ति से प्रतिस्थापित किया जा सकता है?

संयोग ठीक होने पर कार्य तत्काल हो जाता है।

  1. चिकना मुँह पेट खाली
  2. चिराग तले अँधेरा
  3. घी सँवारे काम बड़ी बहू का नाम
  4. चट मँगनी पट व्याह
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : चट मँगनी पट व्याह

लोकोक्ति Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर: कार्य तत्काल हो जाना के लिए लोकोक्ति चट मंगनी पट ब्याह

 Key Points

  • चिकना मुंह पेट खाली - बाहरी दिखावा करना।
  • चिराग तले अंधेरा - अपने दोष ना देख पाना।
  • घी संवारे काम बड़ी बहू का नाम - काम साधन से हो, लेकिन यश करने वाले को मिले।

Additional Information

  •  लोकोक्तियां वे कथन होते हैं जो लोगों द्वारा कई समय से अपनी सुविधा के लिए प्रयोग में लाए जाते रहे हैं, जो संक्षेप में बात को सारगर्भित रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

लोकोक्ति Question 4:

निर्देश: इन प्रश्नों में दी गई लोकोक्तियों का सही अर्थ दिए गए विकल्पों में से चुनिए।

"तीन दिन मेहमान चौथे दिन हैवान"

  1. आतिथ्य थोड़े दिन का ही अच्छा होता है
  2. अतिथि का कभी अनादर नहीं करना चाहिए
  3. मेहमान भी कभी-कभी शैतान बन जाता है
  4. ससुराल में दामाद को अधिक दिन नहीं रहना चाहिए
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : आतिथ्य थोड़े दिन का ही अच्छा होता है

लोकोक्ति Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर:तीन दिन मेहमान चौथे दिन हैवान का अर्थ है आतिथ्य थोड़े दिन का ही अच्छा होता है

 Key Points

  • तीन दिन मेहमान चौथे दिन हैवान वाक्य प्रयोग- मोहन के घर कलकत्ता आये उसके गाँव के एक सज्जन जब इलाज के बाद स्वस्थ होकर भी वापस गाँव नहीं गए तो राम को यह बात अखरने लगी सच ही कहा गया है, तीन दिन मेहमान चौथे दिन हैवान।

Additional Information 

  • मुहावरा - कोई भी ऐसा वाक्यांश जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को व्यक्त करे तो उसे मुहावरा कहते हैं। मुहावरा वाक्यांश है इसका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
  • जैसे - झख मारना।
  • लोकोक्ति- लोकोक्तियाँ लोक अनुभव से बनती हैं। समाज लंबे अनुभव से सीखे हुए ज्ञान को जब वाक्य में बांध देता है तो उसे लोकोक्ति, जनश्रुति या कहावत कहते हैं। लोकोक्ति सम्पूर्ण वाक्य है इसका प्रयोग स्वतंत्र रूप से किया जा सकता है।
  • जैसे-आए थे हरि को भजने ओटन लगे कपास।

Important Points

महत्वपूर्ण मुहावरे- 

मुहावरे  अर्थ 
'सिर खाना' कोई बात बार-बार कहकर किसी को परेशान करना।
'सिर छिपाना' रहने के लिए आश्रय ढूँढ़ना।
'अपने सिर लेना' जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना।
'सिर चढ़ाना' किसी व्यक्ति को अत्यधिक महत्व देना।
'सिर नीचा करना' लजा जाना।
 

लोकोक्ति Question 5:

'अंधों में काना राजा' लोकोक्ति का अर्थ है

  1. आँख से अँधा व्यक्ति
  2. ज्ञानी व्यक्ति
  3. मूर्ख व्यक्ति
  4. अनपढ़ों में पढ़े लिखे का सम्मान होना
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अनपढ़ों में पढ़े लिखे का सम्मान होना

