वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्यों का वर्गीकरण - Download Free PDF
Last updated on Jun 27, 2025
Latest वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Objective Questions
वाक्यों का वर्गीकरण Question 1:
संदेहवाचक वाक्य का उदाहरण है:
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 1 Detailed Solution
संदेहवाचक वाक्य का उदाहरण है - 'वह इस समय आता होगा'
- (उपर्युक्त वाक्य में किसी के आने की संभावना का बोध हो रहा है, अत: यह संदेहवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा)
- जिन वाक्य में किसी भी प्रकार की संभावना और सदेंह का बोध होता हो, उन वाक्य को संदेहवाचक वाक्य कहा जाता है।
उदाहरण -
- शायद आज राधा स्कूल नहीं आएगी।
- आज मौसम बिगड़ सकता है।
Key Points
- यहाँ बैठ जाइए। (आज्ञावाचक वाक्य)
- मोहन दिल्ली गया है। (विधानवाचक वाक्य)
- आज बारिश नहीं होगी (निषेधवाचक वाक्य)
Additional Information
आज्ञावाचक वाक्य:-
उदाहरण -
विधानवाचक वाक्य:-
उदाहरण -
निषेधवाचक वाक्य:-
उदाहरण -
|
वाक्यों का वर्गीकरण Question 2:
“आपको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।” - यह किस प्रकार का वाक्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 2 Detailed Solution
“आपको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।” - यह का वाक्य है- इच्छावाचक वाक्य
Key Points
- इस वाक्य में शुभकामना दी जा रही है कि आप शीघ्र स्वस्थ हो जाएँ, इसलिए यह इच्छावाचक वाक्य है।
- ऐसे वाक्य जिनसे हमें वक्ता की कोई इच्छा, कामना, आकांशा, आशीर्वाद आदि का बोध हो, वह वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।
- उदाहरण- आपकी यात्रा शुभ हो।
Important Pointsअर्थ के आधार पर वाक्य के भेद-
- विधानवाचक वाक्य
- विस्मयवाचक वाक्य
- निषेधवाचक वाक्य
- इच्छावाचक वाक्य
- प्रश्नवाचक वाक्य
- आज्ञावाचक वाक्य
- संकेतवाचक वाक्य
- संदेहवाचक वाक्य
Additional Information
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
विधानवाचक | ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। | पक्षी आकाश में उड़ते हैं। |
विस्मय वाचक |
ऐसे शब्द जो वाक्य में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि भाव व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त हों, वे विस्मय वाचक वाक्य कहलाते हैं। ऐसे शब्दों के साथ विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- अरे!, हाय!, ओह!, शाबाश!, काश! |
अरे! यह क्या है? |
निषेधवाचक | जिन वाक्यों से क्रिया न होने या न किए जाने का भाव प्रकट होता है, उसे नकारात्मक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों की पहचान न, मत, नहीं देखकर की जा सकती है। | मैंने खाना नहीं खाया। |
प्रश्नवाचक | जिन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है तथा जिनमें कुछ उत्तर पाने की जिज्ञासा रहती है, उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं। क्या, कब, क्यों, कैसे, कौन, किसे, किसका आदि प्रश्नवाचक शब्दों का प्रयोग होगा। वाक्य के अंत में लगे प्रश्नवाचक चिह्न (?) को देखकर की जाती है। | तुम्हें कहाँ जाना है? |
आज्ञावाचक | जिन वाक्यों में आज्ञा या अनुमति देने-लेने का भाव प्रकट होता है, उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों का दूसरा नाम आज्ञासूचक या विधिवाचक वाक्य भी है। |
कृपया शांति से बैठ जाइए। |
संकेतवाचक | जिन वाक्यों में एक बात या काम का होना दूसरी बात या काम के होने पर निर्भर करता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। | अगर तुम परिश्रम करते तो आज सफल हो जाते। |
संदेहवाचक | जिन वाक्यों में किसी काम के होने में अनिश्चितता हो, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। |
संभवतः वह मान जाए। |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 3:
रचना के आधार पर वाक्यों में से भिन्न वाक्य है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 3 Detailed Solution
रचना के आधार पर वाक्यों में से भिन्न वाक्य निषेधात्मक वाक्य है।
- जिन वाक्यों से कार्य के निषेध का बोध होता है, वह वाक्य निषेधात्मक वाक्य कहलाते हैं।
- मैं घर नहीं जाऊँगा।
Key Points
- रचना की दृष्टि से वाक्य तीन प्रकार के होते है।
- साधारण या सरल वाक्य, संयुक्त वाक्य, मिश्र वाक्य।
Additional Information
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
