वाक्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्य - Download Free PDF

Last updated on Jun 20, 2025

Latest वाक्य MCQ Objective Questions

वाक्य Question 1:

निम्नलिखित में से क्रिया-विशेषण उपवाक्य कौन-सा है?

  1. मोहन के पास एक गुडिया है जो नाचती है।
  2. सविता ने कहा कि अनीता ने शादी कर ली।
  3. मेरी इच्छा है कि मैं एक किताब लिखूँ।
  4. जब वर्षा हो रही थी तब मैं घर में था।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : जब वर्षा हो रही थी तब मैं घर में था।

वाक्य Question 1 Detailed Solution

क्रिया-विशेषण उपवाक्य है - जब वर्षा हो रही थी तब मैं घर में था।

Key Points

  • इस वाक्य में 'तब मैं घर में था' मुख्य वाक्य ‘जब वर्षा हो रही थी क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं।
  • जो गौण या आश्रित उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की क्रिया की काल या स्थान आदि से सम्बद्ध विशेषता बताएँ, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं।
  • इसमें प्रायः जब, जहाँ, जिधर, ज्यों, यद्यपि इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
    • इसके द्वारा समय, स्थान, कारण, उद्देश्य, फल, अवस्था, समानता, मात्रा इत्यादि का बोध होता हैं।
  • जैसे- जब पानी बरसता है, तब मेढक बोलते हैं। यहाँ ‘जब पानी बरसता है’ क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं।​

अन्य विकल्प -

  • मोहन के पास एक गुडिया है जो नाचती है। (विशेषण उपवाक्य)
  • सविता ने कहा कि अनीता ने शादी कर ली। - (संज्ञा उपवाक्य)
  • मेरी इच्छा है कि मैं एक किताब लिखूँ। - (संज्ञा उपवाक्य)

Important Points

  • उपवाक्य - ऐसा पदसमूह, जिसका अपना अर्थ हो, जो एक वाक्य का भाग हो और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं।
  • उपवाक्यों के आरम्भ में अधिकतर कि, जिससे, ताकि, जो, जितना, ज्यों-त्यों, चूँकि, क्योंकि, यदि, यद्यपि, जब, जहाँ इत्यादि होते हैं।
    • ​उपवाक्य दो तरह के होते हैं - प्रधान उपवाक्य, आश्रित उपवाक्य।
  • आश्रित उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं -
    • विशेषण उपवाक्य, क्रियाविशेषण उपवाक्य और संज्ञा उपवाक्य।

Additional Information संज्ञा उपवाक्य -

  • जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य का उद्देश्य (कर्ता), कर्म या पूरक बनकर संज्ञा अथवा सर्वनाम के स्थान पर प्रयुक्त हो, वह संज्ञा उपवाक्य कहलाता है।
    • जैसे - राम ने कहा कि मैं पढूँगा। यहाँ ‘मैं पढूँगा’ संज्ञा-उपवाक्य है।

विशेषण उपवाक्य -

  • जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की संज्ञा, सर्वनाम या संज्ञा पदबंध की विशेषता बताए, वह विशेषण उपवाक्य कहलाता है।
    • ​इसमें ‘जो’, ‘जैसा’, ‘जितना’ इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
  • जैसे - वह आदमी, जो कल आया था, आज भी आया है। यहाँ ‘जो कल आया था’ विशेषण-उपवाक्य है।

वाक्य Question 2:

अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद होते हैं :

  1. 8
  2. 6
  3. 2
  4. 16
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 8

वाक्य Question 2 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 '8 है। 

Key Points

  • अर्थ के आधार पर वाक्य के '8' भेद हैं। 
  • शब्दों का व्यवस्थित रूप जिससे मनुष्य अपने विचारों का आदान प्रदान करता है, उसे वाक्य कहते हैं।
  • एक सामान्य वाक्य में क्रमशः कर्ता, कर्म और क्रिया होते हैं।
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