लोकोक्ति Question 5 Detailed Solution

'अंधों में काना राजा' लोकोक्ति का अर्थ अनपढ़ों में पढ़े लिखे का सम्मान होना है।

अत: विकल्प 4 सही उत्तर है, अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • लोकोक्ति:- अर्थ को पूरी तरह स्पष्ट करने वाला वाक्य लोकोक्ति कहलाता है। लोकोक्ति को कहावतें भी कहते हैं।
  • कहावतें कही हुई बातों के समर्थन में होती है। महापुरुषों, कवियों व संतों के कहे हुए ऐसे कथन जो स्वतंत्र और आम बोलचाल की भाषा में कहे गए हैं।
  • जिसमें उनका भाव निहित होता है तो ये  लोकोक्तियाँ कहलाती है।
  • प्रत्येक लोकोक्ति के पीछे कोई न कोई घटना व कहानी होती है।
  • अन्य विकल्प:-
विकल्प  अर्थ 
आँख से अँधा व्यक्ति नासमझ और मूर्ख व्यक्ति
ज्ञानी व्यक्ति अक्ल का पुतला
मूर्ख व्यक्ति अक्ल का दुश्मन

Additional Information

  • लोकोक्ति के अन्य उदाहरण:- 
लोकोक्ति अर्थ 
झट मँगनी पट ब्याह किसी काम के जल्दी से हो जाना
जीभ भी जली और स्वाद भी न पाया  यदि किसी को बहुत थोड़ी-सी चीज खाने को दी जाये
डेढ़ पाव आटा पुल पर रसोई  थोड़ी पूँजी पर झूठा दिखावा करना
ज्यों-ज्यों मुर्गी मोटी हो, त्यों-त्यों दुम सिकुड़े ज्यों-ज्यों आमदनी बढ़े, त्यों-त्यों कंजूसी करे
चील के घोसले में माँस कहाँ जहाँ कुछ भी बचने की संभावना न हो

Top लोकोक्ति MCQ Objective Questions

"जिन ढूँढ़ा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ" लोकोक्ति का अर्थ है _________।

  1. परिश्रम का फल अवश्य मिलता है
  2. पानी में ढूंढना
  3. परिश्रम करते रहना
  4. जल-समाधि ले लेना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : परिश्रम का फल अवश्य मिलता है

लोकोक्ति Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। 

  • जो परिश्रमी होते हैं भले ही सफलता उन्हें देर से मिले लेकिन एक दिन अवश्य अपनी मंजिल पाने में सफल होते हैं।
  • इसलिए परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। 

Key Pointsइसी लोकोक्ति से मिलता कबीर का एक दोहा भी है - 

  • जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ, मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ।
    • अर्थात -  जो प्रयत्न करते हैं, वे कुछ न कुछ वैसे ही पा ही लेते  हैं जैसे कोई मेहनत करने वाला गोताखोर गहरे पानी में जाता है और कुछ ले कर आता है. लेकिन कुछ बेचारे लोग ऐसे भी होते हैं जो डूबने के भय से किनारे पर ही बैठे रह जाते हैं और कुछ नहीं पाते.

"फिसल पड़े तो हर गंगे" लोकोक्ति का अर्थ है-

  1. मजबूरी में काम करना
  2. नुकसान उठाना
  3. एक साथ दो काम करना
  4. विपत्ति पड़ने पर ईश्वर का स्मरण करना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मजबूरी में काम करना

लोकोक्ति Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'मजबूरी में काम करना है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • लोकोक्ति - फिसल पड़े तो हर गंगे
  • अर्थ - मजबूरी में काम करना 
  • वाक्य -  फेल होने पर सीमा बोली डिवीजन खराब होने के कारण वह फेल हो गई। ये तो वही कहावत हुई - फिसल गए तो हर गंगे। 

अन्य विकल्प:

