वाक्य विचार MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्य विचार - Download Free PDF

Last updated on Jun 27, 2025

Latest वाक्य विचार MCQ Objective Questions

वाक्य विचार Question 1:

इनमें से कौन सा वाक्य क्रिया पदबंध है?

  1. वह बाज़ार की ओर आया होगा।
  2. अपने सामान के साथ वह चला गया।
  3. विरोध करने वाले लोगों में से कोई नहीं बोला।
  4. तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पंहुचती हैं।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : वह बाज़ार की ओर आया होगा।

वाक्य विचार Question 1 Detailed Solution

  • वह बाज़ार की ओर आया होगा क्रिया पदबंध है ।
  • क्रिया पदबंध - वह पदबंध जो अनेक क्रिया - पदों से मिलकर बना हो , क्रिया पदबंध कहलाता है ।
  • क्रिया पदबंध में मुख्य क्रिया आती है , उसके बाद अन्य क्रियाएँ मिलकर एक समग्र इकाई बनाती है ।

Key Points

  • अपने सामान  के साथ वह चला गया - क्रियाविशेषण पदबंध ।
  • विरोध करने वाले लोगों में से कोई नहीं बोला - सर्वनाम पदबंध ।
  • तेज़  चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पंहुचती हैं - विशेषण पदबंध ।

वाक्य विचार Question 2:

संदेहवाचक वाक्य का उदाहरण है:

  1. यहाँ बैठ जाइए।
  2. मोहन दिल्ली गया है।
  3. वह इस समय आता होगा
  4. आज बारिश नहीं होगी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : वह इस समय आता होगा

वाक्य विचार Question 2 Detailed Solution

संदेहवाचक वाक्य का उदाहरण है - 'वह इस समय आता होगा'

  • (उपर्युक्त वाक्य में किसी के आने की संभावना का बोध हो रहा है, अत: यह संदेहवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा) 
  • जिन वाक्य में किसी भी प्रकार की संभावना और सदेंह का बोध होता हो, उन वाक्य को संदेहवाचक वाक्य कहा जाता है।

उदाहरण -

  • शायद आज राधा स्कूल नहीं आएगी।
  • आज मौसम बिगड़ सकता है।

Key Points

  • यहाँ बैठ जाइए। (आज्ञावाचक वाक्य)
  • मोहन दिल्ली गया है। (विधानवाचक वाक्य)
  • आज बारिश नहीं होगी (निषेधवाचक वाक्य)

Additional Information

आज्ञावाचक वाक्य:-

  • वह वाक्य जिनमें आदेश, आज्ञा या अनुमति का पता चलता हो, उन वाक्य को आज्ञावाचक वाक्य कहा जाता है।

उदाहरण -

  • कृपया शांति बनाये रखें।
  • जल्दी दरवाज़ा खोलो। 

विधानवाचक वाक्य:-

  • ऐसे वाक्य जिनमें किसी भी कार्य के होने का या किसी के अस्तित्व का पता चलता है या बोध होता है, उन वाक्य को विधानवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण -

  • विशाल ने आम खा लिया।
  • गायत्री स्कूल चली गई।

निषेधवाचक वाक्य:-

  • ऐसे वाक्य जिनमें किसी भी कार्य के निषेध का बोध होता है, उन वाक्यों को निषेधवाचक वाक्य कहा जाता है।

उदाहरण -

  • आज आंधी नहीं आएगी।
  • मैं अपने घर नहीं जाऊंगा।

वाक्य विचार Question 3:

इस सरल वाक्य के मिश्र वाक्य का रूप निम्नलिखित में से कौन सा है?

'उसने अपने को निर्दोष घोषित किया।'

  1. उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।
  2. उसने कहा और वह निर्दोष घोषित हुआ।
  3. उसने कहा कि उसे निर्दोष घोषित किया जाए।
  4. उसने कहा कि मैं अपने को निर्दोष घोषित कर रहा हूँ।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।

वाक्य विचार Question 3 Detailed Solution

 सही उत्तर 'उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ' है।

Key Points

  • 'उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।एक मिश्र वाक्य है क्योंकि इसमें एक प्रधान और एक आश्रित उपवाक्य है।
  • जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

अन्य विकल्प - 

वाक्य प्रकार  

वाक्य 

संयुक्त

उसने कहा और वह निर्दोष घोषित हुआ।


Additional Information 

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

वाक्य विचार Question 4:

“आपको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।” - यह किस प्रकार का वाक्य है?