साधारण वाक्य | जिस वाक्य में एक संज्ञा उद्देश्य एवं एक क्रिया विधेय हो तो उसे साधारण वाक्य कहते है। | रीता ने भोजन किया। |
संयुक्त वाक्य | जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य हो तथा सारे उपवाक्य प्रधान हो उसे संयुक्त वाक्य कहते है। | मीठा बोलो पर असत्य नही। |
मिश्र वाक्य | जिस वाक्य में एक प्रधान वाक्य के साथ एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हो उसे मिश्रित वाक्य कहते है। | यदि मेहनत करोगे तो सफल होगे। |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 4:
निम्नलिखित वाक्यों में विधानवाचक वाक्य है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 4 Detailed Solution
शगुन मेरी सहेली है, में विधानवाचक वाक्य है।Key Points
- विधानवाचक वाक्य- ऐसे वाक्य जिनमे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो।
- उदाहरण- हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।
Additional Information
- अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है।
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
विधानवाचक वाक्य | ऐसे वाक्य जिनमे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। | राम पढ़ रहा है। |
निषेधवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट हो। | मैंने खाना नहीं खाया। |
आज्ञावाचक वाक्य | जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान हो। | अनुष्का अपना कमरा साफ करो। |
प्रश्नवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है। | आप कहाँ जा रहे है? |
इच्क्षावाचक वाक्य | जिन वाक्यों से इच्क्षा, शुभकामनाये,आशीष आदि का ज्ञान हो। | तुम्हारा कल्याण हो। |
संदेहवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से सन्देह या सम्भावना प्रकट होती है। | शायद रात को बारिश हो। |
विस्मयवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से आश्चर्य, क्रोध, शोक आदि भावो की अभिव्यक्ति होती है। | अरे !यह क्या हो गया। |
संकेतवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है। | अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती। |
वाक्यों का वर्गीकरण Question 5:
"आपकी विदेश-यात्रा मंगलमय हो।” – यह किस प्रकार का वाक्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 5 Detailed Solution
"आपकी विदेश-यात्रा मंगलमय हो।” – यह वाक्य "इच्छावाचक वाक्य" है।
Key Pointsइच्छावाचक वाक्य:
जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।
जैसे -
- भगवान तुम्हेँ दीर्घायु करे।
- नववर्ष मंगलमय हो।
Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के भेद -
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
विधानवाचक वाक्य | वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है। |
|
संकेतवाचक वाक्य | जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। |
|
निषेधवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। |
|
प्रश्नवाचक वाक्य | वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। |
|
आज्ञावाचक वाक्य | वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं। |
|
विस्मयादिवाचक वाक्य | वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिवाचक वाक्य कहलाता हैं। |
|
संदेहवाचक वाक्य | जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। |
|
Top वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Objective Questions
वाक्य के कितने प्रकार है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFवाक्य तीन प्रकार के होते हैं सरल वाक्य, सयुंक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य अत: विकल्प 1 "तीन" सही है।
Key Points
वाक्य के प्रकार |
सरल वाक्य: सरल वाक्य में एक उद्देश्य के साथ-2 केवल एक ही समायिका और एक |
संयुक्त वाक्य: दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्दों के द्वारा जुड़कर बनते हैं संयुक्त |
मिश्र वाक्य: जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य और इस उपवाक्य पर एक या एक से अधिक |
"यदि मन लगाकर काम करोगे, तो सफलता प्राप्त करोगे।" वाक्य का प्रकार बताइए -
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDF"यदि मन लगाकर काम करोगे, तो सफलता प्राप्त करोगे।" वाक्य में मिश्र वाक्य है।Key Points
- मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो उन्हें मिश्र वाक्य कहते है।
- उदाहरण - यह वही खेत है जिसे पहले राम ने खरीदा था।
