क्रम व्यवस्थापन MCQ Quiz - Objective Question with Answer for क्रम व्यवस्थापन - Download Free PDF

Last updated on Jun 26, 2025

Latest क्रम व्यवस्थापन MCQ Objective Questions

क्रम व्यवस्थापन Question 1:

ऋग्वेद में ही(1)/ संस्कृति एवं काव्य(2)/ ज्ञान है।(3)/ की सभी विशेषताओं का(4)/ वैदिक(5) - वाक्य संरचना का क्रम क्या होगा?

  1. 4, 2, 5, 3, 1 
  2. 5, 2, 1, 3, 4 
  3. 1, 5, 2, 4, 3 
  4. 1, 2, 3, 4, 5,
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 1, 5, 2, 4, 3 

क्रम व्यवस्थापन Question 1 Detailed Solution

दिये गए विकल्पों में से वाक्य का सही क्रम ‘1, 5, 2, 4, 3’ होगा। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 3 ‘1, 5, 2, 4, 3होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

स्पष्टीकरण:

अशुद्ध वाक्य

शुद्ध वाक्य

ऋग्वेद में ही/(1) संस्कृति एवं काव्य/(2) ज्ञान है।/(3) की सभी विशेषताओं का/(4) वैदिक/(5)

ऋग्वेद में ही वैदिक संस्कृति एवं काव्य की सभी विशेषताओं का ज्ञान है। 

 

क्रम व्यवस्थापन Question 2:

निम्नलिखित प्रश्न में पांच कथन दिए गए है। इन्हें इस तरह क्रमबद्ध कीजिए कि उनसे एक अर्थपूर्ण परिच्छेद बन जाए, फिर उसके बाद दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. उसी प्रकार काव्य - अलंकारों से काव्य की शोभा बढ़ती है।

B. अलंकार शब्द 'अलम् धातु से बना है

C. जिसका अर्थ है 'आभूषण' ।

D. जिस प्रकार सुवर्ण आदि के आभूषणों से

E. शरीर की शोभा बढ़ती है

  1. CDBAE
  2. BCDEA
  3. ABDCE
  4. EDABC
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : BCDEA

क्रम व्यवस्थापन Question 2 Detailed Solution

चारों अंशों को उचित क्रम BCDEA होगा।

पाँचों अंशों को उचित क्रम इस प्रकार है - 

  • अलंकार शब्द 'अलम् धातु से बना है
  • जिसका अर्थ है 'आभूषण' ।
  • जिस प्रकार सुवर्ण आदि के आभूषणों से
  • शरीर की शोभा बढ़ती है
  • उसी प्रकार काव्य - अलंकारों से काव्य की शोभा बढ़ती है।

अन्य विकल्पों के क्रम अनुचित है।

क्रम व्यवस्थापन Question 3:

निम्नलिखित वाक्य में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए ।  

1. प्राचीन काल में-

(य) अनेक पुस्तकें उपलब्ध कराना

(र) जिससे एक व्यक्ति

(ल) पुस्तकें हस्तलिखित होती थीं

(व) के लिए विविध विषयों पर

6. बड़ा कठिन था। 

  1. य र ल व
  2. ल र व य
  3. य व ल र
  4. ल व र य
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : ल र व य

क्रम व्यवस्थापन Question 3 Detailed Solution

वाक्य खंडो का सही क्रम "ल र व य" है। 

Key Points

  • प्राचीन काल में पुस्तकें हस्तलिखित होती थीं जिससे एक व्यक्ति  के लिए विविध विषयों पर,
  • अनेक पुस्तकें उपलब्ध कराना बड़ा कठिन था।
  • अतः वाक्य खंडो का सही क्रम ल र व य है। 

Additional Information

  • क्रम व्यवस्थापन का अर्थ है - वाक्यों को सही क्रम में व्यवस्थित करना। 

क्रम व्यवस्थापन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें- 

  • सर्वप्रथम पहले और अंतिम हिस्से को ध्यान से पढ़े।
  • फिर बीच के हिस्सों को  कम से कम दो बार पढ़े। 
  • अब यह देखे कि पहले हिस्से के साथ कौन- सा वाक्यांश या वाक्य अर्थपूर्ण हो सकता है। 
  • वाक्य के प्रवाह को ध्यान में रखते हुए आप वाक्य के अगले खंडो पर विचार करें।
  • जब आपको पढ़ते समय कोई क्रम बेमेल अटपटा या प्रवाहहीन लगे तो समझना चहिए कि वह क्रम सही नही है। 
  • जब आप सही क्रम से वाक्यांशो या  वाक्यों को जोडेंगे  तो वे अर्थपूर्ण एवं प्रवाहपूर्ण , सहज, सरल, बनते जाएगें।