अर्थ

लोकोक्ति 

नुकसान उठाना

घर फूंक तमाशा देखना

एक साथ दो काम करना

दो नाव में सवार होना 

Additional Information

  • 'लोकोक्ति' शब्द 'लोक + उक्ति' शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन'।
  • संस्कृत में 'लोकोक्ति' अलंकार का एक भेद भी है तथा सामान्य अर्थ में लोकोक्ति को 'कहावत' कहा जाता है।
  • जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
  • इसी को कहावत कहते है।

'आधा तीतर आधा बटेर' का भावार्थ है :

  1. दो कार्यों का संयोग
  2. अनमेल वस्तुओं का संयोग
  3. एक से अधिक वस्तुओं का संयोग
  4. अनमेल प्रवृत्ति वाले लोग साथ नहीं रहते

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अनमेल वस्तुओं का संयोग

लोकोक्ति Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

'आधा तीतर आधा बटेर' का भावार्थ है - 'अनमेल वस्तुओं का संयोग'

  • वाक्य प्रयोग - भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य या आधुनिक संस्कृति का असर पड़ने से भारतीय संस्कृति "आधा तीतर आधा बटेर" हो गई है

Key Points

  • ‘मुहावरा’ शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ है ‘अभ्यास होना’ या 'आदी होना’।  
  • मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है,
  • इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।
  • मुहावरा पूर्णतः स्वतंत्र नहीं होता है, अकेले मुहावरे से वाक्य पूरा नहीं होता है। लोकोक्ति पूरे वाक्य का निर्माण करने में समर्थ होती है।

Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ एवं वाक्य प्रयोग:- 

  • घोड़े बेचकर सोना - बेफिक्र होना

          वाक्य प्रयोग - बेटी तो ब्याह दी। अब क्या, "घोड़े बेचकर सोओ"

  • घाट-घाट का पानी पीना - हर प्रकार का अनुभव होना

          वाक्य प्रयोग - मुन्ना "घाट-घाट का पानी पिए" हुए है, उसे कौन धोखा दे सकता है।

  • गिरगिट की तरह रंग बदलना - बातें बदलना

          वाक्य प्रयोग - "गिरगिट की तरह रंग बदलने" से तुम्हारी कोई इज्जत नहीं करेगा।

  • खरी-खोटी सुनाना - भला-बुरा कहना।

           वाक्य प्रयोग - इलेक्शन में हरने के बाद नेता जी ने अपने समर्थकों को अपने क्षेत्र में मेहनत ना करने के लिए बहुत "खरी- खोटी सुनाई"। ​

  • एक आँख से देखना - सबके साथ समानता का व्यवहार करना

          वाक्य प्रयोग - सभी माता-पिता अपने सारे बच्चे को एक जैसा प्यार करते हैं वह सभी को "एक आँख से देखते हैं"।

दो घोड़ों पर सवार होने से तुम सफल नहीं रहोगे।

उपरोक्त वाक्य में रेखांकित अंश के लिए कौन - सा शब्द उपयुक्त होगा? 

  1. त्रिरंगी नीति
  2. दुरंगी नीति
  3. सवारी नीति
  4. सफल नीति

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : दुरंगी नीति

लोकोक्ति Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

दो घोड़ों पर सवार होने रेखांकित अंश के ल‍िए उपयुक्‍त शब्‍द "दुरंगी नीति" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य-  दो घोड़ों पर सवार होने से तुम सफल नहीं रहोगे।
  • वाक्‍य में रेखांकित अंश के ल‍िए सर्वाधिक उपयुक्‍त शब्‍द दुरंगी नीति है। 
  • दुरंगी नीति का अर्थ- दो तरह का अर्थात् कभी इस पक्ष के अनुकूल और कभी उस पक्ष के अनुकूल।

Important Points  कुछ महत्‍वपूर्ण मुहावरे- 

मुहावरे  अर्थ 
अपना उल्लू सीधा करना स्वार्थ सिद्ध करना
आकाश से बातें करना काफी ऊँचा होना
उंगली पर नचाना वश में करना
जख्म पर नमक छिड़कना दुःखी या परेशान को और परेशान करना
दिल बाग-बाग होना अत्यधिक हर्ष होना
 

