Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए-
This question was previously asked in
UP Police Assistant Operator Memory Based Full Test 4
Answer (Detailed Solution Below)
Option 2 : आश्चर्य है कि वह हार गया।
Detailed Solution
Download Solution PDF'आश्चर्य है कि वह हार गया।' यह वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है।
Key Points
- मिश्र वाक्य- 'आश्चर्य है कि वह हार गया।'
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
मिश्र वाक्य | जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो और शेष उपवाक्य उस पर आश्रित हों, उसे जटिल या मिश्र वाक्य कहा जाता है। | आश्चर्य है कि वह हार गया। |
अन्य विकल्प-
वाक्य | प्राकर |
परिश्रम करके सफलता प्राप्त करो। | सरल वाक्य |
दोनों में से कोई काम पूरा नहीं हुआ। | सरल वाक्य |
दोष तुम्हारा है और इसका मुझे विश्वास है। | संयुक्त वाक्य |
Additional Informationरचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं-
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
सरल वाक्य | ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है। या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। | स्कूल बंद होने पर लड़के घर जाने लगे। |
संयुक्त वाक्य | जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र या मुख्य उपवाक्य समानाधिकरण योजक से जुड़े हों, वह संयुक्त वाक्य कहलाता है। योजक शब्द − और, परंतु, इसलिए आदि। | राम आया और मोहन गया। |
जटिल या मिश्र वाक्य | जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो और शेष उपवाक्य उस पर आश्रित हों, उसे जटिल या मिश्र वाक्य कहा जाता है। |
अमित ने वह घर खरीदा जो उसके चाचा का था। |
Last updated on Jun 27, 2025
-> The UP Police Assistant Operator Merit List PDF has been released on 27th June 2025.
-> The UP Police Assistant Operator Notification was released for 1374 vacancies.
-> The finally appointed candidates will receive UP Police Assistant Operator Salary in the pay scale of Rs. 25,500 to Rs. 81,100.