क्रम व्यवस्थापन Question 4:

निम्नलिखित वाक्य में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए ।  

1. भारतीय गाँवों के-

(य) अभी भारत सरकार को

(र) सुधार के लिए

(ल) और राज्य सरकारों को

(व) बहुत प्रयत्न

6. करना होगा। 

  1. ल र य व
  2. र य ल व
  3. र य व ल
  4. ल य र व
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : र य ल व

क्रम व्यवस्थापन Question 4 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से वाक्य खण्डो का उचित क्रम "र य ल व" है। 

Key Points

  • भारतीय गाँवों के सुधार के लिए अभी भारत सरकार को और राज्य सरकारों को बहुत प्रयत्न करना होगा। 
  • अतःवाक्य खण्डो का उचित क्रम "र य ल व" है ।

Additional Information

  • क्रम व्यवस्थापन का अर्थ है - वाक्यों को सही क्रम में व्यवस्थित करना। 

क्रम व्यवस्थापन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें- 

  • सर्वप्रथम पहले और अंतिम हिस्से को ध्यान से पढ़े।
  • फिर बीच के हिस्सों को  कम से कम दो बार पढ़े। 
  • अब यह देखे कि पहले हिस्से के साथ कौन- सा वाक्यांश या वाक्य अर्थपूर्ण हो सकता है। 
  • वाक्य के प्रवाह को ध्यान में रखते हुए आप वाक्य के अगले खंडो पर विचार करें।
  • जब आपको पढ़ते समय कोई क्रम बेमेल अटपटा या प्रवाहहीन लगे तो समझना चहिए कि वह क्रम सही नही है। 
  • जब आप सही क्रम से वाक्यांशो या  वाक्यों को जोडेंगे  तो वे अर्थपूर्ण एवं प्रवाहपूर्ण , सहज, सरल, बनते जाएगें।

क्रम व्यवस्थापन Question 5:

निम्नलिखित वाक्य में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए ।  

1. समय को परखने वाला-

(य) और समय की

(र) रंक से धनाढ्य

(ल) करोड़पति से भिखारी

(व) उपेक्षा करने वाला

6. हो जाता है। 

  1. र ल य व
  2. ल य र व
  3. र य व ल
  4. ल र य व
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : र य व ल

क्रम व्यवस्थापन Question 5 Detailed Solution

चारों अंशों को उचित क्रम र, य, व, ल होगा।

  • चारों अंशों को उचित क्रम इस प्रकार है - समय को परखने वाला रंक से धनाढ्य और समय की उपेक्षा करने वाला करोड़पति से भिखारी हो जाता है।
  • अर्थात - हमें समय की गति और स्वभाव को पहचान कर एक-एक क्षण का मूल्य समझना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में भाग्योदय के क्षण आते हैं, जो उस समय का सदुपयोग कर लेता है वह जीवन में सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ता चला जाता है। थोड़ा-सा आलस्य बहुत घातक सिद्व होता है।

अन्य विकल्पों के क्रम अनुचित है।

Top क्रम व्यवस्थापन MCQ Objective Questions

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।

पहले दो दिन तो सुधा ने / कृष्णा को सामने से गुजरते देखा था/ लेकिन वह तो तड़के ही / निकल जाता था।

  1. निकल जाता था |
  2. लेकिन वह तो तड़के ही
  3. पहले दो दिन तो सुधा ने
  4. कृष्णा को सामने से गुजरते देखा था 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : पहले दो दिन तो सुधा ने

क्रम व्यवस्थापन Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए वाक्य में वाक्य खंड पहले दो दिन तो सुधा नेमें शब्दों के क्रम सम्बन्धित त्रुटि हैं। 

  • शुद्ध वाक्य : पहले दो दिन सुधा ने कृष्णा को सामने से गुजरते देखा था लेकिन वह तो तड़के ही निकल जाता था।