Additional Information 

मुहावरा  उदाहरण 
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ 'अभ्‍यास' है। मुहावरा शब्‍द अरबी भाषा का शब्‍द है। हिंदी में ऐसे वाक्‍यांशों को मुहावरा कहा जाता है। जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को व्‍यक्‍त करते हैं।  

अपनी खिचड़ी अलग पकाना-अर्थ- सबसे पृथक् काम करना।
वाक्य प्रयोग-वह अपनी खिचड़ी अलग पकाता है

निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों/लोकोक्तियों के लिए उचित विकल्प चुनिए :

निन्यानवे के फेर में पड़ना

  1. धन कमाने में लगा रहना
  2. मूर्खता के कार्य कर बैठना 
  3. किसी चक्कर में पड़ जाना
  4. परिवार के झंझटों में फंसे रहना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : धन कमाने में लगा रहना

लोकोक्ति Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - “धन कमाने में लगा रहना”।

  • निन्यानवे के फेर में पड़ना’ लोकोक्ति का अर्थ है - धन कमाने में लगा रहना

Key Points

  • वाक्य प्रयोग - रमेश इन दिनों निन्यानबे के फेर में पड़ा हुआ है जिससे अपना मूल धंधा भी प्रभावित हो रहा है।
  • अन्य विकल्प इसके लिए गलत उत्तर होंगे। उनके लिए कोई उचित मुहावरा नहीं है।

Additional Informationलोकोक्ति :

  • विभिन्न प्रकार के अनुभवों, पौराणिक तथा ऐतिहासिक व्यक्तियों एवं कथाओं, प्राकृतिक नियमों एवं लोक विश्वास आदि पर आधारित चुटीला, सरगर्भित, सजीव, संक्षिप्त लोक प्रचलित ऐसी उक्तियों को लोकोक्ति कहते हैं।
  • जिनका प्रयोग बात की पुष्टि या विरोध, सीख तथा भविष्य कथन आदि के लिए किया जाता है।

लोकोतियाँ उदाहरण : 

  • अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग : कोई काम नियम-कायदे से न करना।
    वाक्य प्रयोग : इस ऑफिस में तो जो जिसके मन में आता, वह करता है। इसी को कहते हैं अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग
  • चोर-चोर मौसेरे भाई : एक व्यवसाय या स्वभाव वालों में जल्दी मेल हो जाता है।
    वाक्य प्रयोग : राजनीति में कुछ असामाजिक तत्वों के कारण अपराध और राजनीति दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई लगते हैं।

'एक अकेला, दो ग्यारह' का अर्थ है -

  1. एक प्रवृत्ति का नहीं होना।
  2. संगठन में शक्ति होती है।
  3. झगड़ा दोनों ओर से होता है।
  4. चालाक को चालाक से काम पड़ना।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संगठन में शक्ति होती है।

लोकोक्ति Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

एक अकेला, दो ग्यारह' का अर्थ है - 'संगठन में शक्ति होती है।'Key Points

  • एक अकेला, दो ग्यारह
  • अर्थ - संगठन में शक्ति होती है।
  • वाक्य प्रयोग - भाई को भाई का साथ देना चाहिये एक अकेला और दो ग्यारह होते है।

Additional Information

अन्य उदाहरण -

वाक्य  अर्थ  वाक्य प्रयोग 
आकाश पाताल का अंतर  एक प्रवृत्ति का नहीं होना। भारत और पाकिस्तान में आकाश पाताल का अंतर है।
ताली एक हाथ से नहीं बजती   झगडा दोनों ओर से होता है  गलती उसकी भी थी ताली एक हाथ से नहीं बजती।
ठठेरे - ठठेरे बदलौअल  चालाक को चालाक से काम पड़ना। बहुत दिनों से लोगों को झांसे में डालकर उसने बहुत बेवकूफ बनाया आज उसके बराबरी का कोई मिला है अब पता चलेगा ठठरे ठठरे बदलौअल।

'चमड़ी जाए, पर दमड़ी न जाए' लोकोक्ति का अर्थ निम्नलिखित में से कौन सा है ?