  1. संकेतवाचक वाक्य
  2. निषेधवाचक वाक्य
  3. प्रश्नवाचक वाक्य
  4. इच्छावाचक वाक्य
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : इच्छावाचक वाक्य

वाक्य विचार Question 4 Detailed Solution

“आपको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।” - यह का वाक्य है- इच्छावाचक वाक्य

Key Points

  • इस वाक्य में शुभकामना दी जा रही है कि आप शीघ्र स्वस्थ हो जाएँ, इसलिए यह इच्छावाचक वाक्य है।
  • ऐसे वाक्य जिनसे हमें वक्ता की कोई इच्छा, कामना, आकांशा, आशीर्वाद आदि का बोध हो, वह वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।
    • उदाहरण- आपकी यात्रा शुभ हो।

Important Pointsअर्थ के आधार पर वाक्य के भेद- 

  1. विधानवाचक वाक्य
  2. विस्मयवाचक वाक्य
  3. निषेधवाचक वाक्य
  4. इच्छावाचक वाक्य
  5. प्रश्नवाचक वाक्य 
  6. आज्ञावाचक वाक्य
  7. संकेतवाचक वाक्य
  8. संदेहवाचक वाक्य

Additional Information 
 

वाक्य परिभाषा उदाहरण
विधानवाचक ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। ​पक्षी आकाश में उड़ते हैं।
विस्मय वाचक 

ऐसे शब्द जो वाक्य में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि भाव व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त हों, वे विस्मय वाचक वाक्य कहलाते हैं। ऐसे शब्दों के साथ विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- अरे!, हाय!ओह!, शाबाश!, काश!

अरे! यह क्या है? 

निषेधवाचक जिन वाक्यों से क्रिया न होने या न किए जाने का भाव प्रकट होता है, उसे नकारात्मक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों की पहचान न, मत, नहीं देखकर की जा सकती है। ​​​मैंने खाना नहीं खाया। 
प्रश्नवाचक जिन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है तथा जिनमें कुछ उत्तर पाने की जिज्ञासा रहती है, उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं। क्या, कब, क्यों, कैसे, कौन, किसे, किसका आदि प्रश्नवाचक शब्दों का प्रयोग होगा। ​वाक्य के अंत में लगे प्रश्नवाचक चिह्न (?) को देखकर की जाती है। ​तुम्हें कहाँ जाना है?
आज्ञावाचक जिन वाक्यों में आज्ञा या अनुमति देने-लेने का भाव प्रकट होता है, उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों का दूसरा नाम आज्ञासूचक या विधिवाचक वाक्य भी है।

कृपया शांति से बैठ जाइए।

संकेतवाचक जिन वाक्यों में एक बात या काम का होना दूसरी बात या काम के होने पर निर्भर करता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। अगर तुम परिश्रम करते तो आज सफल हो जाते।
संदेहवाचक  जिन वाक्यों में किसी काम के होने में अनिश्चितता हो, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

संभवतः वह मान जाए।

वाक्य विचार Question 5:

“आप यात्रा न कीजिए।” - यह किस प्रकार का वाक्य है?

  1. निषेधवाचक वाक्य 
  2. प्रश्नवाचक वाक्य 
  3. विधानवाचक वाक्य 
  4. संकेतवाचक वाक्य 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : निषेधवाचक वाक्य 

वाक्य विचार Question 5 Detailed Solution

“आप यात्रा न कीजिए।” - यह का वाक्य है- निषेधवाचक वाक्य

Key Points

  • इस वाक्य में "न कीजिए" शब्द का प्रयोग किसी काम को न करने के लिए किया जा रहा है, जो कि निषेधवाचक वाक्य की पहचान है। 
  • जिन वाक्यों से क्रिया न होने या न किए जाने का भाव प्रकट होता है, उसे नकारात्मक वाक्य कहते हैं।
  •  इन वाक्यों की पहचान न, मत, नहीं देखकर की जा सकती है।
    • उदाहरण- मैंने उसे कभी नहीं देखा।