Additional Information

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य
1. मैं प्रातः काल के समय पढ़ता हूँ। 1. मैं प्रातः काल पढ़ता हूँ।
2. जज ने उसे मृत्यु दण्ड की सजा दी। 2. जज ने उसे मृत्यु दण्ड दिया।
3. इसके बाद फिर क्या हुआ? 3. इसके बाद क्या हुआ?
4. यह कैसे सम्भव हो सकता है? 4. यह कैसे संभव है?
5. मेरे पास केवल मात्र एक घड़ी है। 5. मेरे पास केवल एक घड़ी है।

बेकारी की समस्या (1) बढ़ती जा रही है(2) शिक्षित वर्ग की (3) दिन प्रतिदिन (4)।

ऊपर दिए गए वाक्य को क्रमानुसार लगाये।

  1. 1,2,3,4
  2. 2,3,4,5 
  3. 4,3,1,2
  4. 3,1,4,2

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 3,1,4,2

क्रम व्यवस्थापन Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर व‍िकल्‍प 4 है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • दिए गये वाक्य का क्रम विकल्प 4 के अनुसार- शिक्षित वर्ग की(3) बेकारी की समस्या(1) दिन प्रतिदिन(4) बढ़ती जा रही है(2)
  • अतः सार्थक वाक्य - "शिक्षित वर्ग की बेकारी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है"।

निर्देश: प्रश्न में दिए गए वाक्य के प्रथम और अंतिम अंशों को 1 और 6 की संख्या दी गई है। इनके आनेवाले अंशों को चार भागों में बाँटकर य, र, ल, व की संज्ञा दी गई है। ये चारों भाग अव्यवस्थित है। को ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित क्रम चुनिए।

1. मरुभूमि राजस्थान की प्रत्येक स्थली पर

(य) जहाँ पद्मिनी और लक्ष्मीबाई ने देश के हितार्थ तलवार धारण कर

(र) जहाँ की देवियों ने अपने सतीत्व की

(ल) रक्षा के लिए अपने प्राण अग्रिदेव को समर्पित कर दिए

() वहाँ के वीरों का रक्त प्रवाहित हुआ

6. शत्रुओं का मान मर्दन किया।

  1. य र ल व
  2. व य र ल
  3. ल व य र 
  4. व र ल य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : व र ल य

क्रम व्यवस्थापन Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर व‍िकल्‍प (1) व र ल य है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Pointsसही वाक्‍य क्रम- 

  • 1. मरुभूमि राजस्थान की प्रत्येक स्थली पर
  • () वहाँ के वीरों का रक्त प्रवाहित हुआ
  • (र) जहाँ की देवियों ने अपने सतीत्व की
  • (ल) रक्षा के लिए अपने प्राण अग्रिदेव को समर्पित कर दिए
  • (य) जहाँ पद्मिनी और लक्ष्मीबाई ने देश के हितार्थ तलवार धारण कर
  • 6. शत्रुओं का मान मर्दन किया।

Additional Information

  • सार्थक वा‍क्‍य- मरुभूमि राजस्थान की प्रत्येक स्थली पर वहाँ के वीरों का रक्त प्रवाहित हुआ  जहाँ की देवियों ने अपने सतीत्व की  रक्षा के लिए अपने प्राण अग्रिदेव को समर्पित कर दिए जहाँ पद्मिनी और लक्ष्मीबाई ने देश के हितार्थ तलवार धारण कर शत्रुओं का मान मर्दन किया।

सही क्रम चुनिए :

(i) सांसदों में सबसे महत्वपूर्ण स्थान प्रधानमंत्री का होता है।

(ii) सांसद चुनाव के द्वारा आते हैं।

(iii) भारत में संसदीय व्यवस्था कायम है।

(iv) प्रधानमंत्री लोक सभा के सांसदों द्वारा चुने जाते हैं।

  1. (i) (ii) (iii) (iv)
  2. (ii) (i) (iii) (iv)
  3. (iv) (iii) (ii) (i)
  4. (iii) (ii) (i) (iv)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : (iii) (ii) (i) (iv)

क्रम व्यवस्थापन Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर व‍िकल्‍प (4) (iii) (ii) (i) (iv) है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points सही वाक्‍य क्रम- 