Additional Information

  • अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं :-
  1.  विधानवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है। उदाहरण -भारत एक देश है।
  2.  निषेधवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण - मैंने दूध नहीं पिया।
  3.  प्रश्नवाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। उदाहरण - भारत क्या है?
  4.  आज्ञावाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं। उदाहरण - बैठो।
  5.  विस्मयादिबोधक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं।  उदाहरण - अहा! कितना सुन्दर उपवन है।
  6.  इच्छावाचक वाक्य - जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- भगवान तुम्हे दीर्घायु करे।
  7.  संकेतवाचक वाक्य- जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- राम का मकान उधर है।
  8.  संदेहवाचक वाक्य - जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- क्या वह यहाँ आ गया ?

वाक्य Question 3:

'आपका जीवन उज्ज्वल हो', किस प्रकार का वाक्य है-

  1. संकेत वाचक वाक्य
  2. इच्छावाचक वाक्य
  3. आज्ञावाचक वाक्य
  4. संदेह वाचक वाक्य
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इच्छावाचक वाक्य

वाक्य Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर है - इच्छावाचक।

 Key Points

  • इस वाक्य में जीवन उज्ज्वल होने की कामना की गई है अतः यह इच्छावाचक वाक्य है।
  • इच्छावाचक:- 

  • जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं।
  • उदहारण:-
    • नया साल मुबारक हो।
    • जुग-जुग जियो। 
    • ईश्वर तुम्हे स्वस्थ रखे। 

Additional Information

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

विधानवाचक

ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधिवाचक वाक्य भी कहते हैं।

ममता ने खाना खा लिया।

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।

निषेधवाचक

जिन वाक्यों में किसी काम के न होने का बोध होता है वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं।

मैं नहीं जाऊंगा।

मेरा कोई सामान मत लाना।

प्रश्नवाचक

जिन वाक्यों में किसी से प्रश्न करने का बोध हो वे प्रश्न वाचक वाक्य कहलाते हैं।

कल कहाँ थे तुम?

अभी आए हो क्या?

आज्ञावाचक

जिन वाक्यों में आज्ञा या प्रार्थना करने का बोध होता है वे आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं।

कृपया ध्यान दें।

उधर रख दो।

इच्छावाचक

जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं।

नया साल मुबारक हो।

तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे।

संकेतवाचक

जिन वाक्यों में क्रिया एक दूसरे पर निर्भर हो या किसी संकेत का बोध होता है वे वाक्य संकेत वाचक होते हैं।

मकान के उस तरफ रमेश है।

संदेहवाचक

जिन वाक्यों में किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न हो वे संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं।

अब तक तो ट्रेन चली गयी होगी।

क्या यही विकल्प सही है?

विस्मयादिवाचक

जिन वाक्यों में आश्चर्य, शोक, घृणा, ख़ुशी, स्तब्धता होती है वे विस्मयादिबोधक वाक्य होते हैं।

वाह! ये अद्भुत है।

वाक्य Question 4:

सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।- वाक्य को संदेहवाचक वाक्य में रूपांतरित करें

  1. सवेरे पक्षी नहीं चहचहाते हैं।
  2. शायद सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।
  3. क्या सवेरे पक्षी चहचहाते हैं?
  4. काश! सवेरे पक्षी चहचहाते।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : शायद सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।

वाक्य Question 4 Detailed Solution

इसका सही उत्तर विकल्प 2 'शायद सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।' है।अन्य विकल्प असंगत हैं।

Key Points

  • शायद सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।-  संदेहवाचक वाक्य 

अन्य विकल्प:​​​

  • सवेरे पक्षी नहीं चहचहाते हैं।– निषेध
  • क्या सवेरे पक्षी चहचहाते हैं?- प्रश्न
  • काश! सवेरे पक्षी चहचहाते।- इच्छा

Key Points

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

विधानवाचक

ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधिवाचक वाक्य भी कहते हैं।

ममता ने खाना खा लिया।

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।

निषेधवाचक

जिन वाक्यों में किसी काम के न होने का बोध होता है वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं।

मैं नहीं जाऊंगा।

मेरा कोई सामान मत लाना।

प्रश्नवाचक

जिन वाक्यों में किसी से प्रश्न करने का बोध हो वे प्रश्न वाचक वाक्य कहलाते हैं।

कल कहाँ थे तुम?