Important Points
  
अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद- 

  1. विधानवाचक वाक्य
  2. विस्मयवाचक वाक्य
  3. निषेधवाचक वाक्य
  4. इच्छावाचक वाक्य
  5. प्रश्नवाचक वाक्य 
  6. आज्ञावाचक वाक्य
  7. संकेतवाचक वाक्य
  8. संदेहवाचक वाक्य

Additional Information 

वाक्य परिभाषा उदाहरण
विधानवाचक ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है।

आज बारिश हो रही है।

विस्मय वाचक 

ऐसे शब्द जो वाक्य में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि भाव व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त हों, वे विस्मय वाचक वाक्य कहलाते हैं। ऐसे शब्दों के साथ विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- अरे!, हाय!ओह!, शाबाश!, काश!

ओह! मेरा सिर फटा जा रहा है।

 इच्छावाचक

​ऐसे वाक्य जिनसे हमें वक्ता की कोई इच्छा, कामना, आकांशा, आशीर्वाद आदि का बोध हो, वह वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।​

आपकी यात्रा शुभ हो। 
प्रश्नवाचक जिन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है तथा जिनमें कुछ उत्तर पाने की जिज्ञासा रहती है, उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं। क्या, कब, क्यों, कैसे, कौन, किसे, किसका आदि प्रश्नवाचक शब्दों का प्रयोग होगा। ​वाक्य के अंत में लगे प्रश्नवाचक चिह्न (?) को देखकर की जाती है।

तुम कैसे हो?

आज्ञावाचक जिन वाक्यों में आज्ञा या अनुमति देने-लेने का भाव प्रकट होता है, उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों का दूसरा नाम आज्ञासूचक या विधिवाचक वाक्य भी है।

तुम पढ़ने जाओ।

संकेतवाचक जिन वाक्यों में एक बात या काम का होना दूसरी बात या काम के होने पर निर्भर करता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। अगर आप मेहनत करोगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।
संदेहवाचक  जिन वाक्यों में किसी काम के होने में अनिश्चितता हो, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

शायद वह सुधर जाए।

Top वाक्य विचार MCQ Objective Questions

किस विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है ?

  1. प्रियतम मेरा मित्र है। 
  2. यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'
  3. हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए।
  4. राजेश अपना कमरा साफ़ करो।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'

वाक्य विचार Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'... विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है।Key Points

  • संकेतवाचक वाक्य - जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।
  • उदाहरण - अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती। 

Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है।

वाक्य परिभाषा उदाहरण
विधानार्थक वाक्य ऐसे वाक्य जिनमे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। प्रियतम मेरा मित्र है। 
निषेधात्मक वाक्य जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट हो।  मैंने खाना नही खाया है। 
आज्ञावाचक वाक्य जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान हो। राजेश अपना कमरा साफ़ करो।
प्रश्नवाचक वाक्य जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है। आप कहाँ जा रहे है?
इच्छार्थक वाक्य  जिन वाक्यों से इच्क्षा, शुभकामनाये,आशीष आदि का ज्ञान हो। तुम्हारा कल्याण हो।
संदेहवाचक वाक्य  जिन वाक्यों से सन्देह या सम्भावना प्रकट होती है। हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए।
विस्मयादिबोधक वाक्य जिन वाक्यों से आश्चर्य, क्रोध, शोक आदि भावो की अभिव्यक्ति होती है।  अरे ! यह क्या हो गया।
संकेतवाचक वाक्य  जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।  अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती।

वाक्य के कितने प्रकार है?