Additional Information
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद है।
- सरल वाक्य
- संयुक्त वाक्य
- मिश्र वाक्य
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
सरल वाक्य | जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो। | राकेश ने भोजन किया। |
संयुक्त वाक्य | जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो। | मै स्कूल आया और वह घर चला गया। |
मिश्र वाक्य | जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो। | जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है। |
'उधर मत बैठो।' वाक्य का प्रकार है:
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDF'उधर मत बैठो।' वाक्य का प्रकार है: निषेधात्मक
- निषेधात्मक : निषेध करना, मना करना या नकारात्मक वाक्य
- आज वर्षा नहीं होगी।
- राम नहीं खेलेगा।
- मैं नहीं सोऊंगा।
Additional Information
- इच्छार्थक
- जीते रहो
- सदा खुश रहो
- संकेतार्थक
- अगर तुम पढ़ते तो आज पास हो जाते
- आज्ञार्थक
- अच्छे से पढ़ाई करना
- Testbook से ही पढ़ाई करना
वाक्य प्रकार का चयन कीजिए।
"मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।"
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF- "मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।" एक संयुक्त वाक्य है। अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं। अतः सटीक विकल्प ‘संयुक्त वाक्य’ है।
Mistake Points
- कभी-कभी संयुक्त वाक्य में मध्य में 'और' 'या' जैसे शब्द नही लगे होते है, पर संयुक्त का अर्थ दो भिन्न अर्थ वाले वाक्य को जोड़ना ही है जो एक दूसरे पर आश्रित हो।
- अत: यह एक मिश्र वाक्य न होकर एक संयुक्त वाक्य है।
- मिश्र वाक्य: मै वहाँ जाता अगर तुम भी आते।
- संयुक्त : मै वहाँ गया, तुम नहीं मिले।
Key Points
स्पष्टीकरण:
संयुक्त वाक्य |
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। |
राधा धूप में बैठी और सब्जी काटने लगीl |
Additional Information
अन्य विकल्प:
वाक्य |
वाक्य-भेद |
रावन भूमंडल का स्वामी थाl
|
सरल-वाक्य |
गाय ही ऐसा पशु है, जो हिन्दुओं के लिए आदरणीय हैl
|
मिश्र-वाक्य |
'यह वही लड़का है जो सदैव पढ़ाई में अव्वल आता है।' संरचना की दृष्टि से यह वाक्य है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFयह वही लड़का है जो सदैव पढ़ाई में अव्वल आता है।' संरचना की दृष्टि से यह वाक्य मिश्र वाक्य है।Key Points
- मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो।
- उदाहरण - जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
Additional Information
- रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद है।
- सरल वाक्य, संयुक्त वाक्य, मिश्र वाक्य
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
सरल वाक्य | जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो। | राकेश ने भोजन किया। |
संयुक्त वाक्य | जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो। | मै स्कूल आया और वह घर चला गया। |
मिश्र वाक्य | जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो। | जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है। |
आज्ञार्थक वाक्य | जिन वाक्यों में आज्ञा, उपदेश, अनुमति आदि का बोध हो। | तुम पानी ले आओ। |
‘राम आम खाता है’ में वाच्य का कौन-सा रूप है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF‘राम आम खाता है’ वाच्य में 'कर्तृवाच्य' है क्योंकि यहाँ राम खाने का कार्य कर रहा है। अन्य विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'कर्तृवाच्य' है।
अन्य विकल्प
क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं। किसी वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता होगी। |
|
वाक्य |
वाच्य |
कर्तृवाच्य |
क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। जैसे - रोहित क्रिकेट खेलता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। जैसे – रोगी को दवा दी गई। |
भाववाच्य |
क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। जैसे - मोहन से टहला भी नहीं जाता। |
निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्र वाक्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF'मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।' एक मिश्र वाक्य है।
- 'यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है।' यह सरल वाक्य है।