  1. पैसे का बहुत मोह होना
  2. पैसा ही माँ - बाप दोनों
  3. जान चली जाए पर पैसा न जाए
  4. अत्यधिक कंजूस होना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अत्यधिक कंजूस होना

लोकोक्ति Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

'चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए' लोकोक्ति का अर्थ “अत्यधिक कंजूस होना” होगा। अतः विकल्प 1  सही उत्तर होगा।

Important Points 

मुहावरा परिभाषा

उदाहरण

मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोडकर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।

आँख का तारा अर्थात बहुत प्यारा।

वाक्य- हर बच्चा अपनी माँ की आँख का तारा होता है।

निम्नलिखित प्रश्न में ,चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दी गयी लोकोक्ति का सही अर्थ हो।

अब की अब, जब की जब के साथ-

  1. किसी तरह की जिम्मेदारी का न होना
  2. थोड़े दिन की शान-शौकत
  3. जीवन में विपत्ति सब पर आती है।
  4. सदा वर्तमान की ही चिंता करना चाहिए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सदा वर्तमान की ही चिंता करना चाहिए

लोकोक्ति Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

अब की अब, तब की तब : 'सदा वर्तमान की ही चिंता करना चाहिए'

  • वाक्य प्रयोग: तुम अभी 12 वीं में हो उसपर ध्यान दो,विदेश जाने की मत सोचो, अभी अभी की सोचो, तब की तब देखेंगे।

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण:

  • आगे नाथ न पीछे पगहा - किसी तरह की जिम्मेदारी का न होना
  • विवाह समारोह में रात होते – होते सभी लोग चले गए लेकिन सुरेश सुबह तक डटा रहा उसके आगे नाथ न पीछे पगहा।
  • अढ़ाई दिन की बादशाहत - थोड़े दिन की शान-शौकत
  • नरेंद्र शर्मा मन्त्री पद से हटा दिए गए, अढ़ाई दिन की बादशाह भी समाप्त हो गई।
  • आज हमारी, कल तुम्हारी जीवन में विपत्ति सब पर आती है।
  •  यह नहीं भूलना चाहिए कि समय सदा बदलता रहता है – आज हमारी, कल तुम्हारी।

Additional Information

  • बाजार गर्म होना – काम में तेजी 
  • बाँछे खिलना – अत्यधिक प्रसन्न होना
  • भाड़े का टट्टू – पैसे का गुलाम
  • भीगी बिल्ली बनना – दबना याडर से दुबकना
  • मक्खियाँ मारना – बेकार बैठे रहना
    • मैदान मारना – लड़ाई जीतना
    • मोटा असामी – मालदार
    • मुट्ठी गर्म करना – घूस देना
    • रंग जमाना – धाक जमाना
    • रंग लाना – प्रभाव उत्पन्न करना
    • रंग बदलना – परिवर्तित होना
    • रास्ता देखना – इंतजार करना
    • रोंगटे खड़े होना – चकित या भयभीत होना
  • लकीर का फ़कीर होना – पुरानी प्रथाओं पर ही चलना
  • लोहा मानना – श्रेष्ठ समझना
  • लेने के देने पड़ना – लाभ के बदले हानि होना
  • श्रीगणेश करना – शुभारम्भ करना
    • सफ़ेद झूठ – सरासर झूठ
    • सार्ड हो जाना – डरना या मरना
    • सांप-छछूंदर की हालत होना – दुविधा में पड़ना
    • सिक्का जमाना – प्रभाव जमना
    • सवा सोलह आने सही – पूरी तरह सही होना
    • हाथ मलना – पछताना
    • हवा हो जाना – भाग जाना
    • हवा का रुख देखना – समय की गति पहचान कर काम करना
    • हुक्का पानी बंद करना – बिरादरी से निकाल देना
    • हथेली पर सरसों जमाना – जल्दबाजी करना
    • हाथ धो बैठना – गवा देना हाथ पीले करना
    • हाथ पैर मारना – काफी प्रयत्न करना
    • हाथ के तोते उड़ना – स्तब्ध होना
    • हथियार डाल देना – हार मान लेना