  1. तीन
  2. चार
  3. एक
  4. कोई प्रकार नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : तीन

वाक्य विचार Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

वाक्य तीन प्रकार के होते हैं सरल वाक्य, सयुंक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य अत: विकल्प 1 "तीन" सही है।  

Key Points

वाक्य के प्रकार

 सरल वाक्य: सरल वाक्य में एक उद्देश्य के साथ-2 केवल एक ही समायिका और एक
 विधेय होते हैं सरल वाक्य कहलाते हैं। उदाहरण:- बच्चे क्रिकेट खेलते हैं।

 संयुक्त वाक्य: दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्दों के द्वारा जुड़कर बनते हैं संयुक्त
 वाक्य को विभाजित करने पर पुनः सरल वाक्य प्राप्त होते हैं। उदाहरण:- राम आया और सो
 गया।

 मिश्र वाक्य: जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य और इस उपवाक्य पर एक या एक से अधिक
 आश्रित उपवाक्य होते हैं यह सभी आपस में कि, जो, की, इतना, उतना, इधर, उधर, कब,
 कितना, जब ,तब जैसा, वैसा, वह, आदि, शब्दों, से जुड़े होते हैं।

"यदि मन लगाकर काम करोगे, तो सफलता प्राप्त करोगे।" वाक्य का प्रकार बताइए -

  1. साधारण वाक्य 
  2. मिश्र वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य 
  4. उक्त सभी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मिश्र वाक्य

वाक्य विचार Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

"यदि मन लगाकर काम करोगे, तो सफलता प्राप्त करोगे।"  वाक्य में मिश्र वाक्य है।Key Points

  • मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो उन्हें मिश्र वाक्य कहते है।
  • उदाहरण - यह वही खेत है जिसे पहले राम ने खरीदा था।

Additional Information

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद है।

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य 
वाक्य  परिभाषा  उदाहरण 
सरल वाक्य  जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो। राकेश ने भोजन किया।
संयुक्त वाक्य  जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो।  मै स्कूल आया और वह घर चला गया। 
मिश्र वाक्य  जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो।  जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।

'उधर मत बैठो।' वाक्य का प्रकार है:

  1. निषेधात्मक
  2. इच्छार्थक
  3. संकेतार्थक
  4. आज्ञार्थक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : निषेधात्मक

वाक्य विचार Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

'उधर मत बैठो।' वाक्य का प्रकार है: निषेधात्मक

  • निषेधात्मक : निषेध करना, मना करना या नकारात्मक वाक्य
    • आज वर्षा नहीं होगी।
    • राम नहीं खेलेगा।
    • मैं नहीं सोऊंगा।

Additional Information

  • इच्छार्थक
    • ​जीते रहो
    • सदा खुश रहो
  • संकेतार्थक
    • अगर तुम पढ़ते तो आज पास हो जाते
  • आज्ञार्थक
    • अच्छे से पढ़ाई करना 
    • Testbook से ही पढ़ाई करना

'मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।' वाक्य में कौन सा वाच्य है?

  1. सकर्मक क्रिया 
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. कर्मवाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कर्मवाच्य

वाक्य विचार Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'कर्मवाच्य' है

Key Points

  • 'मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।' वाक्य में कर्म वाच्य है।
  • वाच्य का वह रूप जिसमें लिंग एवं वचन कर्ता के ना अनुसार ना होकर कर्म के अनुसार हो उन्हें ‘कर्मवाच्य’ कहते हैं।

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है

वाच्य 

परिभाषा 

उदाहरण 

कर्तृवाच्य 

जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।

लड़किया बाजार जा रही है

कर्मवाच्य 

जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। 

लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।

भाववाच्य 

जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं |

हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता।

वाक्य प्रकार का चयन कीजिए।

"मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।"

  1. सरल वाक्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. विधिवाचक वाक्य
  4. मिश्र वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संयुक्त वाक्य

वाक्य विचार Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • "मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।" एक संयुक्त वाक्य है। अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं। अतः सटीक विकल्प संयुक्त वाक्य है।

Mistake Points

  • कभी-कभी संयुक्त वाक्य में मध्य में 'और' 'या' जैसे शब्द नही लगे होते है, पर संयुक्त का अर्थ दो भिन्न अर्थ वाले वाक्य को जोड़ना ही है जो एक दूसरे पर आश्रित हो।
  • अत: यह एक मिश्र वाक्य न होकर एक संयुक्त वाक्य है। 
    • मिश्र वाक्य: मै वहाँ जाता अगर तुम भी आते।
    • संयुक्त : मै वहाँ गया, तुम नहीं मिले। 

Key Points

स्पष्टीकरण:

संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

राधा धूप में बैठी और सब्जी काटने लगीl

Additional Information

अन्य विकल्प:

वाक्य

वाक्य-भेद

रावन भूमंडल का स्वामी थाl

 

सरल-वाक्य

गाय ही ऐसा पशु है, जो हिन्दुओं के लिए आदरणीय हैl

 

मिश्र-वाक्य

“बीना जल्दी चली आ।” में विधेय विस्तारण है?