अभी आए हो क्या?

आज्ञावाचक

जिन वाक्यों में आज्ञा या प्रार्थना करने का बोध होता है वे आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं।

कृपया ध्यान दें।

उधर रख दो।

इच्छावाचक

जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं।

नया साल मुबारक हो।

तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे।

संकेतवाचक

जिन वाक्यों में क्रिया एक दूसरे पर निर्भर हो या किसी संकेत का बोध होता है वे वाक्य संकेत वाचक होते हैं।

मकान के उस तरफ रमेश है।

संदेहवाचक

जिन वाक्यों में किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न हो वे संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं।

अब तक तो ट्रेन चली गयी होगी।

क्या यही विकल्प सही है?

विस्मयादिवाचक

जिन वाक्यों में आश्चर्य, शोक, घृणा, ख़ुशी, स्तब्धता होती है वे विस्मयादिबोधक वाक्य होते हैं।

वाह! ये अद्भुत है।

वाक्य Question 5:

निम्नलिखित विकल्पों में संकेतवाचक वाक्य का सही विकल्प चुनिए I

  1. कृपया अपनी मदद स्वयं करिए।
  2. माली ने आज पौधों को पानी नहीं दिया।
  3. यदि तुम सही समय पर इलाज करते तो जल्दी ठीक हो जाते।
  4. आज मेरा मन कुछ अच्छा खाने का है।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : यदि तुम सही समय पर इलाज करते तो जल्दी ठीक हो जाते।

वाक्य Question 5 Detailed Solution

यदि तुम सही समय पर इलाज करते तो जल्दी ठीक हो जाते,में संकेतवाचक वाक्य का सही विकल्प है IKey Points
  •  प्रयुक्त उदाहरण के वाक्य में स्पष्ट रुप से देख सकते हैं कि दो क्रियाए संपन्न हो रही है।
  • पहली क्रिया यदि तुम सही समय पर इलाज करते और दूसरी क्रिया तो  जल्दी ठीक हो जाते।
  • इस वाक्य में यह दोनों क्रियाएं एक दूसरे पर मुख्य रूप से निर्भर है।
  • अतः यह उदाहरण जिसे संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा। 

Additional Information

 संकेतवाचक वाक्य

वह वाक्य जिनमें एक क्रिया या दूसरी क्रिया पर पूरी तरह से निर्भर हो, उन वाक्य को संकेतवाचक वाक्य कहा जाता है। Important Points

  • कृपया अपनी मदद स्वयं करिए।-आज्ञावाचक वाक्य
  • आज मेरा मन कुछ अच्छा खाने का है।-निषेधवाचक वाक्य

Top वाक्य MCQ Objective Questions

किस विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है ?

  1. प्रियतम मेरा मित्र है। 
  2. यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'
  3. हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए।
  4. राजेश अपना कमरा साफ़ करो।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'

वाक्य Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'... विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है।Key Points

  • संकेतवाचक वाक्य - जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।
  • उदाहरण - अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती। 

Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है।

वाक्य परिभाषा उदाहरण
विधानार्थक वाक्य ऐसे वाक्य जिनमे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। प्रियतम मेरा मित्र है। 
निषेधात्मक वाक्य जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट हो।  मैंने खाना नही खाया है। 
आज्ञावाचक वाक्य जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान हो। राजेश अपना कमरा साफ़ करो।
प्रश्नवाचक वाक्य जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है। आप कहाँ जा रहे है?
इच्छार्थक वाक्य  जिन वाक्यों से इच्क्षा, शुभकामनाये,आशीष आदि का ज्ञान हो। तुम्हारा कल्याण हो।
संदेहवाचक वाक्य  जिन वाक्यों से सन्देह या सम्भावना प्रकट होती है। हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए।
विस्मयादिबोधक वाक्य जिन वाक्यों से आश्चर्य, क्रोध, शोक आदि भावो की अभिव्यक्ति होती है।  अरे ! यह क्या हो गया।
संकेतवाचक वाक्य  जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।  अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती।

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' चुनें।

प्रधानाचार्य ने (1) / हिन्दी अध्यापक (2) / को बुलाये। (3) / कोई त्रुटि नही है (4)

  1. 3
  2. 4
  3. 2
  4. 1

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 3

वाक्य Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 1 सही है क्योंकि अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण:

  • प्रधानाचार्य एकवचन संज्ञा है इसलिए इसके साथ उपयोग की जाने वाली क्रिया भी एकवचन होनी चाहिए इसलिए "को बुलाये" की जगह 'को बुलाया' होना चाहिए अतः हम कहा सकते है की (3) में त्रुटि है। 
  • सही वाक्य: प्रधानाचार्य ने हिन्दी अध्यापक को बुलाया। 

Additional Information

  • वाक्य रचना के दौरान कर्ता के अनुसार ही क्रिया का प्रयोग होता है। 
  • उदाहरण:
    • मुंबई का आम स्वादिष्ट होता है। 
    • पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है । 
    • लड़के पढ़ाई नहीं कर रहे हैं । 

“अर्थ के अनुसार _______ के कुल ______भेद हैं।” सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानें की पूर्ति कीजिये।

  1. संबंध बोधक अव्यय, बारह 
  2. समुच्चय बोधक, आठ
  3. निपात, चार
  4. क्रिया विशेषण, सात  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संबंध बोधक अव्यय, बारह 

वाक्य Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

संबंध बोधक अव्यय, बारह  यहाँ सही विकल्प,अन्य विकल्प असंगत है। अत: सही उत्तर 1 'संबंध बोधक अव्यय, बारह ' है। 

Key Points

  • “अर्थ के अनुसार सम्बन्ध बोधक के कुल बारह भेद होते हैं।”

Additional Information

सम्बन्ध बोधक अव्यय

बारह

समुच्चय बोधक अव्यय

दो

(इससे कम अथवा अधिक गलत है वो इन दो के अंदर के भाग होते हैं।)

निपात

नौ

क्रिया - विशेषण

चार

(अर्थ के आधार पर चार ही होते हैं।)

Important Points

  • अव्यय- अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं। अव्यय शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में रहते हैं। इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है।

निम्न वाक्य के लिए सही शब्द भरें-

हिमालय पर्वत भारत के ______ में स्थित है।

  1. पूर्व
  2. उत्तर
  3. दक्षिण
  4. पश्चिम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उत्तर

वाक्य Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

 इसका सही उत्तर विकल्प 2 'उत्तर​' है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • हिमालय पर्वत भारत के उत्तर​ में स्थित है।
  • हिमालय भारत में स्थित एक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है | हिमालय को पर्वतराज भी कहते हैं जिसका अर्थ है पर्वतों का राजा हिमालय पर्वत 7 देशों की सीमाओं में फैला हैं। ये देश हैं- पाकिस्तान,अफगानिस्तान , भारतनेपालभूटानचीन और म्यांमार

मुझे मज़ा आती है। - रेखाकित शब्द की त्रुटि बताइए-

  1. लिंग के कारण
  2. वचन के कारण
  3. विशेषण के कारण
  4. कारक के कारण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : लिंग के कारण