'काला अक्षर भैैंस बराबर' लोकोक्ति का सही अर्थ है-

  1. पढ़ा लिखा न होना
  2. पढ़ा लिखा होना
  3. विद्वान होना
  4. मूर्ख होना 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पढ़ा लिखा न होना

लोकोक्ति Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

'काला अक्षर भैैंस बराबर' लोकोक्ति का सही अर्थ है-'पढ़ा लिखा न होना', अन्य विकल्प असंगत है।
अत: विकल्प 1 'पढ़ा लिखा न होना' सही उत्तर होगा। 

Key Points

  • वाक्य प्रयोगतुम अपने नौकर से पत्र पढ़ने को कह रहे हो, परन्तु उसके लिए यह पत्र काला अक्षर भैंस बराबर है।

Additional Information

मुहावरा परिभाषा

उदाहरण

मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी  भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोडकर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।

आँख का तारा अर्थात बहुत प्यारा।

वाक्य- हर बच्चा अपनी माँ की आँख का तारा होता है।

'ढाक के तीन पात' लोकोक्ति का सही अर्थ है:

  1. सबसे अलग विचार रखना।
  2. समयानुसार कार्य करना।
  3. सदा एक सी स्थिति बने रहना।
  4. सीमातीत कल्पना करना।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सदा एक सी स्थिति बने रहना।

लोकोक्ति Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'सदा एक सी स्थिति बने रहना।हैं।

  • 'ढाक के तीन पात' लोकोक्ति का सही अर्थ है: 'सदा एक सी स्थिति बने रहना' हैं।
  • वाक्य प्रयोग-  पिंकी के कर्म ही ऐसे हैं जिसके कारण उसके सदा ही ढाक के तीन पात रहते हैं।

Key Points

अन्य विकल्पों का विश्लेषण:

लोकोक्ति

अर्थ

वाक्य

तीन लोक से मथुरा न्यारी

सबसे अलग विचार रखना।

हजारीमल का तो कहना ही क्या ‌‌‌उसके जैसा इस गाँव में नहीं मिलेगा ‌‌‌वह तो तीनो लोक से मथुरा न्यारा है।

जैसी बहे बयार पीठ तब वैसी दीजै

समयानुसार कार्य करना।

अब लोगों को समाज के संबंध में रूढ़िवादी विचार छोड़कर नये विचार अपनाने चाहिये क्योंकि ' जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजे '।

जहाँ न पहुँचे रवि वहाँ पहुँचे कवि

सीमातीत कल्पना करना।

कालिदास और भवभूति जैसे कवियों की रचनाओं को पढ़कर कहा जा सकता है – जहाँ न जाए रवि वहाँ जाए कवि।

Additional Information

लोकोक्ति परिभाषा

उदाहरण

लोकोक्ति का शाब्दिक अर्थ ‘लोक में प्रचलित उक्ति’ है। जब कोई पूर्य कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धृत किया जाता है तो उसे लोकोक्ति कहते हैं।

अपनी करनी पर उतरनी अर्थात किए का फल भोगना।

वाक्य- एक छोटी सी चोरी के कारण वह आज तक जेल में पश्चचाताप कर रहा है, अपनी करनी पार उतरनी।

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti online game teen patti gold online teen patti real cash apk