  1. चली
  2. बीना
  3. जल्दी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : जल्दी

वाक्य विचार Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

इस वाक्‍य में जल्‍दी शब्‍द विधेय व‍िस्‍तारण है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य- “बीना जल्दी चली आ।”
  • इस वाक्‍य में जल्‍दी शब्‍द व‍िधेय व‍िस्‍ताारण है। 
  • इस वाक्‍य में चली क्र‍िया शब्‍द के ल‍िए जल्‍दी व‍िधेय शब्‍द का प्रयोग हुआ है। 
  • विधेय- वाक्य में क्रिया के संबंध में जो कुछ भी कहा जाता है उसे विधेय कहते हैं।
  • विधेय के अंतर्गत वाक्य में निहित क्रिया, क्रिया का विस्तारक, कर्म, कर्म का विस्तारक साथ ही पूरक तथा पूरक का विस्तारक को शामिल किया जाता है।

Additional Information

  • उद्देश्य- ज‍िसके बारे में कुछ बताया जाए, उद्देश्य कहलाता है। 

जहाँ गंगा, यमुना बहती है, वह देश उपजाऊ है। वाक्य है

  1. साधारण वाक्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. मिश्र वाक्य
  4. निषेधवाचक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मिश्र वाक्य

वाक्य विचार Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर मिश्र वाक्य है।

Key Points

  • जहाँ गंगा, यमुना बहती है, वह देश उपजाऊ है। मिश्र वाक्य है।
  • जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य तथा एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हों उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।
  • मिश्र वाक्य के सभी उपवाक्य योजक शब्दों से प्रारंभ हों तो वाक्य का अंतिम उपवाक्य प्रधान उपवाक्य तथा शेष सभी उपवाक्य आश्रित उपवाक्य होंगे।
    • उदाहरण- मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत जीतेगा।
    • सफल वही होता है जो परिश्रम करता है।

Additional Information

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं।

राकेश पढ़ता है।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

'वह लड़ाई में मारा गया।' वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है?

  1. कर्मवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कर्तृवाच्य

वाक्य विचार Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर कर्तृवाच्य है 

Key Points

  • 'वह लड़ाई में मारा गया।' वाक्य में प्रयुक्त कर्तृवाच्य है।
  • वाक्य में कर्ता की प्रधानता है।

वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है

वाच्य 

परिभाषा 

उदाहरण 

कर्तृवाच्य 

जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।

लड़किया बाजार जा रही है

कर्मवाच्य 

जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। 

लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।

भाववाच्य 

जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं |

हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता।

"उससे बैठा नहीं जाता है" में कौन सा वाच्य है?

  1. भाववाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भाववाच्य

वाक्य विचार Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गये विकल्पों में 'उससे बैठा नहीं जाता है' यह 'भाववाच्य' का उदाहरण है। इसमें कर्ता या कर्म की प्रधानता न होकर भाव की प्रधानता है।

Key Points
  • भाववाच्य की परिभाषा -  क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
  • उदाहरण - 
    • मुझसे उठा नहीं जाता।
    • मुझसे सोया नही जाता। 
  • उक्त वाक्यों में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव मुख्य हैं, अतः इनकी क्रियाएँ भाववाच्य का उदाहरण हैं।

Additional Information

  • क्रिया के उस रूपान्तरण को वाच्य कहा जाता है जिसके द्वारा यह पता चलता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म अथवा भाव में से किसकी प्रधानता है अर्थात् किस के अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन तथा लिंग निर्धारित हुए हैं।
  • वाच्य के प्रकार-वाच्य के प्रकार अथवा भेद तीन होते हैं- 
  1. कर्तृवाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. भाववाच्य
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti apk download teen patti casino download teen patti refer earn