'मेरा भाई प्रशान्त धार्मिक पुस्तकें पढ़ता है।' वाक्य में उद्देश्य है:

This question was previously asked in
NVS Junior Secretariat Assistant (LDC) 2019 (S3)
View all NVS Junior Secretariat Assistant Papers >
  1. मेरा भाई
  2. पढ़ता है
  3. धार्मिक पुस्तकें
  4. प्रशान्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : प्रशान्त
Free
NVS Junior Secretariat Assistant Full Test 1
130 Qs. 130 Marks 150 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

प्रस्तुत वाक्य ‘मेरा भाई प्रशांत धार्मिक पुस्तकें पढ़ता हैं।’ में 'प्रशांत' - उद्देश्य का विस्तार है और 'धार्मिक पुस्तकें ' - विधेय का विस्तार है।
प्रशांत के बारे में कहा जा रहा है, इसलिए वह उद्देश्य है, धार्मिक पुस्तके उद्देश्य के विषय में कुछ कहा जा रहा है, अतः ये विधेय का विस्तार है
Key Points

विशेष 

वाक्य के प्रमुख दो खंड हैं- उद्देश्य तथा विधेय।

उद्देश्य - जिसके विषय में कुछ कहा जाता है उसे सूचित करने वाले शब्द को उद्देश्य कहते हैं। जैसे-

1. अर्जुन ने जयद्रथ को मारा।

2. कुत्ता भौंक रहा है।

3. तोता डाल पर बैठा है।

इनमें अर्जुन ने, कुत्ता, तोता उद्देश्य हैं; इनके विषय में कुछ कहा गया है। अथवा यों कह सकते हैं कि वाक्य में जो कर्ता हो उसे उद्देश्य कह सकते हैं क्योंकि किसी क्रिया को करने के कारण वही मुख्य होता है।

विधेय - उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, अथवा उद्देश्य (कर्ता) जो कुछ कार्य करता है वह सब विधेय कहलाता है। जैसे-

1. अर्जुन ने जयद्रथ को मारा।

2. कुत्ता भौंक रहा है।

3. तोता डाल पर बैठा है।

इनमें ‘जयद्रथ को मारा’, ‘भौंक रहा है’, ‘डाल पर बैठा है’ विधेय हैं क्योंकि अर्जुन ने, कुत्ता, तोता,-इन उद्देश्यों (कर्ताओं) के कार्यों के विषय में क्रमशः मारा, भौंक रहा है, बैठा है, ये विधान किए गए हैं, अतः इन्हें विधेय कहते हैं।

उद्देश्य का विस्तार- कई बार वाक्य में उसका परिचय देने वाले अन्य शब्द भी साथ आए होते हैं। ये अन्य शब्द उद्देश्य का विस्तार कहलाते हैं। जैसे-

1. सुंदर पक्षी डाल पर बैठा है।

2. काला साँप पेड़ के नीचे बैठा है।

इनमें सुंदर और काला शब्द उद्देश्य का विस्तार हैं।

Latest NVS Junior Secretariat Assistant Updates

Last updated on Jun 10, 2025

-> The NVS JSA Answer Key is out on 10th June 2025 on @navodaya.gov.in.

-> The exam was conducted from 14th to 19th May 2025.

-> The NVS Junior Secretariat Assistant 2024 Notification was released for total of 381 vacancies.

-> The selection process includes a Computer Based Test and Typewriting Test.

More वाक्य Questions

Hot Links: teen patti plus teen patti app all teen patti teen patti club apk all teen patti master