- 'वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।' यह सरल वाक्य है।
- 'उसमें न पत्ते थे, न फूल थे।' यह संयुक्त वाक्य है।
- इस प्रकार सही विकल्प है 'मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।'
Key Points
स्पष्टीकरण -
विकल्प |
वाक्य |
स्पष्टीकरण |
मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है। |
मिश्रित |
इसमें प्रधान वाक्य और आश्रित वाक्य है। |
यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है। |
सरल |
इसमें एक मुख्य क्रिया है। |
वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है। |
सरल |
इसमें एक मुख्य क्रिया है। |
उसमें न पत्ते थे, न फूल थे। |
संयुक्त |
इसमें दो उपवाक्य हैं। |
Additional Information
वाक्य -
रचना की दृष्टि से वाक्य के भेद - |
1. सरल - जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं। |
2. जटिल - ऐसे वाक्य जिनमें एक से अधिक उपवाक्य हों। जटिल वाक्य के दो भेद हैं - संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य, संयुक्त वाक्य - जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। मिश्र वाक्य - जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। मिश्र वाक्य के तीन प्रकार हैं - संज्ञा, विशेषण और क्रिया - विशेषण उपवाक्य। |
पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए। यह वाक्य उदाहरण है
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFरचना के आधार पर वाक्य के दो प्रकार होते है।
सरल वाक्य | मिश्र वाक्य |
जिस वाक्य में एक ही विधेय होता है, उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं, इन वाक्यों में एक ही क्रिया होती है। | जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं। |
रानी गाती है | वह राम है जो हंसकर बोला |
आज्ञावाचक वाक्य | इच्छावाचक वाक्य |
जिस वाक्य से आदेश या आज्ञा या अनुमति का बोध हो, उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते है। | जिस वाक्य से किसी इच्छा, आशा, आशीर्वाद या शुभकामना का बोध होता है, उसे इच्छावाचक वाक्य कहते हैं। |
राम तुम पढ़ने जाओ। | भगवान् तुम्हे खुश रखे। |
जिस वाक्य में एक उद्देश्य व एक विधेय होता है वह वाक्य कहलाता है -
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFजिस वाक्य में एक उद्देश्य व एक विधेय होता है वह वाक्य 'सरल वाक्य' कहलाता है।Key Points
- सरल वाक्य - जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो।
- उदाहरण - राकेश ने भोजन किया।
Additional Information
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
संयुक्त वाक्य | जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो। | मै स्कूल आया और वह घर चला गया। |
मिश्र वाक्य | जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो। | जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है। |
आश्रित वाक्य | वह वाक्य जो दूसरे वाक्य पर आश्रित हो। | वह परिश्रम करता तो अवश्य सफल होता। |
निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है -
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का वर्गीकरण Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में उचित उत्तर विकल्प 4 'ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी l’ है। इसके अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।
- दिए गए विकल्पों में से मिश्र वाक्य का उचित उदाहरण है - ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी l
- जिस वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य जुड़े हो, परंतु उनमें एक प्रधान उपवाक्य हो तथा दूसरा आश्रित उपवाक्य हो, उसे मिश्रवाक्य कहते हैं।
- दिए गए विकल्पों में ज्यों ही वह घर से निकला' यह आश्रित उपवाक्य है।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
अन्य विकल्प:
- मेरे आते ही वर्षा होने लगी l - सरल वाक्य
- उसके जाने के बाद वर्षा होने लगी l - सरल वाक्य
- वह घर से निकला और वर्षा होने लगी l - संयुक्त वाक्य
रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है: |
||
सरल वाक्य |
जिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं। |
राजू पानी लाया। |
मिश्र वाक्य |
जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। |
राम उस मकान में रहता है जहां पहले कभी श्याम रहता था।
|
संयुक्त वाक्य |
जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं। |
दान करना अच्छी चीज है, दान लेना एक मजबूरी।
|