  • (iii) भारत में संसदीय व्यवस्था कायम है।
  • (ii) सांसद चुनाव के द्वारा आते हैं।
  • (i) सांसदों में सबसे महत्वपूर्ण स्थान प्रधानमंत्री का होता है।
  • (iv) प्रधानमंत्री लोक सभा के सांसदों द्वारा चुने जाते हैं।

Additional Information 

  • सार्थक वाक्‍य-  भारत में संसदीय व्यवस्था कायम है। सांसद चुनाव के द्वारा आते हैं। सांसदों में सबसे महत्वपूर्ण स्थान प्रधानमंत्री का होता है। प्रधानमंत्री लोक सभा के सांसदों द्वारा चुने जाते हैं।

वे (1)/ किसी(2)/ स्वास्थ्य लाभ(3)/ रहे हैं(4)/ कर(5)/ पहाड पर(6)/

क्रम संख्या (1) और (2) के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?

  1. 6, 5, 4, 3
  2. 6, 3, 5, 4
  3. 3, 5, 4, 6
  4. 5, 4, 6, 3

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : 6, 3, 5, 4

क्रम व्यवस्थापन Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

क्रम संख्या (1) और (2) के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम 6, 3, 5, 4 होगा। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 2)  6, 3, 5, 4  होगा।

Key Points

सही वाक्य :

वे किसी पहाड़ पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे है।


Additional Information
  •  वे यानी, अन्य सर्वनाम बहुवचन शब्द। 

निम्नलिखित वाक्य में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए ।  

1. समय को परखने वाला-

(य) और समय की

(र) रंक से धनाढ्य

(ल) करोड़पति से भिखारी

(व) उपेक्षा करने वाला

6. हो जाता है। 

  1. र ल य व
  2. ल य र व
  3. र य व ल
  4. ल र य व

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : र य व ल

क्रम व्यवस्थापन Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

चारों अंशों को उचित क्रम र, य, व, ल होगा।

  • चारों अंशों को उचित क्रम इस प्रकार है - समय को परखने वाला रंक से धनाढ्य और समय की उपेक्षा करने वाला करोड़पति से भिखारी हो जाता है।
  • अर्थात - हमें समय की गति और स्वभाव को पहचान कर एक-एक क्षण का मूल्य समझना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में भाग्योदय के क्षण आते हैं, जो उस समय का सदुपयोग कर लेता है वह जीवन में सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ता चला जाता है। थोड़ा-सा आलस्य बहुत घातक सिद्व होता है।

अन्य विकल्पों के क्रम अनुचित है।

निम्नलिखित वाक्य में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए ।  

1. समाचार-पत्रों में-

(य) प्रकाशित विज्ञापनों

(र) आवश्यक तथा उत्तमोत्तम

(ल) पदार्थों से

(व) द्वारा लोग उपयोगी,

6. परिचित होते हैं। 

  1. र य व ल
  2. र ल य व
  3. य र ल व
  4. य व र ल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : य व र ल

क्रम व्यवस्थापन Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

वाक्य खंड का सही क्रम "य व र ल" है। 

Key Points

  • समाचार-पत्रों में  प्रकाशित विज्ञापनों द्वारा लोग उपयोगी, 
  • आवश्यक तथा उत्तमोत्तम पदार्थों से  परिचित होते हैं। 
  • अतः वाक्य खंड का सही क्रम य व र ल है। 

Additional Information

  • क्रम व्यवस्थापन का अर्थ है - वाक्यों को सही क्रम में व्यवस्थित करना। 

क्रम व्यवस्थापन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें- 

  • सर्वप्रथम पहले और अंतिम हिस्से को ध्यान से पढ़े।
  • फिर बीच के हिस्सों को  कम से कम दो बार पढ़े। 
  • अब यह देखे कि पहले हिस्से के साथ कौन- सा वाक्यांश या वाक्य अर्थपूर्ण हो सकता है। 
  • वाक्य के प्रवाह को ध्यान में रखते हुए आप वाक्य के अगले खंडो पर विचार करें।
  • जब आपको पढ़ते समय कोई क्रम बेमेल अटपटा या प्रवाहहीन लगे तो समझना चहिए कि वह क्रम सही नही है। 
  • जब आप सही क्रम से वाक्यांशो या  वाक्यों को जोडेंगे  तो वे अर्थपूर्ण एवं प्रवाहपूर्ण , सहज, सरल, बनते जाएगें।

सीता (1) / चलती (2) / धीरे-धीरे (3) / है (4) वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?