वाक्य Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

यहाँ सही उत्तर है ''लिंग के कारण'' क्योंकि दिए गए वाक्य में लिंग संबंधी त्रुटि है। अन्य विकल्प अनुचित है। 

दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप होगा- मुझे मजा आता है। 

Key Points

  • मजा एक पुल्लिंग शब्द है इसलिए मजा के साथ ''आती'' के बजाय ''आता'' का प्रयोग किया जाएगा। 
  • लिंग की परिभाषा- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या भाव के नर या मादा होने का ज्ञात होता है उसे लिंग कहते हैं। 
    • लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिं। 
      • स्त्रीलिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़की, बकरी, लज्जा, शाखा, कुर्सी, बुआ, लक्ष्मी'। 
      • पुल्लिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़का, बकरा, लोहा, चश्मा, खटमल, नाटक, पर्वत, मुर्गा, बैल, भाई' आदि। 
  • वचन, विशेषण तथा कारक की दृष्टि से वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है। 

Additional Information

  •  वचन की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के उस रूप को वचन कहते हैं जो उसके एक या एक से अधिक होने का बोध कराता है। 
  • वचन के दो भेद होते हैं - एकवचन तथा बहुवचन। 
    • एकवचन शब्दों के उदाहरण- मेला, बच्चा, माता, आंख,पंखा, रात, बात। 
    • बहुवचन शब्दों के उदाहरण मेले, बच्चे, माताएं, आंखें, पंखे,रातें, बातें। 
  • विशेषण की परिभाषा- विशेषण के शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। 
  • विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं- गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक तथा संकेतवाचक। 
    • कमल नीला है। 
    • रास्ता पथरीला है।   
  • दिए गए 2 वाक्यों में नीला तथा पथरीला शब्द विशेषण हैं। 
  • कारक की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका संबंध सूचित हो उसे कारक कहते हैं। 
    • यह पुस्तक राम की है 
    • चूहा बिल से बाहर निकला। 
  • इन दोनों वाक्यों में की तथा से शब्द कारक है। क्योंकि यह दोनों शब्द वाक्य के अन्य शब्दों से संज्ञा शब्दों का संबंध बताते हैं। 
  • कारक के 8 भेद होते हैं। 

संसार में ‍सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई ______, कोई धनवान तो कोई ______।" सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

  1. संकीर्ण, रंक
  2. अनुदार, निर्धन
  3. अनुदार, योगी
  4. संकीर्ण, मितव्यय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अनुदार, निर्धन

वाक्य Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

अनुदार निर्धन यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है।

वाक्य की सरंचना देखे तो यहाँ रिक्त स्थानों पर उदार तथा धनवान का विलोम शब्द आयेंगे जो कि क्रमशः अनुदार निर्धन है। अत: सही  विकल्प 2 "अनुदार निर्धन" है।

  • पूर्ण सार्थक वाक्य-  संसार में ‍सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई अनुदार, कोई धनवान तो कोई निर्धन।" 

Key Points

अन्य विलोम:-

शब्द

विलोम शब्द

रंक

राजा

संकीर्ण

विस्तीर्ण

योगी

भोगी

मितव्यय

अपव्ययी

Additional Information

अन्य विशेष

जो शब्द ठीक किसी शब्द के विपरीत अर्थ वाली प्रवृति के होते है वह विलोम शब्द कहलाते है, इन्हें विपरीतार्थी शब्द भी कहते है 

जैसे- दिन का विलोम शब्द रात, ऊपर का विलोम शब्द नीचे आदि

निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में अशुद्धि है?