  1. 3, 2, 4, 1
  2. 1, 3, 2, 4
  3. 1, 2, 4, 3
  4. 1, 4, 3, 2

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : 1, 3, 2, 4

क्रम व्यवस्थापन Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों का सही क्रम है ‘सीता धीरे-धीरे चलती है’। अतः सही विकल्प ‘1, 3, 2, 4’ है।
Key Points 

सीता धीरे-धीरे चलती है’ इस वाक्य से क्रिया की विशेषता का पता चलता है

अव्यय

परिभाषा

उदाहरण

क्रिया-विशेषण अव्यय 

जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले।

वह धीरे-धीरे खाना खाता है।

Additional Information 

अव्यय

परिभाषा

उदाहरण

विस्मयबोधक अव्यय 

जिन शब्दों में विस्मय, हर्ष, शोक, आदि मनोभावों को व्यक्त करते है; उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैl

हे प्रभु! यह क्या हो रहा है ?

संबंधबोधक अव्यय 

वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ संबंध का बोध कराते हैं।

मंदिर के पास नदी है।

समुच्चयबोधक अव्यय 

दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं।

वह दफ्तर से आया और सो गया।

इस प्रश्न में वाक्य के पहले और अन्तिम भाग को क्रमश: (1) और (6) की संख्या दी गई है l बीच में आने वाले अंश को चार भागों में बांटकर (य), (र), (ल), (व) संख्या दी गई है l यह चारों उचित क्रम में नहीं है l इन चारों को उचित क्रम में लगाइए l ताकि एक शुद्ध वाक्य का निर्माण हो l

(1) सामाजिक जीवन में

(य) क्रोध की जरुरत बराबर पड़ती है

(र) मनुष्य दूसरों के द्वारा पहुंचाए जाने वाले बहुत से

(ल) यदि क्रोध न हो तो

(व) कष्टों की चिर निवृत्ति का

(6) उपाय ही न कर सके l

  1. य ल र व
  2. व य र ल
  3. र य ल व
  4. ल र व य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : य ल र व

क्रम व्यवस्थापन Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में उचित उत्तर विकल्प 1 'य ल र व’ है। इसके अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं। 

quesImage4205

  • दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 'य, ल, र, व' है। 
  • उपर्युक्त अनुच्छेद का सही क्रम है- 

  (1) सामाजिक जीवन में

(य) क्रोध की जरुरत बराबर पड़ती है

(ल) यदि क्रोध न हो तो

(र) मनुष्य दूसरों के द्वारा पहुंचाए जाने वाले बहुत से

(व) कष्टों की चिर निवृत्ति का

(6) उपाय ही न कर सके l

quesImage4204

  • कष्ट एकवचन शब्द है जिसका बहुवचन रूप कष्टों है। 
  • क्रोध के पर्यायवाची शब्द हैं - रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात।
  • सामाजिक शब्द में 'इक' प्रत्यय है, समाज + इक = सामाजिक। 

निम्न वाक्यों को क्रम से लिखिए।

I. कौआ घड़े में कंकड़ डालने लगा।

II. एक कौआ को प्यास लगी।

III. घड़े में पानी बहुत नीचे था।

IV. बगीचे में उसने एक घड़ा देखा।

  1. II, IV, III, I
  2. I, II, IV, III
  3. IV, II, III, I
  4. I, II, III, IV

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : II, IV, III, I

क्रम व्यवस्थापन Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर व‍िकल्‍प (1) II, IV, III, I है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points
 
 
सही वाक्‍य क्रम- 

  • II. एक कौआ को प्यास लगी।
  • IV. बगीचे में उसने एक घड़ा देखा।
  • III. घड़े में पानी बहुत नीचे था।
  • I. कौआ घड़े में कंकड़ डालने लगा।

Additional Information 

  • सार्थक वाक्‍य- एक कौआ को प्यास लगी। बगीचे में उसने एक घड़ा देखा। घड़े में पानी बहुत नीचे था। कौआ घड़े में कंकड़ डालने लगा।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti fun teen patti online teen patti refer earn teen patti joy