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया।

  1. भाषा
  2. उपदेश
  3. दिया
  4. पाली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पाली

वाक्य Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया। इस वाक्‍य में पाली शब्‍द का प्रयोग अनुचित क‍िया गया है। 

Key Points

  • पाली शब्‍द की शुद्ध वर्तनी पालि है। 
  • सही वाक्‍य- गौतम बुद्ध ने पाल‍ि भाषा में उपदेश द‍िया। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Important Points

अशुध्‍द शब्‍द  शुध्‍द शब्‍द  
महत्‍व  महत्त्व
उज्‍जवल  उज्‍ज्‍वल 
कवियित्री  क‍वयित्री 
रसायण  रसायन 

Additional Information 

वर्तनी- किसी शब्‍द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते है। वर्तनी का सम्‍बन्‍ध उच्‍चारण से होता है। 

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' विकल्प को चुनें।

स्टेशन पहुँचते ही वह फोन कर दिया।

  1. फोन कर दिया
  2. कोई त्रुटि नही है
  3. स्टेशन पहुँचते ही
  4. वह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वह

वाक्य Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 4 "वह" सही है क्योंकि इसमें ही त्रुटि है। अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण :

  • प्रस्तुत कथन में "वह" के स्थान पर "उसने" का उपयोग करना सही होगा क्योंकि उसने का उपयोग करने से  वाक्य केअर्थ के साथ भाव भी स्पष्ट हो जाता है।

सही वाक्य: 

  • स्टेशन पहुँचते ही उसने फोन कर दिया।

Important Points

  • वह और उसने के उपयोग में अंतर आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं। 
    • राम मेरा मित्र है, वह दिल्ली में रहता है। 
    • राम मेरा मित्र है, उसने दिल्ली में घर खरीदा है। 

Additional Information

कर्ता
वह, उसने वे, उन्होंने
कर्म उसे, उसको उन्हें, उनको
करण
उससे, उसके द्वारा
  उनसे, उनके द्वारा

निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है-

  1. पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
  2. तुम सबसे सुंदरतम हो।
  3. तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
  4. मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

वाक्य Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

शुद्ध वाक्य है- मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Key Pointsशुद्ध वाक्य है-

  • पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
    शुद्ध वाक्य- पिताजी का मन गद्गद हो गया।
  • तुम सबसे सुंदरतम हो।
    शुद्ध वाक्य- तुम सबसे सुंदर हो।
  • तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
    शुद्ध वाक्य- इसका भार तुम पर है। 

Important Pointsनिम्नलिखित वाक्यगत अशुद्धि होती हैं - 

  • संज्ञा संबंधित त्रुटि
  • लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
  • वचन संबंधित अशुद्धियाँ
  • कारक संबंधित अशुद्धियाँ
  • शब्द चयन की अशुद्धियाँ
  • सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
  • विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ
  • क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ
  • अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ
  • पदक्रम संबंधित अशुद्धियाँ

दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प “किसी बदलाव की आवश्यकता नही है?

पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये।

  1. मेरे को
  2. मुझे
  3. किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।
  4. मेरे के लिए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।

वाक्य Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

विकल्प 3 सही है। वाक्य में किसी बदलाव​ की आवश्यकता नहीं है।

Key Points

  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है
  • यहाँ सम्प्रदान कारक है। 
  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। यहाँ पर मेरे लिए काम किया जा रहा है। इस वाक्य में सम्प्रदान कारक का उपयोग किया गया है। अतः वाक्य सही है

Additional Information

  • वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ क्रिया का सम्बन्ध कारक कहलाता है। 
  • जैसे- 
    • राम ने डंडे से घोङे को पीटा।
    • मोहन दस दिन में दिल्ली जायेगा।
  • ये आठ प्रकार के होते हैं -
    • “कर्ता ने कर्म को, करण से।
    • संप्रदान को, के लिए, अपादान से मान।।
    • का, के, की, संबंध हैं, अधिकरण में मान।
    • रे ! हे ! हो ! संबोधन, मित्र धरहु यह ध्यान।“
  • जिसके लिए कर्ता कुछ कार्य करे, उसे सम्प्रदान कारक कहते है।
Get Free Access Now
Hot Links: lotus teen patti teen patti real cash teen patti star teen patti octro 3 patti rummy